रांची | मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में 7 से 9 जून तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जीईएल चर्च व एनडब्ल्यूजीईएल चर्च के विश्वासी द्वारा प्रथम वयस्क बपतिस्मा दिवस पर आयोजन किया जा रहा है। छोटानागपुर की धरती में प्रथम चार उरांव भाईयों ने 9 जून 1850 को बपतिस्मा संस्कार के साथ ख्रीस्त को ग्रहण किया था। सम्मेलन का शुभारंभ 7 जून की संध्या 6 बजे ख्रीस्त गिरजाघर में होगा। कार्यक्रम का संचालन मनीष एक्का, आइजक कंडूलना एवं उनके ग्रुप द्वारा किया जाएगा। पादरी अनुप जोली भेंगरा स्वागत एवं परिचय देंगे। 8 जून को सुबह 6 बजे आराधना होगी, जिसका संचालन पादरी निशांत गुड़िया करेंगे तथा पादरी निरल बागे उपदेश देंगे। सम्मेलन के अंतिम दिन 9 जून को सुबह 6 बजे यूथ सर्विस आयोजित होगी। शाम 6 बजे से होने वाले समापन समारोह का संचालन अभिनव टोप्पो, निशी कच्छप और गोल्डन बिलूंग करेंगे।
Source link