भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पर्यावरण संरक्षण में संत जेवियर्स कॉलेज देश भर में अव्वल, मिला प्लेटिनम...




भास्कर न्यूज | महुआडांड़ संत जेवियर्स कॉलेज (स्वायत्त), को सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटिनम रैंक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हैदराबाद स्थित रिसर्च हाइट्स फाउंडेशन (आरएचएफ) द्वारा “सस्टेनेबल कॉलेज कैंपस रिकग्निशन” के अंतर्गत प्रदान किया गया। कॉलेज की ओर से सहायक प्राध्यापक सिस्टर चंद्रोदय ने हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित शांति सरोवर ग्लोबल पीस ऑडिटोरियम में आयोजित “भारत पर्यावरण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभाव शिखर सम्मेलन एवं पुरस्कार 2026” में भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरणीय स्थिरता, जलवायु संरक्षण तथा उत्तरदायी विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान कॉलेज द्वारा 22 से 29 अप्रैल तक आयोजित अर्थ वीक समारोह के दौरान संचालित पर्यावरणीय एवं सामाजिक गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए दिया गया। इस दौरान हरित अभियान, सतत विकास जागरूकता, परिसर हरित लेखा-परीक्षण, सामुदायिक सहभागिता, प्लास्टिक मुक्त अभियान, अपशिष्ट प्रबंधन, सतत विकास संकल्प तथा नवाचार आधारित विचार प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की गई थीं।कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों को दिया है। इधर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण तथा अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top