Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 28 june 2026: धनु राशि के जातकों को आज यानी रविवार को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. साथ ही कारोबार में सफलता और नौकरी में अनुकूल सूचना मिल सकती है. पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे. प्यार में रोमांस रहेगा. यात्रा से फायदा होगा, लेकिन थकान और सेहत का ध्यान रखें. जानिए आज का राशिफल और उपाय.
जमुई: आज 28 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से काफी शानदार रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों पर चारों तरफ से धन की वर्षा होने वाली है. धनु राशि के जातकों को आज कारोबार में बड़ा लाभ होने वाला है. साथ ही आज के दिन उन्हें कई और भी तरह के फायदे हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 28 जून के दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव होने वाला है. अगर आप लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो आज के दिन वह समाप्त हो सकता है. उन्होंने बताया कि कारोबारी को आज चारों तरफ से धन का लाभ हो सकता है. साथ ही नौकरी वाले स्थान पर भी आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार तरीके से गुजरने वाला है.
यात्रा के बना रहे हैं योग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी तरह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यावसायिक रूप से आपकी इस यात्रा का आपको फायदा होगा. धनु राशि के जातक अगर किसी तरह की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपको कोई अनुकूल सूचना मिल सकती है. इसके साथ ही आज के दिन आपका किसी तरह का मानसिक तनाव भी कम हो सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, जिससे आपको थकान की अनुभूति हो सकती है. अगर आप किसी तरह का सामाजिक काम करते हैं तो आज के दिन आपको अपने संपर्क से लाभ हो सकता है. इससे आपको बड़ा राजनीतिक फायदा पहुंच सकता है.
अपने लिए निकलना चाहिए आपको समय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने लिए समय निकालना पड़ सकता है. आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे. प्यार में आज रोमांस भरा रहेगा, लेकिन आज आपको अपने स्पेशल वन के लिए समय निकालना चाहिए. आज आपको काम और अपने परिवार तथा अपने प्यार के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है. सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रह सकता है. अत्यधिक थकान के कारण आपकी शारीरिक परेशानी बढ़ने वाली है. ऐसे में इस बारे में आपको सावधान रहना चाहिए. ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें