जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में 4 अगस्त को पूर्वाह्न ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में आगामी 09 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में के राजू प्रभारी झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न दायित्वों के निर्धारण एवं आयोजन की अंतिम रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों जिसमें जिला कांग्रेस कमिटी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सेवादल, एसटी एससी ओबीसी प्रकोष्ठ व आरजीपीआरएस से बैठक में शामिल होने की अपील की।
Source link