भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Amit Shah jhalmuri TMC remark: अमित शाह ने खाई झालमुड़ी, ल‍िखा Tangy,...


Last Updated:

भारत मंडपम में NDA की बैठक के दौरान अमित शाह ने बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्वाद लिया और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- Tangy, Masaledar and Crunchy. बस फिर क्या था, इंटरनेट ने इन तीन शब्दों के पहले अक्षरों को जोड़कर TMC बना दिया और इसे तृणमूल कांग्रेस पर सियासी तंज बताने लगा.

शाह ने खाई झालमुड़ी, जो ल‍िखा, क्‍या उसका मतलब TMC?Zoom

अमित शाह ने राजनाथ सिंह के साथ खाई झालमुड़ी.

गृहमंत्री अमित शाह कई बार संकतों में ऐसी बातें कह जाते हैं, जो बाद में सच साबित होता ही है. लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल के जश्न मनाने का मौका था और भारत मंडपम में NDA नेताओं की मीटिंग चल रही थी. देशभर के राज्यों की झलक दिखाने वाले स्टॉल लगे थे. पश्चिम बंगाल के स्टॉल पर परोसी जा रही थी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी. वहीं पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह. झालमुड़ी खाई, फोटो खिंचवाई और फिर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दीं. लेकिन असली कहानी तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन में छिपी थी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top