Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल और सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित छेड़छाड़ और गड़बड़ियों की शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है. आयोग के अनुसार, शनिवार 2 मई 2026 को मग्राहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर क्षेत्र के 4 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने यह निर्णय रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर लिया है. आयोग ने स्पष्ट किया कि 29 अप्रैल को हुए मतदान को इन बूथों पर निरस्त करते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं को ढोल बजाकर सूचना दी जाए और सभी उम्मीदवारों को लिखित रूप में इसकी जानकारी दी जाए. दूसरी तरफ, EVM स्ट्रॉन्ग और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों में कथित गड़बड़ियों पर गंभीर चिंता जताते हुए टीएमसी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. टीएमसी ने कहा कि इस दिशा में उचित कदम न उठाने पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. बता दें कि 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग होगी. चुनाव आयोग के पुनर्मतदान के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही अधिक बूथों पर पुनर्मतदान की मांग भी उठाई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है, लेकिन डायमंड हार्बर और फाल्टा क्षेत्र के कई अन्य बूथों पर भी दोबारा मतदान होना चाहिए था. वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की कोशिशें हुई थीं, जिसके चलते पुनर्मतदान की नौबत आई. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. राज्य मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर मतदान के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की ताकि बड़े पैमाने पर पुनर्मतदान हो और राज्य की छवि खराब की जा सके. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उकसावे के बावजूद संयम बरता. इसी बीच, TMC ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. शशि पांजा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कई स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरों में रुक-रुक कर खराबी आ रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है और इससे चुनाव प्रक्रिया में जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है. पांजा ने सभी प्रभावित स्थानों की विस्तृत रिपोर्ट, पूरी निगरानी फुटेज और रियल-टाइम मॉनिटरिंग बहाल करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी. हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का विवाद नहीं है. Bengal Eletion Repolling LIVE: ममता बनर्जी का डर सामने आ गया – सुकांत मजूमदार पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: कथित ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सुबह ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रही थीं और उन्हें काउंटिंग टेबल पर डटे रहने को कह रही थीं, लेकिन शाम होते-होते उनका अंदरूनी डर सामने आ गया. मजूमदार के मुताबिक, ममता बनर्जी को एहसास है कि राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है और वे विपक्ष की भूमिका में जाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है और अब तक उसने अच्छा काम किया है. साथ ही उन्होंने डायमंड हार्बर और फाल्टा के कुछ बूथों पर गड़बड़ी के आरोप दोहराते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. #WATCH | Kolkata: On alleged EVM tampering, Union Minister Sukanta Majumdar says, “Mamata Banerjee in the morning boosted confidence of her workers, urging them to hold on to counting tables, but by the evening, her inner fear took over, she knows that BJP is forming the… pic.twitter.com/NL8JjCDcA9 — ANI (@ANI) May 2, 2026 Bengal Eletion Repolling LIVE: ममता बनर्जी हताशा की स्थिति में पहुंच गई हैं – दिलीप घोष पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने डायमंड हार्बर में मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां किस तरह मतदान होता है, यह सभी जानते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी गड़बड़ी की कोशिशें हुईं, लेकिन शिकायतों के बाद पुनर्मतदान कराया जा रहा है. दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हताशा की स्थिति में पहुंच गई हैं और अब हर गली-मोहल्ले में प्रचार कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को अपने कार्यकर्ताओं को काउंटिंग तक सक्रिय रखने की चिंता है, जिससे उनकी हार की आशंका झलकती है. घोष ने यह भी कहा कि यदि टीएमसी जीत रही है तो फिर अव्यवस्था क्यों फैलाई जा रही है, जबकि जनता अब ममता सरकार के खिलाफ खड़ी हो चुकी है. #WATCH | Kolkata, West Bengal | On repolling on 15 booths in South 24 Parganas tomorrow, BJP candidate from Kharagpur Dilip Ghosh says, “Everyone knows how the polling is done in Diamond Harbour… Efforts were made for the same this time as well, but it failed. Repolling is now… pic.twitter.com/VYnyjtrXFN — ANI (@ANI) May 2, 2026 Bengal Eletion Repolling LIVE: पश्चिम बंगाल में दोबारा मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर री-पोलिंग शुरू हो गई है. इस दौरान संबंधित बूथ के मतदाता ही इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए