Last Updated:
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में शराब दुकानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में नई शराब दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान की है.
कल्याणी में प्रशासनिक बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु सरकार ने बड़ा ऐलान किया है.
CM Suvendu Government New Decision: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए जा रहे है, जिससे जनता का हर दिन ‘दीवाली’ की तरह बीत रहा है. आज पश्मिच बंगाल की सुवेंदु सरकार ने एक बार फिर ऐसा फैसला लिया है, जिसकी वजह से सूबे के स्कूल-कॉलेजों और मंदिर में ‘खुशियों’ की दीवाली मनाई जा रही है. जी हां, बंगाल की नई नवेली बीजेपी सरकार ने फैसला लिया है कि अब स्कूल-कालेजों और मंदिरों से एक किलोमीटर के दायरे में शराब की कोई भी शराब की दुकान नहीं होगी.
मुख्यमंत्री सुवेंदु सरकार ने ऐलान किया है कि अब स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों से एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी नई शराब दुकान को अनुमति नहीं दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नदिया जिले के कल्याणी में आयोजित एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान की है. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए कई नए कदम उठा रही है. इसी दिशा में शराब दुकानों की लोकेशन को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएंगे.
सरकार का मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती है. ऐसे में नई नीति के जरिए संवेदनशील इलाकों में शराब बिक्री को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सूबे में सब्सिडी वाले कैंटीन खोलने की बात भी कही है. इन कैंटीन में 5 रुपये में मछली-भात उपलब्ध कराने की योजना भी शुरू करने की बात कही है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें