भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील ने सौंपे 6 अल्कोहल टेस्टर



बोकारो | औद्योगिक नगरी बोकारो की सड़कों पर अब शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वाले चालकों की खैर नहीं। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को हाईटेक और सुदृढ़ बनाने के लिए वेदांता इलेक्ट्रोस्टील ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से ट्रैफिक पुलिस को 6 अत्याधुनिक अल्कोहल टेस्टर उपलब्ध कराए हैं। शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन ने ये सभी उपकरण एसडीओ चास प्रांजल ढांडा को सौंपे, जिसे तुरंत ट्रैफिक पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया। इस पहल से जिले में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान करना बेहद आसान हो जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि रात के समय या भारी वाहनों के चालक नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर काल बनकर दौड़ते हैं। अब इन उपकरणों की मदद से ट्रैफिक पुलिस ऑन-स्पॉट जांच कर सकेगी। इससे न सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि आम जनता भी सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top