भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एनएच -33 पर दो ऑटो की टक्कर में 1 की मौत, 5...



सरायकेला| चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 भादूडीह स्थित एचएलएम फ्यूल पंप के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हुई। घटना रविवार सुबह की है। सड़क हादसे में दो ऑटो चालकों समेत पांच लोग घायल हैं। वहीं, एमजीएम अस्पताल में एक की इलाज के दौरन मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीकांत प्रमाणिक (48) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ऑटो चांडिल से चार यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा था। सुबह आठ बजे जब वाहन भादूडीह के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से उसकी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने वाला ऑटो गलत दिशा से आ रहा था। अचानक सामने वाहन आने पर चालक ने ऑटो को बचाने का प्रयास किया। तेज रफ्तार और कम दूरी के कारण टक्कर टालना संभव नहीं हो सका। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top