भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

A passenger lounge with a capacity of 2,250 passengers will be built...


यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन पर आधुनिक होल्डिंग एरिया बनाने की योजना तैयार की गई है। स्टेशन के नॉर्थ साइड मुख्य द्वार के सामने पार्सल कार्यालय के पास लगभग 1920 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह सुविधा विकसित की जाए

.

इसकी क्षमता करीब 2250 यात्रियों की होगी। परियोजना पर लगभग 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। होल्डिंग एरिया में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय, टिकटिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सर्वे कार्य पूरा कर प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद अगस्त-सितंबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 60 हजार यात्री आते-जाते हैं, जबकि त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान यह संख्या 80 हजार तक पहुंच जाती है। वहीं सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि पूरे होल्डिंग एरिया को सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा। इसे प्री-टिकटिंग, टिकटिंग और पोस्ट-टिकटिंग जोन में विभाजित किया जाएगा।

साउथ गेट 90 प्रतिशत तैयार, सेंसर युक्त होगा मुख्य गेट…

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट का लगभग 90% तक काम पूरा हो चुका है और इसे जून 2026 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नॉर्थ गेट के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। साउथ गेट क्षेत्र में प्लेटफॉर्म नंबर-6 को चालू कर दिया गया है। यह हिस्सा फिलहाल आंशिक रूप से कार्यशील है और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, साउथ साइड को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। यहां स्टेशन का मुख्य गेट सेंसर आधारित बनाया जाएगा, जिससे प्रवेश और निकास व्यवस्था आधुनिक और सुगम होगी।

नए लाउंज में ये सुविधाएं मिलेंगी…

प्री-टिकटिंग क्षेत्र में ये सुविधाएं : यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा रियल टाइम सूचना प्रदर्शन प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को आवश्यक जानकारी और आराम मिल सके।

टिकटिंग एरिया में टिकट वेंडिंग मशीन लगेगी : कुल 12 टिकट काउंटर, 4 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगेगी। कैश कलेक्शन रूम, इंचार्ज और सर्वर रूम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि टिकटिंग कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

पोस्ट टिकटिंग क्षेत्र में जांच की व्यवस्था रहेगी : यहां दो लगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। साथ ही यात्रियों की कतार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए उचित प्रबंधन किया जाएगा। इस क्षेत्र में सीढ़ियों और एस्केलेटर जैसी वर्टिकल सर्कुलेशन सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्री आसानी से आवागमन कर सकें।

वित्तीय वर्ष (Financial Year) दैनिक आवागमन (Daily Passengers) वार्षिक वृद्धि प्रतिशत (Growth %)
2021-22 25,864
2022-23 41,142 +59.06% (सबसे बड़ी उछाल)
2023-24 46,478 +12.96%
2024-25 51,290 +10.35%
2025-26 52,954 +3.25%
2026-27 59,072 +11.56%

रांची रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय

रांची स्टेशन पर रोज 60 हजार यात्रियों का होता है आवागमन

रांची रेलवे स्टेशन पर पार्सल ऑफिस के पास बनेगा होल्डिंग एरिया



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top