भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि… कॉकरोच जनता पार्टी पर...


होमताजा खबरदेश

युवा किसी के हाथ की कठपुतली नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन

Last Updated:

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का ज़िक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं.” रांची में बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान नवीन ने कहा, “आज के युवा राष्ट्र-निर्माण और अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहते हैं. लेकिन कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं.”

ख़बरें फटाफट

युवा किसी के हाथ की कठपुतली नहीं, कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीनZoom

नितिन नवीन ने कहा कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं.

नई दिल्ली. झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उन ताकतों पर तीखा हमला बोला, जो उनके मुताबिक देश के युवाओं को “नकारात्मक राजनीति” की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं. रांची में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पर हमला बोला और कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग यह समझते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं, लेकिन देश का युवा किसी के हाथ की कठपुतली बनने वाला नहीं है.

उन्होंने कहा कि आज का भारतीय युवा राष्ट्र निर्माण, इनोवेशन और अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जबकि कुछ ताकतें उसे व्यवस्था विरोधी राजनीति की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही हैं. नितिन नवीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत का युवा नकारात्मकता नहीं, बल्कि सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति का रास्ता चुनेगा.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि युवाओं की मेहनत और इनोवेशन के कारण देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप खड़े हुए हैं और भारत तेजी से वैश्विक आईटी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने पड़ोसी देशों में चले व्यवस्था-विरोधी अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति भारत के युवाओं के हित में नहीं है. उनका कहना था कि भारतीय युवा अनुशासन और समर्पण के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहता है.

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, 54 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और करोड़ों परिवार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने जा रहा है. साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पार्टी की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

रांची पहुंचने पर नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी के सांसदों, विधायकों तथा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठकें भी कीं. उनका यह दौरा झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top