भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

40KM की रफ्तार से हवाएं, ऑरेंज अलर्ट! झारखंड के 9 जिलों में...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में 18 से 23 मई तक प्री मानसून सक्रिय रहने वाला है. ऐसे में झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पलामू गढ़वा में हीटवेव की संभावना है. इसके अलावा रांची और जमशेदपुर जिलों में काफी कम तापमान के रहने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

40KM की रफ्तार से हवाएं, ऑरेंज अलर्ट! झारखंड के 9 जिलों में बारिश मचाएगी गदरZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा. झारखंड के कई जिलों में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. IMD के अनुसार 18 मई से 23 मई तक झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय रह सकती है. इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

झारखंड मौसम अपडेट

झारखंड के इऩ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रांची मौसम विभाग ने सोमवार को धनबाद और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी. वहीं, आज मंगलवार को राज्य के 9 जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा आज पलामू और गढ़वा जिले झारखंड में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई है. यहां तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे में दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. खासकर डालटनगंज इलाके में उमस और गर्मी का असर सबसे अधिक रहने का अनुमान है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 40/27 140
हजारीबाग 37/25 150
पलामू 42/26 150
जमशेदपुर 42/28 150

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, दुमका और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. ऐसे में इन जिलों का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने वाला है. यहां अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहने वाला है. इसके अलावा दुमका, देवघर और पूर्वी सिंहभूम में भी तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top