भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित




लोहरदगा | अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2026 प हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा लोहरदगा मुख्यालय सहित सभी संचालित खनन क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरणीय चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किए गए। जिनमें गुरुकुल शांति आश्रम, पाखर, बगडू, सेरेंगदाग, गुरदारी, कुजाम, बिमरला एवं टोरी साइडिंग क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग बनाई। वहीं बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों से सामूहिक रूप से पौधरोपण कराकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी। लोहरदगा| व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, पीएलए अध्यक्ष, लोक अभियोजक, जिला अधिवक्ता संघ के विद्वान अधिवक्तागण, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी उपस्थित थे। वहीं पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कुडू | प्रखंड के सुंदरू पंचायत में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने की। कार्यक्रम में ग्रामीण मजदूरों, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष दानिश अली ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों, किसानों और मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी देने वाली ऐतिहासिक योजना रही है, उन्होंने कहा कि इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया। पलायन को रोका तथा गांवों में विकास कार्यों को गति दी थी लेकिन वर्तमान सरकार मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रही है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी ने कहा कि मनरेगा की सबसे बड़ी विशेषता रोजगार की गारंटी थी। मजदूरों को यह भरोसा रहता था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें काम मिलेगा और उनकी आजीविका सुरक्षित रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top