भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aloo Tikki Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी आलू टिक्की चाट,...


Last Updated:

Aloo Tikki Chaat Recipe: रक्षाबंधन पर परिवार के लिए आलू टिक्की चाट एक बेहतरीन विकल्प है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, जिसमें छोला, दही, चटनी और मसालों का उपयोग होता है. यह बनाने में भी बहुत ही आसान है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमशेदपुर: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का भी अवसर प्रदान करता है. जहां रक्षाबंधन की शाम परिवार के लिए कुछ खास और स्वादिष्ट नाश्ता बनाने के लिए घी में बनी आलू टिक्की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें छोला, दही, चटनी और मसालों का उपयोग इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

आलू टिक्की बनाने की विधि

आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें थोड़ा नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च भी डाली जा सकती है. अब इस मिश्रण की गोल टिक्की बनाकर तैयार कर लें. टिक्की को ज्यादा मोटा न रखें, ताकि वह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बनी रहे.

जानें टिक्की सेंकने का तरीका

गैस पर तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा देसी घी डालकर आलू की टिक्कियों को धीमी से मध्यम आंच पर सेंकें. दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक टिक्की को अच्छी तरह पकाएं. जहां घी में सेकने से इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. इसी बीच उबले हुए छोले को हल्के मसालों के साथ तैयार कर लें.

चाट परोसने का तरीका

एक प्लेट में गर्मागर्म आलू टिक्की रखें और उसके ऊपर गरम छोले डालें. इसके बाद ठंडी और गाढ़ी दही डालकर ऊपर से हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी डालें. अब इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़कें. ऊपर से बारीक सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर इसे सजाया जा सकता है.

त्योहार पर है खास नाश्ता

रक्षाबंधन की शाम जब पूरा परिवार एक साथ बैठे, तब इस स्वादिष्ट आलू टिक्की चाट को गर्मागर्म परोसें. इसका कुरकुरा स्वाद, खट्टा-मीठा चटनी का फ्लेवर, दही की ठंडक और मसालेदार छोले मिलकर इसे बेहद खास बना देंगे. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और घर के सामान्य सामान से ही शानदार नाश्ता तैयार हो जाता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top