भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

108 एंबुलेंस सेवा के संचालन में लापरवाही बरतने पर बुंडू व लापुंग...



राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने दो चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन और निगरानी में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद की गई है। निलंबित चिकित्सकों में बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुप तिर्की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लापुंग के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार विनायक शामिल हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभावी संचालन, पर्यवेक्षण और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों चिकित्सकों ने प्रतिनियुक्ति आदेश के अनुरूप समय पर योगदान नहीं दिया। साथ ही उन्हें सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में भी गंभीर उदासीनता बरती गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की गई और उनका आचरण सरकारी सेवा के अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही पाते हुए दोनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची का कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। आगे क्या… स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन के साथ-साथ दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू की जाएगी। जांच में आरोप सिद्ध होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top