भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में टेलर की टक्कर से ऑटो चकनाचूर:शादी में शामिल होने जा...




धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय राजमणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सभी लोग टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, परिवार अमलाबाद से धनबाद स्टेशन जा रहा था। जहां से उन्हें गया जाना था। वहां एक शादी समारोह में शामिल होते। सभी सदस्य एक ही टेम्पो में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेलर ने ऑटो को मारी टक्कर जेलगोरा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। टेलर जब्त, लोगों में आक्रोश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल टेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top