भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कांग्रेस के रहते ‘इंडिया’ अलायंस का कोई फ्यूचर नहीं; राहुल गांधी पर...


होमताजा खबरदेश

कांग्रेस के रहते ‘इंडिया’ अलायंस का कोई फ्यूचर नहीं, राहुल पर बरसे AAP नेता

Last Updated:

सोमनाथ भारती ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के प्रति अलग-अलग रहा है और कई जगहों पर उसने विरोधी दलों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है, वहां कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश करती है.

कांग्रेस के रहते 'इंडिया' अलायंस का कोई फ्यूचर नहीं, राहुल पर बरसे AAP नेताZoom

सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को संभालने में विफल रही है. उन्होंने दावा किया कि जब तक कांग्रेस नेतृत्व करेगी तब तक इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आईएएनएस से कहा, “भारतीय गठबंधन एक मिशन के लिए बनाया गया था. जिस तरह भाजपा ने एनडीए बनाया, उसी तरह हमने इंडिया गठबंधन बनाया था. लेकिन हर गठबंधन का एक धर्म होता है. धर्म यह है कि जो अंदर है, वही बाहर भी दिखना चाहिए. सार्वजनिक रूप से कहा गया था कि हम एक गठबंधन के रूप में लड़ेंगे और एक-दूसरे का समर्थन करेंगे, लेकिन पर्दे के पीछे कांग्रेस भाजपा का साथ देती नजर आ रही थी.”

सोमनाथ भारती ने आगे कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 4-3 का फार्मूला तय हुआ था. जो 3 सीटें कांग्रेस को मिलीं, उनके लिए अरविंद केजरीवाल ने खुलकर प्रचार किया. वहीं, जो 4 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलीं, उनके लिए राहुल गांधी सहित कांग्रेस का कोई नेता वोट मांगने नहीं पहुंचा. ऐसे में यह कैसा गठबंधन है? दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान तो खुलकर बात सामने आ गई जब शून्य सीट जीतने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी हार गई. इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाना नहीं आता है?”

सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं तो दिल्ली को छोड़ देते हैं. जब तक इंडिया गठबंधन का कांग्रेस नेतृत्व करेगी, तब तक इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. इसके पहले सोमनाथ भारती ने कहा था कि कांग्रेस का रवैया ऐसा है कि वह चाहती है कि राजनीति केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित रह जाए और अन्य दल खत्म हो जाएं, ताकि भविष्य में दोनों के बीच बारी-बारी से सत्ता चलती रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ व्यवहार किया, उसी तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ भी किया.

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के प्रति अलग-अलग रहा है और कई जगहों पर उसने विरोधी दलों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है, वहां कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश करती है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में टीएमसी इसका उदाहरण है. सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस की इस तरह की नीतियों का अनुभव उनकी पार्टी ने खुद किया है, इसलिए उन्हें इसका अंदाजा है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top