![]()
भास्कर न्यूज | बड़की सरिया देवकी अस्पताल में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) गिरिडीह सिटी ब्रांच ने निःशुल्क सर्जिकल कैंप लगाया। शिविर में छह मरीजों का ऑपरेशन किया गया। पांच मरीजों का हाइड्रोसील और एक मरीज का फिस्टुला ऑपरेशन शामिल था। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी और चिकित्सा प्रभारी विनय कुमार ने किया। एएसआई झारखंड चैप्टर के सचिव और देवकी अस्पताल के निर्देशक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विकास लाल, उत्तम कुमार जालान मौजूद थे।
Source link