भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

व्यापार

Women of Agra are becoming self-reliant by knitting shoes – Uttar Pradesh...

होमताजा खबरbusiness आगरा की गलियों से फैक्ट्रियों तक, महिलाओं का हुनर चमका रहा जूता उद्योग Last Updated:August 21, 2025, 21:22 IST आगरा की पहचान सिर्फ जूता नगरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की महिलाएं भी अपने हुनर से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल लिख रही हैं. घर बैठे जूतों की बुनाई कर महिलाएं न केवल परिवार का खर्चा उठा रही हैं बल्कि सालाना लाखों रुपये तक कमा रही हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक मजबूती आई है. रिपोर्ट- आदित्य मुदगल, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा की महिलाएं आज घर बैठे आत्मनिर्भर बन रही हैं. घर-गृहस्थी के काम निपटाने के बाद ये महिलाएं जूतों की बुनाई कर न सिर्फ अपने परिवार का आर्थिक सहयोग कर रही हैं, बल्कि सालाना लाखों रुपये की कमाई भी कर रही हैं. आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में स्थित लंबी गली इसका बड़ा उदाहरण है. यहां लगभग हर घर की महिलाएं जूते की अपर बुनाई का काम करती हैं. महिलाएं तैयार किया गया अपर फैक्ट्री या वर्कशॉप को भेज देती हैं, जहां जूतों में सोल और बाकी काम किए जाते हैं. महिलाओं के लिए रोजगार का जरियाकई महिलाएं इसे टाइमपास का साधन मानकर शुरू करती हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके लिए बड़ी आय का जरिया बन जाता है. महिला मछला बताती हैं कि वह पिछले 40 सालों से घर बैठकर जूते की बुनाई कर रही हैं. परिवार में कमाने वाला कोई न होने के कारण यह काम उनके जीवन-निर्वाह का सहारा बन गया है. इसी तरह महिला अनोखी कहती हैं कि वह सभी तरह के डिजाइन वाले जूतों की बुनाई करती हैं. उनकी गली की लगभग हर महिला इस काम से जुड़ी है. कोई फैक्ट्री जाकर काम करता है तो कोई घर पर ही रहकर। इस काम से घर का खर्चा आराम से निकल जाता है. जूता नगरी है आगराआगरा को जूता नगरी कहा जाता है. यहां सैकड़ों जूता फैक्ट्रियां हैं, जहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में काम करती हैं. जो महिलाएं फैक्ट्री नहीं जा पातीं, वे घर पर ही जूते की बुनाई कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Agra,Uttar Pradesh First Published : August 21, 2025, 21:22 IST Source link

झारखंड

चास प्रमंडल में 14 घंटे ठप रही बिजली, कई जगह ब्लैक आउट

बुधवार को आई तेज आंधी-पानी ने गर्मी से राहत तो दी, वहीं चास प्रमंडल के कई इलाकों में 14 घंटे बिजली गुल रही तो कई जगह ब्लैक आउट रही। तार-खंभे टूटने और डीवीसी की लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित रही। इससे पेयजल संकट खड़ा हो गया। बुधवार की शाम 5 बजे से बारी सबस्टेशन में मरम्मत और डीवीसी में ब्रेक डाउन के कारण आपूर्ति ठप रही। 30 अप्रैल की सुबह 3 बजे तक 10 घंटे बिजली कटी। गुरुवार की शाम पुन: 4 बजे तेज आंधी-पानी से कई सबस्टेशनों में फॉल्ट आया और कई इलाके अंधेरे में डूब गए। वहीं चंदनकियारी के अमलाबाद, शिवबाबूडीह, सीतानाला समेत कई गांवों में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान रहे। सेक्टर-4 में आंधी से गिरा पेड़। Source link

शिक्षा

Uttar Pradesh Prayagraj Up board Exam 10th & 12th Result Breaking News...

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा पर . उन्होंने बताया- यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें 50 लाख से ज्यादा बच्चों ने दी थी परीक्षा यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक, 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं रहीं। वहीं, इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 1.61 लाख और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की संख्या 1.26 लाख है। 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। कॉपी चेक करने के लिए कुल 1 लाख 52 हजार 780 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिनमें हाईस्कूल के लिए 96 हजार 804 और इंटरमीडिएट के लिए 55 हजार 976 परीक्षक शामिल थे। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इस साल 2 करोड़ 80 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें हाईस्कूल की करीब 1 करोड़ 57 लाख और इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां शामिल थीं। फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। कैसा था 2025 का रिजल्ट? 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया था 2025 के रिजल्ट में 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया था। उन्हें 97.83% अंक मिले थे। 97.67% अंकों के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता रहीं। सभी को 97.50% अंक मिले। अव्वल जिलों की बात करें तो आगरा सबसे आगे रहा। यहां के 94.99% अभ्यर्थी पास हुए हैं। 94.67% के साथ बस्ती दूसरे नंबर पर, जबकि 94.60% के साथ मथुरा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, फिसड्डी जिलों में सोनभद्र सबसे आगे रहा। यहां सिर्फ 74.72% अभ्यर्थी पास हुए हैं। 12वीं में टॉप-3 में 5 छात्राएं और एक छात्र था 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% के साथ प्रदेश में टॉप किया था। महक के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी को 96.80% अंक मिले। इटावा की मोहिनी 96.40% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह टॉप-3 में 5 छात्राएं और एक छात्र है। लड़कियां, लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं। अमेठी जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा 92.65, जबकि चंदौली का सबसे कम 65.70% रहा। ———————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पारा@44.4°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा: 30 जिलों में लू चलेगी, भालू को 8 किलो की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी बुधवार को 30 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। आगरा और अयोध्या में इतनी भीषण गर्मी है कि प्रशासन सड़कों पर पानी की बौछारें डलवा रहा है। वहीं गोरखपुर जू में गर्मी से बचाने के लिए भालुओं को 8-8 किलोग्राम की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई जा रही है। पूरी खबर पढ़िए Source link

झारखंड

तेज रफ्तार कार व पुलिस गश्ती वाहन की टक्कर, चार घायल

गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप एक तेज रफ्तार कार व बोकारो थर्मल थाना की गश्ती वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे जा टकराई, जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक व धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई है। वहीं कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोट लगी है। राहत की बात यह है कि गश्ती दल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी, जवान और चालक पूरी तरह सुरक्षित रहे, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ही सभी घायलों को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार अत्यधिक रफ्तार में थी और चालक को झपकी आ गई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार। Source link

ताज़ा खबर

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे पर फलोदी सट्टा बाजार ने सुना दिया...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के बाद सियासी गलियारों से लेकर सट्टा बाजार तक हलचल तेज हो गई है. राजस्थान का प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार अपने सटीक अनुमानों के लिए जाना जाता है. यहां पश्चिम बंगाल को लेकर जो आंकड़े पेश कर रहा है उसने राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया है. फलोदी सट्टा बाजार के ताजा दांव और भाव यह संकेत दे रहे हैं कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है. क्‍या है समीकरण? · बीजेपी की छलांग: चुनाव की शुरुआत में भाजपा को महज 100 सीटों के करीब आंकने वाला बाजार अब उसे 150 से 152 सीटों तक पहुँचता दिखा रहा है. · टीएमसी का ग्राफ गिरा: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी, जो पहले बढ़त में थी, अब 137 से 140 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है. · ममता बनर्जी की सीट पर संकट: हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की जीत का भाव 20-25 पैसे से बढ़कर 50 पैसे हो गया है, जो उनकी स्थिति कमजोर होने का संकेत है. · वोटिंग प्रतिशत का असर: सट्टा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि सर्वाधिक मतदान अक्सर सत्ता विरोधी लहर का संकेत होता है. क्यों बदल रहा है सट्टा बाजार का रुख? सट्टा बाजार के इन आंकड़ों का विश्लेषण करें तो कुछ प्रमुख बिंदु उभरकर आते हैं: 1. चुनावी ध्रुवीकरण: दूसरे चरण के मतदान के बाद ध्रुवीकरण की स्थिति स्पष्ट होती दिख रही है, जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलता दिख रहा है. 2. साइलेंट वोटर: सट्टा बाजार अक्सर उन ‘साइलेंट वोटर्स’ की नब्ज पकड़ता है जो ओपिनियन पोल में सामने नहीं आते. बीजेपी के ग्राफ में अचानक आई तेजी इसी ओर इशारा करती है. 3. अनिश्चितता का माहौल: सट्टा बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है. जैसे-जैसे मतगणना की तारीख नजदीक आएगी, ये आंकड़े और भी बदल सकते हैं. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सट्टा बाजार के अनुमान केवल एक धारणा है, कोई आधिकारिक परिणाम नहीं. सवाल-जवाब फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार बंगाल में बहुमत का आंकड़ा किसके पास है? ताजा अनुमानों के मुताबिक, भाजपा 150-152 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की स्थिति को लेकर सट्टा बाजार क्या कहता है? बाजार में ममता बनर्जी का भाव 20-25 पैसे से बढ़कर 50 पैसे हो गया है, जिसका अर्थ है कि उनकी जीत पर जोखिम बढ़ गया है और स्थिति पहले के मुकाबले कमजोर हुई है. क्या सट्टा बाजार के आंकड़े हमेशा सही होते हैं? नहीं, सट्टा बाजार के आंकड़े केवल जोखिम और संभावनाओं पर आधारित होते हैं. इनमें मतगणना तक कई बार उतार-चढ़ाव आता है और ये अंतिम चुनाव परिणामों से अलग हो सकते हैं. केरल और असम को लेकर क्या रुझान हैं? असम में भाजपा की सत्ता में वापसी (98-100 सीटें) और केरल में UDF (80 सीटें) को LDF (60 सीटें) पर बढ़त दिखाई जा रही है. डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण केवल सट्टा बाजार के अनुमानों पर आधारित है. हम इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करते हैं. चुनाव के वास्तविक परिणाम चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे. Source link

झारखंड

7 साल के बच्चे का कमाल, श्रीलंका से 29KM तैरकर पहुंचा भारत,...

Last Updated:May 01, 2026, 13:41 IST रांची के लाल ने कमाल कर दिया. महज सात साल की उम्र में उसने समुद्र की लहरों को पार किया. श्रीलंका से भारत तक 29 किमी, 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार किया. उनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया. रांची के रहने वाले 7 साल के इशांक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. रांचीः झारखंड के रहने वाले 7 साल के बच्चे ने कमाल कर दिया. उसने तैराकी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. वह श्रीलंका के श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर भारत पहुंचा. उसने समुद्र की लहरों को मात देकर यह सफर 9 घंटे 50 मिनट में पार किया है. बच्चे को यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम की ओर से ‘द यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्वीमर’ बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला. साथ ही सोशल मीडिया पर बधाईंयों की भीड़ आ गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उसे बधाई दी. इशांक रांची के रहने वाले हैं. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक का सफर महज 9 घंटे 50 मिनट में पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे देश का नाम रोशन किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के जय जसवंत के नाम था, जिन्होंने 2019 में 10 साल की उम्र में यही दूरी 10 घंटे 30 मिनट में तय की थी. इशांक ने अपने दमदार प्रयास से पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया मानक स्थापित कर दिया है. रोज कितने घंटे करते थे प्रैक्टिसइशांक ने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए कड़ी मशक्कत ही है. वह लगातार तैराकी की प्रैक्टिस करते थे. बताया जा रहा है कि इंशांक रांची के धुर्वा डैम में हर दिन 4 से 5 घंटे तैरकर तैयारी कर रहे थे. उनके कोच अमन जायसवाल और बजरंग कुमार से सीखकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. नन्हे तैराक की अब हर जगह वाहवाही हो रही है. सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाईइशांक के कई लोगों ने बधाई दी है. उनके परिवार में खुशी का माहौल है. उधर, प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन ने भी उन्हें बधाई देते हुए फेसबुक पर सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिसमें लिखा- ‘महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर ऐतिहासिक पल अपने नाम किया. इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है. इशांक और उनके परिवारजनों, ट्रेनर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार’ About the Author Mahesh Amrawanshi कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

व्यापार

गर्मी–बरसात में मछली पालन: ये टिप्स अपनाएंगे तो मछलियां रहेंगी तंदरुस्त, ग्रोथ...

होमफोटोकृषि मछली पालन से बढ़ाना है मुनाफा? अपनाएं ये आसान टिप्स, ग्रोथ होगी डबल, जानें सब Last Updated:August 22, 2025, 20:10 IST हमारे देश में मछली पालन का व्यवसाय तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. किसानों का रुझान भी इसकी ओर लगातार बढ़ रहा है. खास बात यह है कि मौसम के हिसाब से सही तकनीक अपनाकर और मछलियों को एक साथ पालकर किसान न सिर्फ बीमारियों से बचाव कर सकते हैं, बल्कि उत्पादन और मुनाफे में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं. आइए जानते है इसके बारे में… वैसे मछली पालन भारत में एक प्रमुख व्यवसाय है. गर्मी और बरसात के मौसम में तालाब की विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है. इन मौसमों में तालाब का पानी जल्दी गर्म होता है और खराब हो सकता है. तालाब के पानी की गुणवत्ता बिगड़ने से मछलियां बीमार पड़ सकती हैं. इससे मछली पालकों को दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है. पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय किए जा सकते हैं. इनसे मछलियों को स्वस्थ रखा जा सकता है. साथ ही दवाइयों पर होने वाले खर्च को भी कम किया जा सकता है.  बाराबंकी जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गनेश प्रसाद ने बताया कि अक्सर तालाब में पाली जाने वाली मछलियां बीमार हो जाती हैं. इसलिए जरूरी है कि जैसे-जैसे मौसम का तापमान बदले, वैसे ही पानी का तापमान भी जांचते रहें, क्योंकि इसका असर तालाब के पानी में बनने वाली ऑक्सीजन पर पड़ता है. इस दौरान मछलियों को बीमारी से बचाने के लिए कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर गर्मी व बरसात के मौसम में मछलियों को बीमारियों से दूर रखकर उनकी अच्छी ग्रोथ बढ़ाई जा सकती है.  बारिश हो या गर्मी, इन मौसमों में तालाब का पानी जल्दी गंदा हो जाता है, जिससे मछलियों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है. ऐसे में मछली पालने वाले किसानों को चाहिए कि वे नियमित रूप से पानी की जांच करें और समय-समय पर उसे बदलते रहें. खास ध्यान रखें कि तालाब में पानी का स्तर 5 से 5.5 फीट के बीच बना रहे. अगर पानी कम होगा तो तापमान जल्दी बढ़ जाएगा और मछलियों को तनाव, बीमारी या मौत का खतरा हो सकता है. इस सावधानी से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है.  Add News18 as Preferred Source on Google खासकर गर्मी के मौसम में तालाब का पानी गर्म हो जाता है, जिससे उसमें ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है. इसका सीधा असर मछलियों की सेहत पर पड़ता है, वे सुस्त हो जाती हैं और बीमार पड़ने लगती हैं. ऐसे में किसान भाइयों को चाहिए कि पानी में समय-समय पर उचित मात्रा में चूना डालें. चूना पानी का पीएच संतुलित करता है और ऑक्सीजन स्तर बनाए रखने में मदद करता है. इससे मछलियों की सेहत बनी रहती है और उनके मरने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.  बारिश और गर्मी के मौसम में तालाब में गंदगी बढ़ जाती है, जिससे मछलियों को स्किन इंफेक्शन और दूसरी बीमारियों का खतरा होता है. इस स्थिति से बचने के लिए किसान तालाब के पानी में हल्की मात्रा में पोटेशियम परमैग्नेट का छिड़काव कर सकते हैं. यह एक प्रभावी कीटाणुनाशक है, जो पानी को साफ करता है और मछलियों को संक्रमण से बचाने में मदद करता है. इससे मछलियों की सेहत सुरक्षित रहती है और उत्पादन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता.  अगर किसी तालाब में मछलियों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बेहतर होगा कि कुछ मछलियों को दूसरे तालाब में शिफ्ट कर दिया जाए. इससे उन्हें पर्याप्त जगह और ऑक्सीजन मिलती है, तनाव कम होता है और उनकी ग्रोथ सही ढंग से होती है. साथ ही बीमारी का फैलाव भी प्रभावी रूप से रोका जा सकता है.  गर्मी के मौसम में मछलियों को सूखा चारा देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके पाचन में दिक्कत हो सकती है. इसकी जगह किसान ताजे पानी में थोड़ा मीठा (गुड़ या ग्लूकोज) घोलकर उसमें विटामिन C मिलाएं और उसे मछलियों को आहार के रूप में दें. यह न सिर्फ मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि उन्हें स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में भी मदद करता है.  First Published : August 22, 2025, 20:10 IST Source link

झारखंड

एएसआई ने गबन के पैसे से खड़ा किया महल, आरोपियों के 1.98...

भास्कर इनसाइट बोकारो एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात एएसआई अशोक कुमार भंडारी ने गबन के पैसों से आलीशान मकान खड़ा कर दिया। उसने बोकारो के तेलीडीह इलाके में करीब 4.08 डिसमिल जमीन पर तीन मंजिला आलीशान मकान बनाया। वहीं 4.98 डिसमिल का एक कीमती प्लॉट भी खरीदा। एसआईटी को छापेमारी के दौरान गुरुवार को भंडारी के बोकारो स्थित आवास से इन संपत्तियों के कागजात मिले। इसे जब्त कर लिया गया है। वहीं कौशल पांडेय के सहयोगी काजल मंडल को भी एसआईटी ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे रांची ले जाया गया है। एसआईटी के अधिकारियों के मुताबिक यह संपत्ति उसकी वैध आय से कहीं अधिक की है। इससे साफ संकेत मिलता है कि जमीन में निवेश कर उसने गबन की राशि को सफेद बनाने की कोशिश की। कई अन्य खाते, संपत्ति और संदिग्ध लेनदेन का भी पता चला है, जिसकी जांच जारी है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने घोटाले की रकम को सीधे खर्च नहीं किया, बल्कि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसे सुरक्षित रखा। एसआईटी को बोकारो में अब तक करीब 10 करोड़ रुपए के घोटाले का पता चला है। इसमें से आरोपियों के खातों में जमा करीब 1.80 करोड़ रुपए को फ्रीज करा दिया है। -शेष पेज 9 पर ऑडिट से पहले एजी ऑफिस क्यों मांग रहा है कागजात पूर्व में राज्य सरकार द्वारा कई मामले में स्पेशल ऑडिट शुरू हो जाने पर ऑडिट टीम को कागजात ही नहीं मिले हैं। इसलिए एजी ऑफिस इस बार पहले ही इस मामले में तैयार कागजात की मांग गृह विभाग से कर रहा है। बार-बार ओटीपी बताने के झंझट से बचने के लिए लेखापाल को मोबाइल दे देते थे डीडीओ जांच में पता चला है कि बार-बार ओटीपी बताने के झंझट से बचने के लिए डीडीओ अपना मोबाइल लेखापाल को दे देते थे। इससे पीठ पीछे यह खेल चलता रहा। लेखापाल ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी की जन्मतिथि में छेड़छाड़ कर दो से चार साल तक उम्र घटा दिया। जन्मतिथि बदलने से मास्टर लॉगइन में वह कर्मचा​री कार्यरत दिखा और उसका वेतन बनता गया। उसमें जो खाता नंबर दिया गया, वह लेखापाल के रिश्तेदार और सहयोगी के थे। इसलिए पैसे उनके खाते में आते रहे। इससे एक रिटायर्ड कर्मी अपने मूल दस्तावेज के आधार पर पेंशन लेता रहा और उनके नाम पर वेतन भी बनता रहा। जल्द शुरू होगा स्पेशल ऑडिट, पीएजी ने गृह विभाग से मांगे संबंधित दस्तावेज पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची ट्रेजरी घोटाले को लेकर अब हजारीबाग व बोकारो एसपी ऑफिस और उससे जुड़े सभी कार्यालयों का स्पेशल ऑडिट जल्द शुरू होगा। पीएजी (ऑडिट) इंदु अग्रवाल ने अपर मुख्य सचिव (गृह) वंदना दादेल से इस मामले में अब तक तैयार कागजात उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद एजी ऑफिस की ओर से एक विधिवत पत्र राज्य गृह विभाग को भेज रहा है। मालूम हो कि इस घोटाले को लेकर 17 अप्रैल को वित्त सचिव ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को स्पेशल ऑडिट कराने के लिए पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि सरकार को हुए आर्थिक क्षति को देखते हुए स्पेशल ऑडिट जरूरी है। -शेष पेज 9 पर अशोक कुमार भंडारी के घर छापे बोकारो से कौशल पांडेय का एक सहयोगी हिरासत में Source link

शिक्षा

Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released

Hindi News Career Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released 5 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3,540 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती की। साथ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. राजस्थान में 3,540 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 मई से शुरू आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने टीचिंग एसोसिएट्स (Raj-CES) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3,540 पद भरे जाएंगे। 5 मई को अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअसल बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NET/SLET/पीएचडी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल फीस : जनरल, ओबीसी : 600 रुपए ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 400 रुपए पीडब्ल्यूडी : 400 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 28,850 रुपए प्रतिमाह मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल कैटेगरी : हर पेपर के लिए 36% एससी, एसटी : हर पेपर में 5% का रिलैक्सेशन दिया जाएगा। एग्जाम पैटर्न : पेपर सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान 60 75 1 घंटा पेपर – 2 पद से संबंधित विषय 120 300 2 घंटा टोटल 180 375 3 घंटा ऐसे करें आवेदन : एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें। Recruitment Portal पर जाकर Teaching Associate Apply Link पर क्लिक करें। यदि नए यूजर है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. अहमदाबाद नगर निगम में 172 भर्ती, सैलरी 63 हजार से ज्यादा अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है। कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 69 ईडब्ल्यूएस 17 एसईबीसी 45 एससी 16 एसटी 25 कुल पदों की संख्या 172 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, फायर/ऑटो/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा/बीई, फायर फाइटिंग कोर्स, CCC और एएमसी स्वयंसेवी सेवा अनुभव। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 32 साल एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएं : 5 साल की छूट दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए दिव्यांग : नि:शुल्क फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट : हाइट : 165 सेमी वेट : 3.50 किलोग्राम चेस्ट: 76 सेमी (नॉर्मल) चेस्ट एक्सपेंशन : 81 सेमी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : रिस्क मैनेजमेंट : मिनिमम 55% अंकों के साथ स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में बीएससी, या फायनेंस या बैंकिंग में एमबीए की डिग्री। एफआरएम, सीएपीए या पीआरएम का सर्टिफिकेट, 10 साल बैंक में काम करने का एक्सपीरियंस जिसमें से 5 साल रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया हो। फायनेंस एंड अकाउंट्स : ग्रेजुएशन के साथ सीए की डिग्री, बैंक में 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें 7 साल कॉर्पोरेट टैक्स या बैलेंस शीट पर हेड ऑफिस लेवल पर काम किया हो। क्रेडिट ऑफिसर : सीए, सीएफए, आईसीडब्ल्यूए या बैकिंग या फायनेंस में दो साल पीजी, 10 साल बैंकिंग का एक्सपीरियंस जिसमें से 7 साल कॉर्पोरेट या लार्ज क्रेडिट हैंडलिंग की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 33 साल अधिकतम : 45 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सैलरी : शुरुआती सैलरी : 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह फीस : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला : 175 रुपए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं। होमपेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती; इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों का नोटिफिकेशन जारी, CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ं दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

झारभूमि सर्वर रहेगा डाउन:1 से 4 मई तक रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज बंद

राज्यभर में 1 मई से 4 मई तक जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री समेत अंचलों में दाखिल-खारिज का काम बंद रहेगा। जमीन की लगान रसीद भी नहीं कटेगी और ऑनलाइन अमीन बुकिंग सहित अन्य सभी भूमि संबंधी काम ठप रहेंगे। क्योंकि झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन रहेगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित पत्र सभी अवर निबंधकों को भेज दिया है। हालांकि विभाग ने निर्देश दिया है कि इस दौरान स्व-मोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन की हानि नहीं होनी चाहिए। एक सप्ताह से मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित: निबंधन कार्यालयों के सॉफ्टवेयर में एक सप्ताह से तकनीकी समस्या आ रही है। इससे मैरिज रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह बंद है। ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने से यह समस्या आई थी। 29 अप्रैल से पेमेंट कटना शुरू हुआ, लेकिन सर्वर स्लो रहने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। Source link

Scroll to Top