भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या:आरोपी पति गिरफ्तार,...




जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अवैध संबंध के शक में हुई इस वारदात के आरोप में मृतक की पत्नी के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मोहन सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहन सोरेन का आरोपी राजू मुर्मू के घर अक्सर आना-जाना था। मोहन, राजू की पत्नी सविता मुर्मू को अपनी ‘मुंह बोली मामी’ कहता था। हालांकि, राजू को मोहन और सविता के बीच अवैध संबंध होने का शक था, जिसके कारण उनके घर में अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार देर रात मोहन, राजू के घर पहुंचा था। इसी दौरान अवैध संबंध के शक को लेकर राजू, उसकी पत्नी सविता और मोहन के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि राजू ने पहले अपनी पत्नी सविता के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। भयभीत सविता अपने दोनों बच्चों को लेकर वहां से चली गई और रात दूसरे के घर में बिताई। सविता के जाने के बाद घर में मौजूद मोहन और राजू के बीच विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर राजू ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची उठाकर मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगने से मोहन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जब सविता वापस घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परसुदीह थाना के एएसआई रितेश ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मोहन सोरेन पेशे से कान्वाई चालक था और मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। उसके भाई सुंदरनगर के नया बस्ती क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेकची और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। परसुडीह थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top