भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चास प्रमंडल में 14 घंटे ठप रही बिजली, कई जगह ब्लैक आउट




बुधवार को आई तेज आंधी-पानी ने गर्मी से राहत तो दी, वहीं चास प्रमंडल के कई इलाकों में 14 घंटे बिजली गुल रही तो कई जगह ब्लैक आउट रही। तार-खंभे टूटने और डीवीसी की लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित रही। इससे पेयजल संकट खड़ा हो गया। बुधवार की शाम 5 बजे से बारी सबस्टेशन में मरम्मत और डीवीसी में ब्रेक डाउन के कारण आपूर्ति ठप रही। 30 अप्रैल की सुबह 3 बजे तक 10 घंटे बिजली कटी। गुरुवार की शाम पुन: 4 बजे तेज आंधी-पानी से कई सबस्टेशनों में फॉल्ट आया और कई इलाके अंधेरे में डूब गए। वहीं चंदनकियारी के अमलाबाद, शिवबाबूडीह, सीतानाला समेत कई गांवों में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान रहे। सेक्टर-4 में आंधी से गिरा पेड़।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top