भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

युवती की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार



सिमडेगा | जिले के बानो थाना क्षेत्र के कुरूचडेगा स्थित बरडांड जंगल में मिट्टी और झाड़ी से ढकी युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी बासुदेव महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को 10 जून को सूचना मिली थी कि बरडांड जंगल के गड्ढे में शव पड़ा है। एसपी सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतिका की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई। पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी बासुदेव महतो, पिता गजेंद्र महतो, गोसाई टोली बिरता जलडेगा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। कुरडेग | थाना क्षेत्र के बाघचट्टा गांव में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां 63 वर्षीय प्रबल एक्का ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रबल एक्का गुरुवार सुबह शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इस दौरान परिजनों ने उन्हें शराब सेवन को लेकर समझाने और मना करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि परिजनों की बात से नाराज होकर वह घर के एक कमरे में चले गए। कुछ समय बाद जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें नहीं देखा तो कमरे की ओर गए, जहां उन्होंने प्रबल एक्का को फांसी के फंदे से लटका पाया।घटना की सूचना तत्काल कुरडेग थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिमडेगा| सिमडेगा महाविद्यालय में सत्र 2026-2030 के लिए स्नातक कला, विज्ञान वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया 12 जून से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून है। प्राचार्य प्रो. देव राज प्रसाद ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल पर फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। स्नातकोत्तर कला और वाणिज्य संकाय में नामांकन प्रक्रिया पहले से चल रही है। प्रो. प्रसाद ने नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों से जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top