भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विश्व पर्यावरण दिवस का समापन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प



रांची | विश्व पर्यावरण दिवस के समापन अवसर पर एफटीएस युवा रांची की ओर से रविवार को आरोग्य भवन, बरियातू में तुलसी पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। एक पौधा, अनेक लाभ तुलसी लगाएं, जीवन बचाएं थीम पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने तुलसी के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आंगनों में तुलसी का पौधा लगाने की अपील की। अभियान के माध्यम से “धरती को फिर से हरा-भरा बनाना है, हर आंगन में एक तुलसी लगाना है” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top