भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनता दरबार में जमीन, बिजली व सड़क से लेकर आवास तक की...




भास्कर न्यूज | सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में जनता दरबार लगाकर दूर-दराज के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक फरियादी से मिलकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। आवेदनों पर कार्रवाई के साथ पीड़ितों को की गई कार्रवाई की जानकारी देना भी अनिवार्य है। जनता दरबार में पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी, भूमि ऑनलाइन, रजिस्ट्री, रैयती भूमि वापसी, दखल-दिहानी, भूमि विवाद, जर्जर बिजली तार बदलना, केतार के तामड़ा-उरूमकेला में बिजली बहाली, सड़क निर्माण, नया पीसी पथ पर रोक, मैया सम्मान योजना का बंद लाभ शुरू करना, अबुआ आवास, पीएम आवास का लाभ, दिव्यांग प्रमाण पत्र, संजय मांझी को मोटर ट्राइसाइकिल, सर्पदंश पीड़ितों को मुआवजा, मृत्यु प्रमाण पत्र, चिकित्सा सहायता, अखाड़ा निर्माण, प्यार केरकेट्टा की 123वीं जयंती पर तोरण द्वार निर्माण से संबंधित समस्याओं के समाधान के आवेदन जमा किए गए। जनता दरबार में अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, नजारत उप समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top