Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 28 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यस्थल पर बड़ी सफलता और लाभ लेकर आया है. चंद्रमा के गोचर से बन रहे शुभ संयोगों के बीच आर्थिक फैसलों में सावधानी रखने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है. भगवान विष्णु की पूजा आज दिन को और बेहतर बनाएगी. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: आज 28 मई 2026 के दिन धनु राशि के जातकों को चंद्रमा के गोचर का फायदा मिलेगा. चंद्रमा के गोचर के कारण धनु राशि के जातकों को आज नौकरी करने वाले स्थान पर विशेष रूप से फायदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के छठे भाव में आज सूर्य देव और बुधदेव विराजमान रहेंगे. जिस कारण आज आर्थिक रूप से आपको काफी सजग रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी. आप आज बड़े फैसले ले सकेंगे. हालांकि आज के दिन आपको किसी भी खर्चे से पहले बजट और उसकी प्लानिंग पर ध्यान देना जरूरी है. आज आपको अपने भविष्य के लिए सोच-समझकर कोई भी योजना बनानी चाहिए.
अच्छे से निभाएंगे अपनी जिम्मेदारियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक आज काफी अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे. उन्होंने बताया कि आज पांचवे भाव में मंगल देव आपके नेतृत्व क्षमता का विकास करेंगे. आज के दिन आपको कई तरह के महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने कार्यस्थल पर काफी धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है. धनु राशि के जातकों को आज नई यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका फल आपको भविष्य में बेहतर देखने को मिलेगा. आज आपको अपने कार्यस्थल पर कोई गुप्त जानकारी भी मिल सकती है, जिसका फायदा भी आप उठा सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है.
प्यार में बढ़ाएं समझदारी तो होगा फायदा
पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में काफी समझदारी की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप किसी तरह के रिलेशनशिप में हैं, तो वहां काफी समझदारी के साथ काम करें. आज धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए. बदलते मौसम में आपकी सेहत खराब हो सकती है, ऐसे में आपको काफी सावधान रहना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन सफेद वस्त्र का धारण करना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. उन्होंने बताया कि आज गुरुवार है और आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से भी आपको फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 6 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें