भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फतेहपुर 22 लाख लूटकांड का अपराधी गिरफ्तार:आरोपी सिल्वर का सैंपल दिखाने जा...




जामताड़ा पुलिस को फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए 22 लाख रुपए के चर्चित लूटकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। वह देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीडाबर गांव का निवासी बताया गया है। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि जामताड़ा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर बनगाड़ी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया इसी दौरान फतेहपुर की ओर से बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस बल को देखकर उसने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम फिरोज अंसारी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया लगभग 100 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फतेहपुर से दुमका जा रहा था। उसका उद्देश्य चांदी के आभूषण का दर पता करना और सैंपल दिखाना था। यह मामला फतेहपुर थाना कांड संख्या 21/26 के तहत दर्ज है। घटना 29 मार्च 2026 की रात करीब आठ बजे की है, जब फतेहपुर बाजार में मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत बर्मन का पीछा करते हुए हथियार के बल पर सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया था। एसडीपीओ ने बताया कि इस लूटकांड में चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से एक आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top