भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में जमकर गरजेंगे बादल, रांची, गुमला… 14 जिलों में बारिश-आंधी मचाएगी...


रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए 11 जून राहत भरा दिन साबित हो सकता है. रांची मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. रांची समेत 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसून की बढ़ती सक्रियता के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, इसलिए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

झारखंड के 14 जिलों में आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट

संथाल और कोल्हान क्षेत्र में भी बरसेंगे बादल

दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और पूर्वी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि यहां बारिश का दायरा सीमित रह सकता है, लेकिन तेज हवाओं और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा. दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है. जहां रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

पलामू में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं. यहां उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है, हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

मानसून की दस्तक का इंतजार

रांची मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में मानसून 15 से 17 जून के बीच प्रवेश कर सकता है. मानसून के आगमन से पहले राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश, तेज हवा और बादलों का दौर जारी रह सकता है.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

रांची मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं. किसान खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें. वाहन चालकों को भी तेज हवा और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top