भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Solar energy series 6th story: solar power in winter| सौर ऊर्जा-6: गर्मी...


Last Updated:

Solar Energy Series 6th Story: न्‍यूज18हिंदी की सौर ऊर्जा-सोलर पैनल्‍स सीरीज में आज पढ़िए छठी स्टोरी. ‘हमें गर्मियों में तो भरपूर धूप मिलती है, लेकिन सर्दियों में सोलर पैनल कैसे काम करते हैं? अगर कोई घर पूरी तरह से सोलर पावर (सौर ऊर्जा) पर निर्भर है, तो क्या उसे सर्दियों में भी पर्याप्त बिजली मिल पाएगी? आइए जानते हैं सीईईडब्ल्यू एक्सपर्ट भावना त्यागी की राय

सौर ऊर्जा-6: गर्मी तो ठीक! सर्दी में सोलर पैनल कितनी बिजली देते हैं? Zoom

सौर ऊर्जा-6: गर्मी तो ठीक! सर्दी में सोलर पैनल कितनी बिजली देते हैं, बस सौर-पॉवर से चल जाता है खर्च?

Solar Energy series 6th story: जब तक सूरज रहेगा, सौर ऊर्जा रहेगी. यही वजह है कि कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है. सरकार भी हर घर सूर्य बिजली योजना के तहत लोगों को सोलर पैनल्स लगवाने की सलाह दे रही है ताकि सौर बिजली में देश आत्मनिर्भर हो सके. हर किसी का अपना रूफटॉप सोलर सिस्टम हो और हर किसी की अपनी खुद की बिजली हो. न बिजली कटौती हो और न बिजली के बिल का झंझट हो.

हालांकि गर्मी में तो आसमान में धूप खिली रहती है और सुबह से लेकर शाम तक सोलर पैनल्स इतनी बिजली पैदा कर देते हैं कि एक घर में पूरी इस्तेमाल भी नहीं हो पाती, लेकिन सर्दियों में क्या? ठंडों में जब सूरज राजा भी दुबके रहते हैं और आसमान में अंधेरा और धुंध छाया रहता है तो ये सोलर पैनल्स कैसे काम करते हैं? क्या ये बिजली बनाते हैं? क्या इस बिजली से पूरे घर का खर्च चल जाता है? अगर कोई घर सिर्फ सोलर पैनल्स पर निर्भर हो जाए तो उस घर में 24 घंटे रोशनी रह सकती है?

‘सौर ऊर्जा-सोलर पैनल’ को लेकर चलाई जा रही News18hindi की सीरीज की छठी कहानी में आइए काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर की प्रोग्राम लीड भावना त्यागी से जानते हैं सभी सवालों के जवाब विस्तार से…

‘हमें गर्मियों में तो भरपूर धूप मिलती है, लेकिन सर्दियों में सोलर पैनल कैसे काम करते हैं?

भावना त्यागी कहती हैं, ‘सोलर पैनल सर्दियों में भी काम करते हैं क्योंकि वे बिजली बनाने के लिए धूप (सूर्य की रोशनी) का इस्तेमाल करते हैं, न कि उसकी गर्मी का. हालांकि सर्दियों में दिन छोटे होते हैं और धूप भी कमजोर होती है, इसके बावजूद सोलर पैनल बिजली बना सकते हैं, लेकिन उसकी मात्रा कम हो जाती है.’

अगर कोई घर पूरी तरह से सोलर पावर (सौर ऊर्जा) पर निर्भर है, तो क्या उसे सर्दियों में भी पर्याप्त बिजली मिल पाएगी?

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top