बोकारो बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में निलंबित अधिवक्ता रंजित कुमार गिरि की सदस्यता बहाल करने का निर्णय लिया गया। संघ ने उन्हें आवंटित कुर्सी पर बैठकर विधि व्यवसाय करने तथा संघ की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की। संघ के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार झा के अनुसार, उन्होंने अपने निलंबन के विरुद्ध हाईकोर्ट में डब्ल्यूपी (सी) दायर की थी। क्षमा याचना के बाद उन्हें बहाल किया गया।
Source link