Last Updated:
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को लगा नहीं था कि वह अब बच भी पाएंगे. एयर टर्बुलेंस में फंसी इस फ्लाइट में 12 लोग जख्मी हुए हैं. घायलों में 8 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. आखिर फ्लाइट में क्या हुआ, आइए जाने पैसेंजर की जुबानी.
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के एयर टुर्बलेंस में फंसने से घायल हुए 12 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
Air Turbulence Phuket Delhi Flight: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पल ऐसा आया, जब लगभग सभी पैसेंजर ने अपने जीवन की आस छोड़ दी. आंख में आंसू और खौफ से कांप रहे पैसेंजर लगभग यह मान चुके थे कि अब वह नहीं बचेंगे. खतरनाक एयर टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फ्लाइट की हालत ऐसी हो चुकी थी, मानों बिना पानी कोई मछली बुरी तरह से फड़फड़ा रही हो.
झटके इतने तेज थे कि पैसेंजर्स को उछलने में सीट बेल्ट भी नहीं रोक पा रही थी. इस झटकों की वजह से प्लेन में सवार कुल 12 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें आठ पैसेंजर और 4 फ्लाइट क्रू मेंबर्स शामिल हैं. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद सभी को फोर्टिस और मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. आखिर इस फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ, आइए जाने पैसेंजर्स की जुबानी पूरी कहानी.
#WATCH | Delhi: Viviana, daughter of the injured passenger being moved into an ambulance, says, “I am from Italy. The aircraft seemed to be moving normally but suddenly the turbulence began. I saw my sister thrown up into the air from her seat. My mother was knocked on her head.… https://t.co/ETIhAOVmIN pic.twitter.com/OlcFx2cII6