![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो में आयोजित अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को गरिमामयी वातावरण में शुरू हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 175 पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर में चयन का महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है। उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चास की डिप्टी मेयर पूजा कुमारी उपस्थित रहीं। दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। बोकारो कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, संघर्ष और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज के युवा खिलाड़ी ही भविष्य में देश का गौरव बनेंगे और खेल के माध्यम से समाज को नई दिशा देंगे। मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सरकार और समाज को खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देना चाहिए। समारोह में झारखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार झा, अजीत भगत, रामकृष्ण तिवारी, राजू कुमार, मृत्युंजय नाथ चौधरी, अभय प्रजापति आदि मौजूद थे।
Source link