भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

रांची के बिरसा मुंडा जेल में शर्मनाक खेल! महिला बंदी का यौन...

Last Updated:May 18, 2026, 08:40 IST Ranchi Birsa Munda Jail Controversy: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक महिला बंदी के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने के आरोप ने झारखंड की सियासत में हलचल मचा दी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेल के काराधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. रांची होटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने का दावा, बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन को पत्र लिख रांची. खेलगांव स्थित रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में एक महिला बंदी के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने के आरोप ने झारखंड की सियासत में हलचल मचा दी है. महिला बंदी के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के काराधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जेल प्रशासन पर सबूत मिटाने के भी आरोप लगाए हैं और इसको लेकर शासन को सचेत किया है. साफ है कि मामला बेहद गंभीर है और अब इसे लेकर ही नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भी लिखा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा गया तीखा पत्र मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक औपचारिक और बेहद कड़ा पत्र लिखा है. मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर भी इस पत्र को साझा करते हुए मामले को सार्वजनिक किया है. उन्होंने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि जेल की सुरक्षित सलाखों के भीतर हुई यह घटना अत्यंत शर्मनाक और मानवता को पूरी तरह से झकझोर देने वाली है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस गंभीर आपराधिक मामले पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है. लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण का दावा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि उन्हें विश्वसनीय आंतरिक प्रशासनिक स्रोतों से पुख्ता जानकारी मिली है. आरोप के अनुसार, न्यायिक अभिरक्षा में बंद एक असहाय महिला कैदी का जेल के सर्वोच्च पद पर बैठे काराधीक्षक द्वारा लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया. इसी प्रताड़ना के परिणामस्वरूप पीड़ित महिला वर्तमान में गर्भवती हो गई है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. सबूत मिटाने और गवाहों के तबादले की आशंका बाबूलाल मरांडी ने केवल यौन शोषण का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि उन्होंने मामले को दबाने की प्रशासनिक साजिश का भी पर्दाफाश किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कारा महानिरीक्षक और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मिलकर इस पूरे मामले की फाइलों को गायब करने तथा आरोपी को बचाने में जुटे हैं. पत्र के अनुसार, वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को प्रभावित करने के लिए पीड़ित महिला को बीमारी का बहाना बनाकर जेल से बाहर अलग-अलग जगहों पर भेजा जा रहा है. इसके साथ ही मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण गवाहों और कर्मचारियों का अचानक तबादला भी कर दिया गया है जेल की विश्वसनीयता पर खड़े हुए सवाल मामले में बीजेपी नेता सी पी सिंह ने कहा कि मामला सही है या नहीं इसकी पुष्टि तो नहीं कर सकता, लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कई ऐसे प्रकरण जेल से सामने आ चुके हैं जिनके कारण जेल की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं. कहा कि जेल के अंदर से अपराधी धड़ल्ले से फोन का इस्तेमाल करते हैं. कैदियों से मुलाकात करने वालों से पैसे वसूले जाते हैं. पैसे का बंदरबांट नीचे से ऊपर तक होता है. कांग्रेस ने मरांडी से पूछे सवाल वहीं, बाबूलाल मरांडी के आरोप पर सत्ताधारी दल कांग्रेस प्रवक्ता किशोर नाथ शाहदेव का कहना है कि बाबूलाल मरांडी ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए यह पत्र लिखा है. ऐसे में बाबूलाल मरांडी को बताना चाहिए कि उनका कौन सा सूत्र जेल में है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस बात में जरा भी सच्चाई है तो सरकार मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पहले भी सुर्खियों में रहा है बिरसा मुंडा कारा बहरहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की कई खबरें सुर्खियां बटोर चुकी हैं. ईडी ने भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से जुड़े मामलों की जांच की है. ऐसे में महिला बंदी के साथ यौन शोषण का यह मामला राज्य की राजनीति में तूल पकड़ता नजर आ रहा है. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

रोड ट्रिप के लिए बेस्ट है देवघर-माधोपुर रोड, पहाड़, हरियाली और शांति…शहर...

देवघर. झारखंड का देवघर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध होता जा रहा है. यहां स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जिस वजह से हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मंदिरों और पूजा-पाठ के अलावा देवघर की पहचान अब धीरे-धीरे खूबसूरत रोड ट्रिप और नेचर व्यू के लिए भी बनने लगी है. यहां कई ऐसी सड़कें हैं, जहां पहुंचते ही शहर की भीड़भाड़, शोरगुल और तनाव से दूर मन को अलग ही सुकून महसूस होता है. खासकर शाम के समय जब हल्की ठंडी हवा चलती है और सूरज ढलने लगता है, तब इन रास्तों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. खूबसूरत जगह में से एक देवघर-माधोपुर सड़कइन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक है देवघर-माधोपुर सड़क, जो अब युवाओं और घूमने-फिरने के शौकीन लोगों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है. यह सड़क देवघर शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर है. अगर आपके पास बाइक है और आप कम खर्च में शानदार रोड ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है. महज आधे लीटर पेट्रोल में आप यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं और पूरे रास्ते खूबसूरत नजारों का आनंद उठा सकते हैं. सड़क के दोनों तरफ हरियाली, खुले मैदान और शांत वातावरण ऐसा एहसास दिलाते हैं जैसे आप किसी हिल स्टेशन की तरफ जा रहे हों. शहर की ट्रैफिक से दूर बिता सकते हैं सुकून भरे पलइस रोड ट्रिप की सबसे खास बात यह है कि यहां का रास्ता काफी शांत और सुकून भरा है. शहर के ट्रैफिक और हॉर्न की आवाज से दूर यह जगह मानसिक शांति देने का काम करती है. कई लोग सुबह या शाम के वक्त यहां अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. शाम के समय जब सूरज धीरे-धीरे ढलता है, तब सड़क के किनारे मौजूद पेड़-पौधे और खेत बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. रास्ते में आम के बागान, हरी-भरी फसलें और खुले मैदान देखने को मिलते हैं, जो मन को खुश कर देते हैं. बरसात के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक हो जाती है, क्योंकि चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है. पहाड़, शांत वातावरण लोगों को करता आकर्षितदेवघर-माधोपुर रोड पर सफर करते समय आपको कई छोटे-छोटे गांव और प्राकृतिक नजारे देखने को मिल जाएंगे. रास्ते में पड़ने वाला दिघारिया पहाड़ लोगों को अपनी तरफ खासा आकर्षित करता है. यहां की ऊंची पहाड़ियां और शांत वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है. कई लोग यहां रुककर फोटो खिंचवाते हैं और प्रकृति का आनंद लेते हैं. इसके अलावा माधोपुर पार्क भी इस रोड ट्रिप का बड़ा आकर्षण माना जाता है. यह पार्क देवघर के बड़े पार्कों में गिना जाता है, जहां लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं. बच्चों के खेलने से लेकर बैठकर सुकून के पल बिताने तक के लिए यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है. खाने के लिए हैं कई ढाबेअगर सफर के दौरान आपको भूख लग जाए, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस सड़क पर कई छोटे-बड़े ढाबे और खाने-पीने की दुकानें मौजूद हैं, जहां चाय, नाश्ता और स्वादिष्ट भोजन आसानी से मिल जाता है. कई लोग यहां रुककर चाय के साथ प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते हैं. खासकर सर्दियों के मौसम में सड़क किनारे चाय पीने का मजा ही अलग होता है. स्थानीय दुकानों पर आपको झारखंड के पारंपरिक स्वाद का भी अनुभव मिल सकता है. रील्स और फोटोशूट के लिए शानदार लोकेशनआजकल सोशल मीडिया का दौर है और ऐसे में यह सड़क युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है. यहां की खाली सड़कें, हरियाली और खूबसूरत बैकग्राउंड रील्स और फोटोशूट के लिए शानदार लोकेशन बन चुकी हैं. कई युवक-युवतियां यहां इंस्टाग्राम रील्स, प्री-वेडिंग शूट और फोटोग्राफी के लिए पहुंचते हैं. खास बात यह है कि यहां ज्यादा भीड़ नहीं रहती, इसलिए लोग आराम से अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता पाते हैं. हालांकि, यहां घूमने आने वाले लोगों को सावधानी और सुरक्षित ड्राइविंग का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि सफर यादगार और सुरक्षित बना रहे. कम खर्च में शानदार रोड ट्रिपअगर आप भी वीकेंड पर कम खर्च में शानदार रोड ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं, प्रकृति के करीब कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं या फिर शहर की भागदौड़ से थोड़ी देर दूर रहना चाहते हैं, तो देवघर-माधोपुर सड़क आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यहां का शांत माहौल, प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत रास्ते हर किसी का दिल जीत लेते हैं. यही वजह है कि धीरे-धीरे यह जगह देवघर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच खास पहचान बना रही है. Source link

झारखंड

भंडरिया में 16 करोड़ से छह पंचायतों में 433 जलमीनार लगी, मात्र...

जिला के भंडरिया प्रखंड के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गांव-गांव और टोले-टोले में सोलर युक्त जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज अधिकांश जलमीनार शोपीस बनकर रह गए हैं। पेयजल स्वच्छता विभाग, कल्याण विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के 15वें वित्त मद से करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए इन जलमीनारों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। जानकारी के अनुसार भंडरिया प्रखंड की सभी छह पंचायतों जेनेवा, मदगड़ी, करचाली, भंडरिया, फकीराडीह, बिजका में लगभग 16 करोड़ की लागत से 433 सोलर जलमीनार स्थापित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में भी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान में लगभग 100 जलमीनारों को छोड़ शेष बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को फिर से पुराने कुओं और चापाकलों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जलमीनारों में पाइप टूटकर गिर गए हैं, कहीं पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है तो कई जगहों पर स्टार्टर और मोटर खराब पड़े हैं। कई जलमीनार महीनों से बंद हैं, लेकिन उनकी मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। जब जलमीनार लगाई गई थी तब लोगों में काफी उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें स्वच्छ पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन कुछ ही वर्षों में अधिकांश योजनाएं दम तोड़ने लगीं। विभागीय लापरवाही और रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपए की योजना बेकार साबित हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट और गहरा गया है। कई गांवों में महिलाएं सुबह से ही पानी भरने के लिए कुओं के पास कतार में खड़ी नजर आती हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खराब जलमीनारों की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से बंद पड़े जलमीनारों की जांच कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके और करोड़ों रुपये से बनी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके। मुखिया से बोलकर ठीक कराएंगे इस संबंध में भंडरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि प्रखंड में विभिन्न योजना मद से पंचायत में जल मीनार लगाया गया है। वर्तमान समय में उनके पास जल मीनार से संबंधित विस्तृत डाटा उपलब्ध नहीं है। वह अपने पंचायत सेवकों को निर्देश देकर तत्काल डाटा जुटा रहे हैं। इसके बाद मुखिया को निर्देश देकर सभी जल मीनार को तत्काल ठीक कर लिया जाएगा। Source link

झारखंड

जेल में गर्भवती हो गई है महिला, निष्पक्ष जांच कराएं:होटवार जेल अधीक्षक...

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) के अधीक्षक पर महिला बंदी का मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है। मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस सनसनीखेज आरोप ने राज्य के सियासी और प्रशासनिक महकमे में भूचाल ला दिया है। होटवार जेल एक बार फिर शर्मनाक और गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। बाबूलाल ने पत्र में लिखा है कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। महिला बंदी गर्भवती हो गई है। यह संस्थागत अपराध है। इस तरह की घटना राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का प्रमाण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस गंभीर मामले में कार्रवाई करने की बजाय प्रशासनिक अधिकारी पूरे प्रकरण को दबाने में जुटे हैं। जेल आईजी पर दोषी को बचाने का आरोप चिट्‌ठी में उन्होंने जेल आईजी पर फाइलों को गायब करने और दोषी अधिकारी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। बाबूलाल का कहना है कि महिला बंदी को बीमारी और इलाज के बहाने जेल से बाहर गुप्त स्थानों और अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, ताकि हर प्रकार के जैविक और फॉरेंसिक साक्ष्य को समय रहते नष्ट किया जा सके। इसके बाद रविवार को जेल प्रशासन ने महिला की गर्भावस्था की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इस संबंध में जेल आईजी से संपर्क करने की कोशिश की। कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। आरोप लगाने से मेडिकल जांच तक की कहानी ब्राउन शुगर तस्करी मामले में सुखदेव नगर पुलिस ने 7 नवंबर 2025 को महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे होटवार जेल भेजा गया। जेल प्रशासन के अनुसार 28 अप्रैल को उसने पेट दर्द की शिकायत की तो जेल प्रशासन ने उसका इलाज कराया। बताया जा रहा है कि 12 मई को उसने वार्ड में रह रही महिला बंदियों को बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। यह बात जेल में तेजी से फैली। जेलर लवकुश कुमार तक भी बात पहुंची तो उन्होंने जेल अधीक्षक को इसकी सूचना दी। फिर महिला डॉक्टर अपराजिता के नेतृत्व में टीम बनाकर उसकी जांच कराई गई। इसके बाद जेल अधीक्षक के चंद्रशेखर ने 13 मई को जेल आईजी सुदर्शन मंडल को इसकी जानकारी दी। उन्होंने जेल अधीक्षक से पूछताछ की। जांच रिपोर्ट का डॉक्टर से एनालिसिस कराया। लेकिन उसके गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई। जेल अधीक्षक ने कहा-महिला ने वीआईपी व्यवस्था मांगी थी जेल अधीक्षक के चंद्रशेखर ने महिला बंदी के आरोप को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उससे कभी मुलाकात तक नहीं हुई। वह जेल में वीआईपी सुविधा मांग रही थी। वह ड्रग्स एडिक्टेड है। उसने कहा था कि ड्रग्स और मोबाइल की सुविधा उपलब्ध कराएं, वरना उन्हें फंसा देगी। पूरे मामले में जिस स्तर से भी जांच कराने की जरूरत हो, कराई जा सकती है। इस मामले को जिस व्यक्ति ने वायरल किया है, अगर वह साबित नहीं कर पाया तो उसके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा। किसने क्या कहा मेरे पास इस पूरे प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य हैं। मैं चाहता हूं कि राज्य की एजेंसियां इस मामले की गहन जांच करें। बिरसा मुंडा जेल को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया है। इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। – बाबू लाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष महिला डॉक्टर अपराजिता के नेतृत्व में टीम बनाकर महिला की ब्लड जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड भी कराया था। लेकिन दोनों जांच .. गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई। जेल प्रबंधन की ओर से अब कोर्ट को पत्र लिखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद महिला बंदी की जांच किसी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से कराई जाएगी, ताकि सच सामने आ सके।-डॉ. मुकेश, डाक्टर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा —————————————————– इसे भी पढ़ें.… धनबाद में चल रहा वर्दी वर्सेस गैंग; SSP को हटाएं:बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को लिखी चिट्ठी, कहा- पूरे मामले की NIA से हो जांच कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से वीडियो जारी कर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, पुलिस प्रशासन, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप सामने रखे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र के साथ उन्होंने इन वीडियो को डीवीडी के रूप में भी दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि यह केवल किसी अपराधी का बयान नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की विश्वसनीयता पर सवाल है। पूरी खबर यहां पढ़ें… Source link

ताज़ा खबर

Kerala CM VD Satheesan Shapath Grahan LIVE केरल में आज से कांग्रेस...

होमताजा खबरदेश सतीशन आज लेंगे केरल के CM पद की शपथ, राहुल-प्रियंका ने सुबह-सुबह पकड़ी फ्लाइट Last Updated:May 18, 2026, 07:38 IST Kerala CM VD Satheesan Shapath Grahan LIVE : कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. वीडी सतीशन को कांग्रेस की वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की पसंद …और पढ़ें कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. केरल में 10 साल के अंतराल के बाद एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार का आज शपथ ग्रहण होने वाला है, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 20 मंत्री भी कैबिनेट में शामिल होंगे. राज्यपाल आरवी आर्लेकर नई सरकार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो चुके हैं. समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है. कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश मंत्री बनेंगे. IUML को पांच मंत्री पद मिले हैं. पार्टी की ओर से पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को कैबिनेट में जगह दी गई है. इसके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. Kerala Shapath Grahan LIVE: केरल में रिजल्ट के 14 दिन बाद बनेगी नई सरकार 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF ने 102 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी. वामपंथी LDF के लगातार दो कार्यकाल के बाद कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी हुई है. हालांकि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी में करीब 9 दिनों तक मंथन चलता रहा. वीडी सतीशन को कांग्रेस की वापसी का मुख्य चेहरा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान की पसंद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल बताए जा रहे थे. आखिरकार लंबे विचार-विमर्श के बाद सतीशन के नाम पर सहमति बनी. Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | आज जरा संभलकर...

IMD Today Weather Live: देश के ज्यादातर हिस्सों में सूरज की सितम अपने चरम पर है. गर्मी और लू के थपेड़ों ने मानो कर्फ्यू जैसे हालात बना दिए और दिन में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है. त्तर, पश्चिम और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई के लिए जारी अपने ताजा पूर्वानुमान में कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. वहीं अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. उत्तर भारत में गर्मी का आपातकाल उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है. आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. राजस्थान में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्म रातों का सामना करना पड़ेगा. दिल्ली का मौसम: गर्मी और लू का डबल अटैक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, जिससे गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी. दिल्ली में दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात बने रहेंगे. मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी का असर खासतौर पर दोपहर के समय ज्यादा रहेगा. लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. यूपी में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश इस समय देश के सबसे गर्म राज्यों में शामिल है. बांदा में शनिवार को 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा. मौसम विभाग ने 17 से 23 मई तक पूरे राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांसी और नोएडा जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. पूर्वी यूपी में भी गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि महीने के आखिरी सप्ताह में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तराखंड के पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज उत्तराखंड में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है, लेकिन 20 मई से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल सकता है. इस कारण से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका भी बनी हुई है. बिहार में उमस के बीच आंधी-बारिश की संभावना बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम मिला-जुला बना रहेगा. कई जिलों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश राहत दे सकती है. मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. यहां पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. हालांकि, आंधी और बादल छाने से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. किसानों को खराब मौसम को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी गई है. झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार झारखंड में आज कई जिलों में आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत कई क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. दिन में उमस और गर्मी रहेगी, जबकि शाम के समय बारिश और तेज हवाओं से कुछ राहत मिल सकती है. दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का असर दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अंदरूनी कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि केरल और माहे में 17 से 21 मई तक लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ बारिश होगी. इसे देखते हुए मछुआरों को अरब सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक तेज बारिश और आंधी का असर बना रहेगा. असम और मेघालय में 18 मई को भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर के कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बन सकती है. लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई

झारखंड

हजारीबाग में 59 स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका, शोकॉज...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले हजारीबाग जिले के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने बताया कि इस बार रिजल्ट में हजारीबाग 14वें स्थान पर रहा। जबकि पिछले साल यह सातवें स्थान पर था। जिन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें पीएमश्री केबी हाई स्कूल, हिंदू प्लस टू स्कूल, केएन प्लस टू स्कूल इचाक, राम नारायण प्लस टू स्कूल पदमा और पीएमश्री स्कूल देवकुली, सलगावां, पबरा, सरौनी व ढौठवा आदि शामिल हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या भी पर्याप्त है। इस बार गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में बड़ी संख्या में बच्चे फेल हो गए हैं, जिसके कारण इन स्कूलों का रिजल्ट गिरा है। मैट्रिक-इंटर के रिजल्ट की आज समीक्षा करेंगे शिक्षा सचिव रांची | स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह सोमवार को मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट की समीक्षा करेंगे। सचिव ने बताया कि कुछ जिलों के डीसी और डीईओ ने अपने स्तर पर प्राचार्यों को शोकॉज किया है। विभागीय स्तर पर सोमवार को यह निर्णय लिया जाएगा कि किन-किन बिंदुओं पर प्राचार्यों को शोकॉज किया जाए। सभी जिलों के खराब रिजल्ट वाले हाई स्कूलों के प्राचार्यों और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वेतन भी रोका जा सकता है। बैठक में कई शिक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी स्कूलों में पर्याप्त व विषयवार शिक्षक :डीईओ डीईओ प्रवीण रंजन ने कहा है कि लगभग सभी स्कूलों में पर्याप्त और विषयवार शिक्षक हैं। कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें एक विषय के दो-दो शिक्षक हैं। इसके बाद भी रिजल्ट संतोषजनक न होने के लिए शिक्षक जिम्मेदार है। जिनके जवाब में सही व​जह मिलेगी, उन पर विचार होगा। हिंदू प्लस टू स्कूल हजारीबाग शिक्षकों ने बताया कि आठवीं पास करने के बाद नौवीं में बच्चों का हाई स्कूल में एडमिशन होता है। इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए कम अंक वाले विद्याथियों का भी एडमिशन ले लिया जाता है। वे एक पैराग्राफ भी ढंग से नहीं लिख पाते हैं। नौवीं कक्षा में विद्यार्थियों का सेंटअप टेस्ट भी बंद कर दिया गया है। वे सीधे मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होते हैं। दूसरी ओर शिक्षकों को साल भर गैर शैक्षणिक कार्यों जैसे चुनाव, ट्रेनिंग, सावित्री बाई फुले योजना, बैंक खाता खोलने और आय प्रमाण पत्र भरने जैसे काम में लगा दिया जाता है। सभी उन्हें जनगणना में ​लगाया गया है। इस कारण शिक्षक बच्चों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते। यह भी रिजल्ट खराब होने का बड़ा कारण है। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रविंद्र कुमार चौधरी ने स्कूलों में ​सेंटअप टेस्ट शुरू करने और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से अलग रखने की मांग की है। Source link

झारखंड

झारखंड में बार-बार बदल रहा मौसम:रांची सहित 20 जिलों में आज बारिश...

झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आंधी, तेज हवा और बारिश का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 18 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड की गई। रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं डालटनगंज में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। 20 मई को रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और खूंटी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 23 मई तक मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप बना रहेगा। विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आज भी अधिकांश झारखंड में बारिश 18 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। 19 मई को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। 19 और 20 मई को संताल परगना और मध्य क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अब तक सामान्य से 73% अधिक बारिश इस साल झारखंड में क्लाइमेट चेंज का स्पष्ट असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक एक मार्च से अब तक राज्य में मौसम का असामान्य पैटर्न सामने आया है। मई जैसे गर्म महीने में भी पांच जिलों को छोड़कर 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। भीषण गर्मी का असर कम महसूस हो रहा है। अप्रैल की शुरुआत में तापमान 40 डिग्री पार गया था, लेकिन मई में मौसम बदल गया। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। औसत तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। कई जिलों में दोगुनी बारिश, कुछ में कमी राज्य के छह जिलों बोकारो, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, रांची और सिमडेगा में सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं चतरा, गढ़वा, लोहरदगा, पाकुड़ और साहिबगंज में सामान्य से कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक औसतन 73 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि मई के अंतिम सप्ताह तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का सिलसिला जारी रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। Source link

ताज़ा खबर

‘तेजी से चल रही रिफॉर्म एक्सप्रेस, भारत में लगाइए दांव’, यूरोप की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त पांच देशों की विदेश यात्रा के तहत यूरोपीय शहर स्वीडन में हैं, जहां उनके दौरे को लेकर खूब गहमागहमी देखी गई. पीएम मोदी का यह स्वीडन दौरा कई मायनों में बेहद खास रहा. उन्होंने यहां गॉथेनबर्ग में आयोजित यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) के मंच से यूरोप की सबसे बड़ी कंपनियों को भारत में निवेश बढ़ाने का खुला न्योता दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन सहित यूरोप के सभी बड़े उद्योगपतियों और वैश्विक कंपनियों के CEOs को मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, क्लीन एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया. भारत को दुनिया का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बताते हुए पीएम मोदी कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पूरी रफ्तार में चल रही है और यह भारत में निवेश का सबसे सही समय है. गॉथेनबर्ग में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल बिजनेस राउंडटेबल में स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहीं. इस बैठक को भारत और यूरोप के बीच हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस-डिप्लोमेसी बैठकों में माना जा रहा है. यूरोप की दिग्गज कंपनियां हुईं शामिल इस कार्यक्रम में यूरोप की कई बड़ी कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए. इनमें वोडाफोन, एरिक्सन, नोकिया, ऑरेंज, एएसएमएल, SAP, कैपजेमिनी, शेल, टोटलएनर्जी, वोल्वो ग्रुप, एयरबस, साब, आर्सेलर मित्तल, एस्ट्राजेनेका, रोश, फिलिप्स, नेस्ले और यूनिलीवर जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थीं. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बड़ा समझौता हुआ है और दोनों पक्ष टेक्नोलॉजी, व्यापार, रक्षा और सप्लाई चेन सहयोग को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी ने बताए 5 बड़े सेक्टर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत-यूरोप साझेदारी के लिए पांच बड़े क्षेत्रों को प्राथमिकता बताया. इनमें टेलीकॉम और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, AI और सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मोबिलिटी, साथ ही हेल्थकेयर और लाइफ साइंस सेक्टर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत 5G से 6G तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा भंडारण और डिजिटल हेल्थ जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यूरोपीय कंपनियों के लिए यहां बड़े अवसर मौजूद हैं. ‘भारत में अगले 5 साल के लिए बड़ा कमिटमेंट करें’ प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोप की कंपनियों से अपील करते हुए कहा कि हर कंपनी भारत में अगले पांच वर्षों के लिए एक बड़ा और नया निवेश संकल्प ले. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ऐसे हर बड़े प्रोजेक्ट को पूरी मदद देगी. पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि भारत और यूरोप के बीच एक स्थायी CEO राउंडटेबल बनाया जाए, ताकि दोनों पक्षों के उद्योग जगत के बीच लगातार संवाद और साझेदारी बनी रहे. इसके अलावा सेक्टर-आधारित वर्किंग ग्रुप और ERT इंडिया डेस्क बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे भारत में निवेश करने वाली कंपनियों को मदद मिल सके. भारत की आर्थिक ताकत का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. उन्होंने भारत के 1.4 अरब उपभोक्ताओं, तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और पिछले 12 वर्षों में हुए बड़े आर्थिक सुधारों का भी उल्लेख किया. उन्होंने GST, IBC, कॉरपोरेट टैक्स में कटौती, PLI योजना, FDI सुधार और नियमों को आसान बनाने जैसे कदमों को भारत की नई आर्थिक ताकत बताया. भारत-यूरोप संबंधों को मिलेगा नया आयाम विशेषज्ञों का मानना है कि गॉथेनबर्ग में हुई यह बैठक भारत और यूरोप के आर्थिक संबंधों को नई दिशा दे सकती है. खासतौर पर ऐसे समय में जब दुनिया सप्लाई चेन, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नए साझेदार तलाश रही है, भारत यूरोप के लिए एक भरोसेमंद और तेजी से उभरता हुआ साझेदार बनकर सामने आया है. ERT यानी यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री यूरोप की सबसे प्रभावशाली बिजनेस संस्थाओं में से एक है. इसमें यूरोप की करीब 55 बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के चेयरमैन और CEO शामिल हैं, जो यूरोप की आर्थिक और औद्योगिक नीतियों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते हैं. Source link

झारखंड

40KM की रफ्तार से हवाएं, ऑरेंज अलर्ट! झारखंड के 9 जिलों में...

Last Updated:May 18, 2026, 06:09 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में 18 से 23 मई तक प्री मानसून सक्रिय रहने वाला है. ऐसे में झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पलामू गढ़वा में हीटवेव की संभावना है. इसके अलावा रांची और जमशेदपुर जिलों में काफी कम तापमान के रहने की संभावना है. ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा. झारखंड के कई जिलों में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. IMD के अनुसार 18 मई से 23 मई तक झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय रह सकती है. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. झारखंड मौसम अपडेट झारखंड के इऩ जिलों में ऑरेंज अलर्ट रांची मौसम विभाग ने सोमवार को धनबाद और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी. वहीं, आज मंगलवार को राज्य के 9 जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा आज पलामू और गढ़वा जिले झारखंड में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई है. यहां तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. खासकर डालटनगंज इलाके में उमस और गर्मी का असर सबसे अधिक रहने का अनुमान है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 40/27 140 हजारीबाग 37/25 150 पलामू 42/26 150 जमशेदपुर 42/28 150 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, दुमका और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. ऐसे में इन जिलों का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने वाला है. यहां अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहने वाला है. इसके अलावा दुमका, देवघर और पूर्वी सिंहभूम में भी तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

Scroll to Top