भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शोक संतप्त परिजनों से मिली समिति, बंधाया ढ़ांढस




जय श्रीराम समिति के संरक्षक व पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रिया स्टोर के दिवंगत संचालक शुभम साहू के परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। समिति के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि विगत दिनों प्रिया स्टोर के मालिक शुभम साहू की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। समिति के पदाधिकारी जब उनके आवास पहुंचे तो शुभम के पिता सुनील साहू घटना को याद करते हुए भावुक हो गए। सिसकते हुए उन्होंने बताया कि शुभम उनका इकलौता पुत्र था और वही परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। समिति के सदस्यों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में समिति उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेगी। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि लोहरदगा में बढ़ते अपराधों की बड़ी वजह नशे का फैलता कारोबार है। मौके पर जिला संरक्षण सुषमा सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, बजरंग करूआ, पूर्व वार्ड पार्षद कमला देवी, उपेंद्र कुमार कुशवाहा सहित लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top