भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

क्रिकेट मैच के दौरान गोली चलाने का आरोपी गया जेल



भास्कर न्यूज|गुमला |क्रिकेट मैच के दौरान विवाद पर मिस फायर करने के आरोपी शिवा केरकेटटा को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। इस बाबत एसडीपीओ सुरेश यादव ने बताया कि रविवार को चेटर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद में विपक्षी टीम के अंपायर ने एक खिलाड़ी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की नीयत से 3 बार गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि, गोली मिसफायर होने के कारण खिलाड़ी की जान बाल-बाल बच गई। मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वादी बलजीत सिंह जो विकास कॉलोनी गुमला के रहने वाले हैं और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। वे चेटर मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान मैच में विपक्षी टीम की ओर से अंपायरिंग कर रहे शिवा केरकेट्टा नामक युवक से उनका किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तैश में आकर कहा कि हमको नहीं पहचानते हो और तुरंत अपनी कमर से एक पिस्टल निकाल ली। उसने बलजीत को जान से मारने की नीयत से उन पर एक के बाद एक तीन बार गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि तीनों बार गोली नहीं चली। जिसके बाद खेल रहे अन्य लड़कों ने साहस का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने आरोपी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसे दबोचकर उसके हाथ से लोडेड पिस्टल छीन ली। इसके बाद बलजीत और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाना लाया और पुलिस को सौंप दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top