भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा:हजारीबाग में मृतक के जीजा समेत...




हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुए स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक का अपना जीजा विक्रम कुमार मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों विक्रम कुमार और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद को हत्या का कारण बताया गया है। पंचर हुई कार का टायर बदलते वक्त मारी थी गोली दरअसल, हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के पास सोमवार रात‎हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी की गोली मारकर ‎‎हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई, जब‎‎ वह अपने मित्र अभिषेक कुमार के साथ‎‎ कोडरमा रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में रास्ते‎‎ में पंचर हुई कार का टायर बदल रहे थे।‎ पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विक्रम कुमार ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। विक्रम कुमार मृतक विक्की कुमार सोनी का जीजा है। दूसरे आरोपी दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक का मित्र बताया जा रहा है। आरोपियों ने कई आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में इस हत्या के साथ-साथ हजारीबाग और आसपास के जिलों में हुई कई लूट, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top