भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कभी साइकिल से चलते थे, आज कार से पहुंचते हैं दुकान; 3...


Last Updated:

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है. यह योजना उन लोगों के लिए नई उम्मीद और नया रास्ता साबित हो रही है, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

कभी साइकिल से चलते थे, आज कार से पहुंचते हैं दुकान; जानिए सफलता की कहानीZoom

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से धनेश्वर साव को काफी फायदा पहुंचा.

रांची. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाली इस योजना के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं. बिना गारंटी आसान ऋण उपलब्ध कराने वाली इस योजना ने देशभर में हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड स्थित पकरार गांव निवासी धनेश्वर साव भी उन सफल उद्यमियों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेकर अपने छोटे कारोबार को नई पहचान दिलाई.

धनेश्वर साव ने 2017 में बैंक ऑफ इंडिया से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपए का लोन लिया था. उस समय उनके पास केवल एक छोटी सी दुकान थी, लेकिन मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से आज वे हजारीबाग की सब्जी मंडी और मेन रोड में तीन दुकानों का संचालन कर रहे हैं. उनकी सफलता को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित भी कर चुके हैं.

धनेश्वर साव बताते हैं कि इस योजना ने उनके कारोबार को नई रफ्तार दी और उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिला. उन्होंने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी गारंटी के ऋण मिल जाता है. छोटे व्यापारियों के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि पहले पूंजी और गारंटी के अभाव में कारोबार बढ़ाना काफी मुश्किल होता था. उन्होंने समय पर पूरा ऋण चुकाकर बैंक का भरोसा भी कायम रखा.

धनेश्वर साव की सफलता आज पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन चुकी है. कभी साइकिल से चलने वाले धनेश्वर आज अपनी कार से दुकान पहुंचते हैं. उन्होंने अपना घर बनाया, परिवार को बेहतर जीवन दिया और अपनी तीन बेटियों की शादी धूमधाम से की.

स्थानीय निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वे धनेश्वर साव को पिछले 40-45 वर्षों से जानते हैं. उन्होंने कहा कि पहले धनेश्वर साव एक छोटी सी दुकान चलाते थे, लेकिन मुद्रा योजना से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी की गरीब हितैषी योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से छोटे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top