भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

व्यापार

Irctc tour package ganga ramayan yatra visit varanasi prayagraj ayodhya lucknow naimisharanya...

होमताजा खबरमनी काशी से नैमिषारण्य तक, IRCTC लेकर आया 6 दिनों का पैकेज, बस इतना है किराया Last Updated:March 12, 2023, 06:50 IST IRCTC Tour Package: अगर आप अप्रैल महीने में धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी वाराणसी (काशी) से नैमिषारण्य तक की सैर कराने के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स. वाराणसी को मंदिरों और घाटों का शहर कहा जाता है. नई दिल्ली. धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए इच्छुक पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती एयर टूर पैकेज ‘गंगा रामायण यात्रा’ की पेशकश कर रहा है. यह पूरी यात्रा 5 रात और 6 दिनों की होगी. 11 अप्रैल, 2023 को शुरू हो रही इस यात्रा में वाराणसी (काशी), प्रयागराज, सारनाथ और नैमिषारण्य के दर्शन कराए जाएंगे. आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी. पैकेज की शुरुआत 28,200 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. इसमें फ्लाइट टिकट, बस सेवा, होटल, भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस आदि लगभग सब कुछ जरूरी चीजें शामिल हैं. Source link

झारखंड

तीन युवकों ने की नाबालिग किशोरियों से दरिंदगी का प्रयास:शोर मचाने पर...

धनबाद के पूर्वी टुंडी में रविवार रात तीन नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, किशोरियों के शोर मचाने और ग्रामीणों की सक्रियता के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में हुई। देर रात तीन युवकों ने सरेराह तीन नाबालिग लड़कियों को जबरन पकड़ लिया। वे उन्हें पास के एक निर्माणाधीन भवन में ले गए, जहां उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरियों ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा होने लगे। ग्रामीणों की भीड़ को अपनी ओर आता देख तीनों आरोपी घबरा गए और तुरंत मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण भी आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। Source link

झारखंड

चांडिल में हाथी के हमले से अधेड़ की मौत:ग्रामीणों में दहशत, शाम...

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव में हाथी के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुनी राम गोराई (50) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास मुनी राम गोराई का शव देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, मुनी राम गोराई रविवार शाम को गांव से ब्लॉक परिसर की ओर गए थे, जहां ग्रामीणों की बैठक होती है। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। हाथियों के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के आसपास दो जंगली हाथी लगातार घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों वाले क्षेत्रों में अकेले न जाने की अपील की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर खदेड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। Source link

ताज़ा खबर

चुनाव परिणाम 2026 लाइव अपडेट्स और मुख्य बातें: BJP के राजेश महाता...

पश्‍च‍िम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8.00 बजे शुरू होने वाली है. जैसे ही शुरुआती रुझान उपलब्ध होंगे, सबसे तेज और सबसे सटीक अपडेट के लिए न्‍यूज 18 र‍िजल्‍ट हब से जुड़े रहें. गोपीबल्लवपुर पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है. इस सीट को ग्रामीण सीट माना जा सकता है और यह पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में आती है. इस सीट का रिजर्वेशन स्टेटस जनरल है. गोपीबल्लवपुर विधानसभा सीट झारग्राम (शेड्यूल ट्राइब) लोकसभा सीट में आती है. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, गोपीबल्लवपुर में गुरुवार, 9 अप्रैल, 2026 को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई, 2026 को होगी. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए गोपीबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 2,27,793 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 1,15,030 पुरुष, 1,12,763 महिला और 0 थर्ड जेंडर के थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में, कुल 2,26,148 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 1,13,762 पुरुष, 1,12,386 महिला और 0 थर्ड जेंडर के थे. 2016 के विधानसभा चुनाव में, कुल 2,06,002 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 1,04,288 पुरुष, 1,01,714 महिला और 0 थर्ड जेंडर के थे. 2011 के चुनावों में, इस चुनाव क्षेत्र में कुल 1,77,748 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 90,738 पुरुष, 87,010 महिलाएं और 0 थर्ड जेंडर के थे. इस विधानसभा क्षेत्र में सर्विस वोटरों की संख्या 2021 में 268, 2016 में 235 और 2011 में 155 थी. इस चुनाव क्षेत्र में 2026 में वोटर जेंडर रेश्यो (प्रति 1000 पुरुष वोटरों पर महिला वोटरों की संख्या) 981 था, 2021 में यह 988, 2016 में 975 और 2011 में 959 था.गोपीबल्लवपुर विधानसभा क्षेत्र के ज्योग्राफिक कोऑर्डिनेट्स 22°16’46.9″N 87°03’44.6″E हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल के दक्षिण पश्चिम बंगाल क्षेत्र के झारग्राम जिले में आता है.2026 में, गोपीबल्लवपुर में कुल 2,27,793 योग्य वोटर थे, जिनमें से 1,15,030 पुरुष और 1,12,763 महिलाएं और 0 थर्ड जेंडर थे. 2026 में वोटर जेंडर रेश्यो हर 1,000 पुरुष वोटरों पर 981 महिला वोटर था. 2021 में, कुल 2,26,148 वोटर थे, जिनमें से 1,13,762 पुरुष, 1,12,386 महिलाएं और 0 थर्ड जेंडर के वोटर थे. 2016 में, कुल 2,06,002 वोटर थे, जिनमें से 1,04,288 पुरुष, 1,01,714 महिला और 0 थर्ड जेंडर के वोटर थे. 2011 में, कुल 1,77,748 वोटर थे, जिनमें से 90,738 पुरुष, 87,010 महिला और 0 थर्ड जेंडर के वोटर थे. 2021 में सर्विस वोटरों की संख्या 268 थी. 2016 में, 235 सर्विस वोटर थे, और 2011 में 155 थे.2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, TMC के डॉ. खगेंद्र नाथ महाता ने इस सीट पर BJP के संजीत महाता को 23768 वोटों के अंतर से हराया, जो कुल डाले गए वोटों का 12.11% था. 2016 में, TMC के चूड़ामणि महाता इस सीट पर जीते थे, उन्होंने CPIM के पुलिन बिहारी बास्के को 49558 वोटों के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 27.42% था. 2011 के विधानसभा चुनावों में, TMC के चूड़ामणि महतो ने CPIM के रबी लाल मैत्रा को 32020 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 20.16% था.2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, TMC के डॉ. खगेंद्र नाथ महाता को इस सीट पर 53.04% वोट मिले थे. 2016 के विधानसभा चुनाव में, TMC के चूड़ामणि महाता को 55.51% वोट मिले थे, 2011 के विधानसभा चुनाव में, TMC के चूड़ामणि महतो को गोपीबल्लवपुर में 56.7% वोट मिले थे.गोपीबल्लवपुर विधानसभा सीट पर 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार, 23 अप्रैल, 2026 को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती सोमवार, 4 मई, 2026 को होगी. 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में, इस सीट पर पहले चरण में शनिवार, 27 मार्च, 2021 को वोट डाले गए थे और नतीजे रविवार, 2 मई, 2021 को घोषित किए गए थे. 2016 के राज्य विधानसभा चुनाव में, इस सीट पर पहले चरण में सोमवार, 4 अप्रैल, 2016 को वोट डाले गए थे और नतीजे गुरुवार, 19 मई, 2016 को घोषित किए गए थे. 2011 के चुनाव में, इस सीट पर छठे चरण में मंगलवार, 10 मई, 2011 को वोट डाले गए थे और नतीजे शुक्रवार, 13 मई, 2011 को घोषित किए गए थे. Source link

झारखंड

पासा फेंके, डिस्काउंट पाएं! जमशेदपुर के कैफे का यूनिक ऑफर, टेस्ट के...

Last Updated:May 04, 2026, 11:17 IST Jamshedpur Cafe Unique Offer: जमशेदपुर के इस कैफे के साउथ इंडियन फूड के तो लोग फैन हैं ही साथ ही यहां मिलने वाला ऑफर भी उन्हें खूब आकर्षित कर रहा है. दरअसल यहां स्कीम चल रही है कि 500 रुपये से ऊपर बिल आने पर ग्राहक को पासा फेंकने को मिलता है, उसमें जो संख्या आती है, उतना ही डिस्काउंट कस्टमर को दिया जाता है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर में बाहर खाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की पहली पसंद अब सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि उसके साथ मिलने वाला आकर्षक ऑफर भी बन चुका है. यही वजह है कि आदित्यपुर स्थित Shri Vanakkam Cafe इन दिनों काफी चर्चा में है. यहां का लाजवाब साउथ इंडियन खाना और अनोखा डिस्काउंट ऑफर लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. बच्चों का फेवरेट, पिज्जा डोसा, रॉकेट डोसाकैफे की संचालक स्नेहा बताती हैं कि जमशेदपुर के लोग साउथ इंडियन व्यंजनों के बेहद शौकीन हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेन्यू में पारंपरिक स्वाद के साथ कुछ नया और खास जोड़ने की कोशिश की है. यहां मिलने वाले पिज्जा डोसा, रॉकेट डोसा और चीज बर्स्ट डोसा बच्चों से लेकर युवाओं तक की पहली पसंद बन चुके हैं. वहीं, वेजिटेरियन थाली, शाही थाली और बाहुबली थाली जैसे विकल्प परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों को खास अनुभव देते हैं. लक दिलाएगा डिस्काउंटखाने के साथ-साथ यहां की फिल्टर कॉफी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. दक्षिण भारतीय स्टाइल में तैयार की गई यह कॉफी स्वाद और खुशबू, दोनों में अलग पहचान रखती है. कई ग्राहक तो सिर्फ कॉफी का आनंद लेने के लिए भी यहां पहुंच रहे हैं. हालांकि, इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक ऑफर है, जिसने इसे बाकी जगहों से अलग बना दिया है. स्नेहा बताती हैं कि ₹500 से अधिक के बिल पर ग्राहकों को दो पासे (डाइस) दिए जाते हैं. दोनों पासों पर आए अंकों को जोड़कर जितना प्रतिशत बनता है, उतना ही डिस्काउंट ग्राहकों को मिलता है. यानी यहां डिस्काउंट पूरी तरह आपके ‘लक’ पर निर्भर करता है, जो इसे और भी रोमांचक बना देता है. ऑफर ने खास बना दिया अनुभवग्राहकों को यह कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है. यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे राधा स्वामी ने बताया कि खाना तो पहले से ही बेहद स्वादिष्ट है, लेकिन जब उन्हें इस ऑफर के बारे में पता चला, तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई. उन्होंने कहा कि इस तरह का ऑफर न सिर्फ मजेदार है, बल्कि ग्राहकों को एक अलग अनुभव भी देता है. आज के समय में जब लोग हर चीज में कुछ नया और अलग तलाशते हैं, ऐसे में Shri Vanakkam Cafe ने स्वाद और मनोरंजन का बेहतरीन मेल पेश किया है. यही कारण है कि यह कैफे न सिर्फ खाने के लिए, बल्कि एक यादगार अनुभव के लिए भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

व्यापार

सोना-चांदी भूल जाइए, इस सस्ते मेटल की ज्वेलरी मचा रही धूम, भारत...

Last Updated:April 05, 2023, 14:55 IST Aluminium Jewellery Trend in India: सोने-चांदी के बढ़ते दामों की वजह से लोग अब फैशन में बदलाव कर रहे हैं. बड़ी तादाद में लोग गोल्ड के बजाय एल्युमिनियम की ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं. यह एक सस्ता मेटल है, जो सोने-चांदी के गहनों को टक्कर देता है. इसकी कीमत भी काफी कम है. एल्युमिनियम की ज्वेलरी का ट्रेंंड चीन और ब्रिटेन में भी खूब बढ़ रहा है. Aluminium Jewellery Fashion Trends: समय के साथ ज्वेलरी की फैशन में बदलाव होते रहते हैं. पहले जहां लोग सोने चांदी के गहनों को पहनना काफी पसंद करते थे, तो अब लोग अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि है. सोने की कीमत भारत में 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है और चांदी की कीमत 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच चुकी है. सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. ऐसे में भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में एल्युमिनियम के गहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. एल्युमिनियम के गहने दिखने में बेहद आकर्षक और चमकदार होते हैं. साथ ही इन गहनों की कीमत सबको खूब लुभाती है. दैनिक भास्कर में छपी एक खबर के मुताबिक भारत, चीन और ब्रिटेन में सोने-चांदी जैसे महंगी धातुओं के बजाय एल्युमिनियम के गहने काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि एल्युमिनियम को एनोडाइज्ड कर कई तरह के कलर के गहने बनाए जा सकते हैं. इन गहनों की कीमत कम होती है और गहने दिखने में सोने-चांदी की ज्वेलरी को कड़ी टक्कर देते हैं. यह गहने लंबे समय तक चलते हैं और इनकी चमक हमेशा बरकरार रहती है. इन गहनों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत भी नहीं होती और सुरक्षा के लिहाज से भी इन्हें अच्छा माना जाता है. यही वजह है कि लोगों में इनकी दीवानगी खूब देखी जा रही है. हल्के और आकर्षक होते हैं गहने जानकारों की मानें तो एल्युमिनियम से बने गहने काफी आकर्षक नजर आते हैं और लोगों को उनकी खूबसूरती अपनी तरफ खींच लाती है. ये गहने सोने-चांदी की अपेक्षा हल्के होते हैं और इनकी डिजाइन एक से बढ़कर एक मिल जाती है. यह सॉफ्ट मेटल होता है और इसकी चमक भी लंबे समय तक बरकरार रहती है. यही वजह है कि लोग डेली यूज़ में भी इन गहनों को करना पसंद कर रहे हैं और इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि हवाई जहाज, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर और बर्तन के कबाड़ से निकली एल्युमिनियम गहने बनाने के काम आती है. एल्युमिनियम ज्वेलरी के बड़े फायदे एल्युमिनियम ज्वेलरी खरीदने के कई फायदे होते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह ज्वेलरी काफी सस्ती होती है और आसानी से अवेलेबल होती है. इसे पहनने से किसी भी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं होता और इसे इको फ्रेंडली भी माना जा सकता है. तमाम कंपनियां रिसाइकल की हुई एल्युमिनियम से यह ज्वेलरी तैयार करती हैं. सोने चांदी के रेट जब अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके हैं, ऐसे में सस्ती और खूबसूरत ज्वेलरी का सपना एल्युमिनियम ज्वेलरी के जरिए पूरा किया जा सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. वे इससे पहले जी न्यूज, एबीपी न्यूज, दैनिक भास्कर, टाइम्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 05, 2023, 14:53 IST Source link

झारखंड

धनबाद में टेलर की टक्कर से ऑटो चकनाचूर:शादी में शामिल होने जा...

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय राजमणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सभी लोग टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, परिवार अमलाबाद से धनबाद स्टेशन जा रहा था। जहां से उन्हें गया जाना था। वहां एक शादी समारोह में शामिल होते। सभी सदस्य एक ही टेम्पो में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेलर ने ऑटो को मारी टक्कर जेलगोरा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। टेलर जब्त, लोगों में आक्रोश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल टेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। Source link

झारखंड

राजनीति से दूर रहेंगे विवि शिक्षक, उल्लंघन पर जा सकती है नौकरी

झारखंड में उच्च शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रित और जवाबदेह बनाने की दिशा में झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2026 लागू किया गया है। इस विधेयक के जरिए विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों को न केवल स्पष्ट किया गया है, बल्कि उन्हें पहले की तुलना में कहीं अधिक सख्त और बाध्यकारी बनाया गया है। इस कानून का सबसे बड़ा असर शिक्षकों की भूमिका और उनकी कार्यशैली पर पड़ेगा। विधेयक के अनुसार, अब कोई भी शिक्षक या कर्मचारी बिना अनुमति किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकते। इसमें राजनीतिक दलों से जुड़ाव, आंदोलनों में भागीदारी और आर्थिक सहयोग तक शामिल है। किसी संगठन को राजनीतिक मानने का अंतिम अधिकार राज्य सरकार को दिया गया है। इससे विश्वविद्यालय परिसरों में लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक हस्तक्षेप पर प्रभावी नियंत्रण की कोशिश की गई है। शर्तों का उल्लंघन करने पर नौकरी तक जा सकती है। शिक्षकों के बीच बहस शुरू शिक्षक नेता और स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि इससे शिक्षकों की स्वतंत्रता सीमित हो जाएगी। विवि केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक विमर्श के भी मंच होते हैं। अनुशासनहीनता पर सख्ती गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, वित्तीय गबन, आपराधिक मामलों में सजा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को सेवा समाप्ति का आधार बनाया गया है। दोष सिद्ध हुआ तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। निजी कोचिंग से नहीं जुड़ सकते निजी कोचिंग और ट्यूशन को लेकर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। किसी भी शिक्षक के लिए कोचिंग संस्थान चलाना, उससे जुड़ना या व्यावसायिक शैक्षणिक गतिविधि में भाग लेना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। Source link

ताज़ा खबर

HPBOSE 12th Result Website LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुछ पल...

नई दिल्ली (HPBOSE 12th Result LIVE). हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज, 4 मई को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. प्रदेशभर में 81 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर की मदद से देख सकेंगे. वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए हर विषय में और कुल 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है. इससे कम अंक वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा में फेल माना जाएगा. HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? HP Board 12th Result LIVE 2026: रिकॉर्ड समय में नतीजों की तैयारी हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में अभूतपूर्व तेजी दिखाई है, जिसके चलते पिछले साल (17 मई) के मुकाबले इस बार 13 दिन पहले ही परिणाम जारी किए जा रहे हैं. इससे स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा की योजना समय पर बना सकेंगे. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: परिणाम की आधिकारिक घोषणा का समय हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज सुबह ठीक 11:00 बजे धर्मशाला स्थित मुख्यालय में औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा करेंगे. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल के सरकारी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड किसी भी वक्त हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जाती है. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं की मार्कशीट मिलते ही चेक करें ये डिटेल्स हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जैसे ही आप अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करें, उसमें नीचे दी गई जानकारियों का मिलान अपने एडमिट कार्ड से जरूर करें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें: अपने नाम की स्पेलिंग चेक करें. रोल नंबर: यह आपके एडमिट कार्ड से मिलना चाहिए. माता-पिता का नाम: इसमें अक्सर वर्तनी (Spelling) की त्रुटि रह जाती है. स्कूल का नाम: आपके स्कूल का सही नाम और कोड दर्ज होना चाहिए. विषय कोड: हर विषय के सामने उसका सही कोड और नाम देखें.ॉ प्राप्तांक: हर विषय में हासिल किए गए थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक अलग-अलग देखें. कुल अंक और प्रतिशत: अंकों के योग और प्रतिशत की गणना खुद भी करके देख लें. डिवीजन/ग्रेड: उपलब्धि के अनुसार सही श्रेणी (First, Second, Third) अंकित हो. परीक्षा वर्ष और सत्र: सुनिश्चित करें कि ‘वर्ष 2026’ और सही सत्र दर्ज है. स्थायी पता: अगर आप हार्ड कॉपी मंगा रहे हैं तो पता बिल्कुल सटीक होना चाहिए. HPBOSE 12th Result 2026 LIVE: मेधावियों का होगा सम्मान, जारी होगी टॉपर्स की सूची हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज 12वीं के परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश के होनहारों की मेरिट लिस्ट (Toppers List) भी जारी करेगा. इस सूची में राज्यभर के उन मेधावी स्टूडेंट्स के नाम, स्कूल और उनके प्राप्तांक शामिल होंगे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. प्रेरणा का स्रोत: हर साल स्टूडेंट्स और अभिभावक हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि ये टॉपर्स न केवल अपने स्कूल और जिले का मान बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनते हैं. टॉपर सक्सेस स्टोरी: बोर्ड टॉपर्स के अनुभव और उनकी पढ़ाई के अनूठे तरीकों से आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सही गाइडेंस मिलता है. तीनों संकायों पर नजर: इस बार भी सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स- इन तीनों स्ट्रीम में कौन बाजी मारेगा. प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से बेटियों का दबदबा रहा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार टॉप-10 की सूची में कौन अपना स्थान सुरक्षित करता है. Himachal Pradesh Board 12th Result 2026 LIVE: जब ‘बेटियों’ ने गाड़े सफलता के झंडे हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. इस बार भी वैसी ही उम्मीदें हैं: शानदार पास प्रतिशत: बीते साल 12वीं का कुल परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा था. साइंस स्ट्रीम: ऊना की महक ने 97.2% अंकों के साथ न केवल विज्ञान संकाय, बल्कि पूरे प्रदेश में ओवरऑल टॉप किया था. आर्ट्स स्ट्रीम: कांगड़ा की अंकिता ने 96.6% अंक हासिल कर कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया था. कॉमर्स स्ट्रीम: वाणिज्य संकाय में भी कांगड़ा की पायल शर्मा 96.4% अंकों के साथ टॉपर रही थीं. HP Board 12th Result LIVE 2026: आधार लिंकिंग से फर्जीवाड़े पर लगाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश 12वीं रिजल्ट या मार्कशीट या पुराने सर्टिफिकेट में कोई भी गड़बड़ी होने पर अब स्टूडेंट्स को कोई परेशानी नहीं होगी. इस प्रक्रिया को अब बहुत आसान बनाया जा रहा है- ऑफिस के चक्करों से मुक्ति: अब स्टूडेंट्स को अपने पुराने रिकॉर्ड या सर्टिफिकेट के लिए धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. आधार-लिंक सिस्टम के जरिए स्टूडेंट्स कहीं से भी पोर्टल पर लॉगिन कर अपना डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकेंगे. फर्जी सर्टिफिकेट पर रोक: हिमाचल प्रदेश बोर्ड का मानना है कि दस्तावेजों को आधार से जोड़ने के बाद ‘फेक मार्कशीट’ बनाना असंभव हो जाएगा. इससे दस्तावेजों की प्रामाणिकता बढ़ेगी और सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया भी तेज होगी. डुप्लीकेट सर्टिफिकेट की तुरंत उपलब्धता: अगर किसी स्टूडेंट का मूल सर्टिफिकेट खो जाता है या फट जाता है तो आधार नंबर के जरिए वे तुरंत पोर्टल से डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका कीमती समय बचेगा. HPBOSE 12th Result LIVE 2026: अब घर बैठे मिलेगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के मन में अपनी मार्कशीट को लेकर कई सवाल हैं. दोहरे

झारखंड

गुड़-चावल का जादुई चारा… रांची की लैला बत्तख पालन से कर रही...

Last Updated:May 04, 2026, 08:39 IST Ranchi Success Story: रांची के पास गुंडू गांव की लैला देवी बत्तख पालन से अपना जीवन यापन कर रही है. उन्होंने बताया कि वह एक बत्तख लगभग 800 रुपये में बेचती हैं. इसक तरह वह हमेशा 60 से 70 बत्तख का पालन करती हैं. इसी बत्तख को बेचकर राशन के साथ ही अपने लिए दवा भी खरीदती हैं. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुंडू गांव की लैला देवी खासतौर पर बत्तख पालने का काम करती हैं. उनका पूरा जीवन यापन इसी पर निर्भर है. उनके घर में कोई नहीं है. वह गर में सिर्फ अकेली हैं. एक बत्तख ₹400 केजी तक होती है. जहां एक की कीमत ₹800 तक चली जाती है. उन्होंने बताया कि उन्हें खासतौर पर देसी चारा खिलाना पड़ता है. आइये जानते हैं लैला देवी के बारे में. गुड और चावल है खास चारा लैला बताती हैं कि गुड और चावल का बत्तख के लिए खास चारा बनाया जाता है. इससे बीमारी नहीं होती है और लंबे समय तक तंदुरुस्त रहते हैं. दोपहर में जैसे हमारे खाने के लिए चावल बनता है. बस वही चावल को ले लेते हैं. उसमें थोड़ा गुड और थोड़ा भूसा मिलाते हैं. इन दोनों को मिलाकर छोटा-छोटा चारा बनाती हैं और इन सभी को देते हैं. उनके पास कम से कम 60 से 70 बत्तख थी. बीते चार-पांच दिनों में बेचने के बाद फिलहाल 20 ही बची हुई हैं. हालांकि अभी उनके पास 40- 50 बच्चे हैं. वह भी 10-20 दिन में अच्छे खासे मोटे हो जाएंगे. देसी तरीके से बड़ा और तंदुरुस्त करने के लिए इस तरीके का दाना तो देते हैं. जैसे ज्वार और जो भुट्टा तीनो को मिला के दाना तैयार किया जाता है. जो काफी फायदेमंद रहता है. इससे उनका शरीर काफी फिट रहता है. चावल, गेहूं व हरी सब्जी का मिश्रण भी इनको दिया जाता है. साफ सफाई का रखती हैं विशेष ध्यान इसके अलावा उनके लिए साफ पानी का इंतजाम किया जाता है. दिन में कम से कम 4 से 5 बार हम लोग इनको विशेष चारा देते हैं, जो हम लोग पानी पीते हैं. वहीं, साफ पानी इन्हें भी दिया जाता है और साफ सफाई कभी विशेष ध्यान रखा जाता है. इनके लिए एक छोटी सी लकड़ी का घर बना होता है. जिसको अपने घर की तरह हर दिन साफ करती हैं. क्योंकि पशुओं में गंदगी की वजह से ही बीमारी आती है, तो ऐसे में अगर आप साफ-सफाई रखेंगे तो बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाएगी. घर बैठे होती है तगड़ी कमाई उन्होंने बताया कि एक का ₹400 केजी तक दाम होती है. ऐसे में अगर कोई डेढ़ केजी या 2 केजी तक है तो आराम से ₹800 तक भी मिल जाता है. अगर हम एक बार में चार से पांच बेच लें तो हमारी अच्छी खासी बचत हो जाती है. जीवन यापन के लिए यह हमारे लिए वरदान से कम नहीं है. महीना में हम जब ऐसे 50 बत्तख तक बेचती हैं तो घर का राशन, पानी, खुद के लिए दवा हर एक चीज यहां से निकल जाती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

Scroll to Top