भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Beauty Tips: झुर्रियां होंगी कम, स्किन दिखेगी जवां… सरसों के तेल में...


Last Updated:

Beauty Tips: रांची में लेमन ग्रास तेल को झाइयां, पिंपल्स, सूजन और पिगमेंटेशन के लिए कारगर बताया जाता है. इसे बस सरसों या नारियल तेल में एक बूंद मिलाकर मसाज आपको करना है. इससे आपकी स्किन एकदम जवां दिखने लगेगी. आइये जानते हैं इसके बारे में

ख़बरें फटाफट

रांची: अक्सर महिलाएं झाइयों को लेकर बहुत परेशान रहती हैं. जहां झाइयां चेहरे में सूजन, स्किन एलर्जी समेत तरह की चीज देखने को मिलती है या फिर फाइन लाइंस. इन सारी चीजों का बस एक रामबाण सॉल्यूशन है. अगर आप नींबू घास का तेल इस्तेमाल करते हैं तो इसका एक बूंद तेल लेना है और इसको सरसों तेल में मिलाकर थोड़ी देर मसाज कर लेना है.

कुछ दिन में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा. दरअसल, ये एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल होता है. इस कारण यह सूजन को कम करके व डार्क स्पॉट हटाने में सबसे कारगर माना जाता है. इसे लेमन ग्रास तेल भी कहते हैं, जो आपको किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में या फिर रांची के खूंटी जिले के तोरपा में इसकी व्यापक तरीके से खेती होती है. वहां जाकर आप खरीद सकते हैं. वहां पर आपको एकदम शुद्ध मिलेगा. वो भी आपके आंखों के सामने निकला हुआ तेल.

कई सारे गुणों से भरपूर है यह तेल

इस तेल का सेवन करने वाली अनामिका बताती हैं कि इस तेल की खास बात यह है कि यह कई सारे गुणों से भरपूर है और उसका सबसे बड़ा गुण यह है कि एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल है. अपने इन तीन गुणों की वजह से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. इसलिए यह पिगमेंटेशन को हटाने में काफी कारगर माना जाता है. एंटीबैक्टीरियल होने का वजह से चेहरे में खुजली व एंटी इन्फ्लेमेटरी होने की वजह से चेहरे में सूजन को काफी हद तक कंट्रोल में कर देता है.

खासतौर पर वैसे लोग जिनका स्किन से रिलेटेड काफी समस्या है, चाहे खुजली हो, पिंपल्स हो, सूजन हो, मतलब अगर स्किन व चेहरे से रिलेटेड समस्या है तो यह सारे समस्याओं को ठीक करने का इकलौता सॉल्यूशन है, लेकिन इसको लगाने के पहले आपको एक बात का ध्यान रखना है कि मात्रा आपको एक ड्रॉप ही इस्तेमाल करना है.

एक ड्राप ही करना है इस्तेमाल

इसके लिए आपको कोई एक ऑयल लेना है. जहां ऑयल के रूप में सरसों का तेल, नारियल तेल या एलोवेरा जेल ले सकते हैं. आपके घर में जो भी उपलब्ध हो वह ले लीजिए. इसमें आपको एक बूंद तेल क डालना है और उसके बाद अपने हाथ में लेकर चेहरे पर बढ़िया से मसाज कर लेना है. ध्यान रहे, आंखों को बचाकर करना है और यह तेल एक ड्रॉप होना चाहिए, दो ड्राप बिल्कुल भी नहीं. क्योंकि, ये काफी सेंसिटिव होता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top