भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

best tourist places in muzaffarpur low budget tourist places for summer vacation


Last Updated:

Summer Tourist Places In Muzaffarpur: गर्मी की छुट्टी में बच्चों को बाहर घुमाने के लिए बजट नहीं है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अभिभावक अपने बच्चों के साथ पूरे परिवार के लिए विकेंड प्लान कर सकते हैं. आपको मुजफ्फरपुर में कम बजट घूमने वालों के लिए लेक फ्रंट, सिटी पार्क, जुब्बा सहनी पार्क, मणिका मन, इंदिरा पार्क और गरीबस्थान मंदिर जैसे लोकप्रिय स्थल आकर्षण बने हैं. यहां पर आप सुकून के पल परिवार के साथ बिता सकते हैं. बच्चो को प्रकृति के बीच खाने-पीने का खूब मजा दिला सकते हैं.

गर्मी की छुट्टियों में घूमने का मन हो लेकिन बजट ज्यादा न हो, तो मुजफ्फरपुर शहर में ही कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जहां परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ बेहतरीन समय बिताया जा सकता है. यहां प्राकृतिक सौंदर्य, मनोरंजन देखने को मिलता है. 

मुजफ्फरपुर का लेक फ्रंट इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. झील के किनारे बना यह स्थान सुबह और शाम की सैर के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां बैठकर ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है. सूर्यास्त का नजारा भी लोगों को खूब आकर्षित करता है. इसके अलावा यहां नाश्ते का भी दुकान लगा रहता हैं. जहां परिवार के साथ अपने छुट्टी के पल को और खूबसूरत बना सकते हैं. 

हरियाली और शांत वातावरण के लिए सिटी पार्क जाना एक अच्छा विकल्प है. बच्चों के खेलने के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था और सुंदर बगीचे इसे परिवारों के लिए खास बनाते हैं. छुट्टियों में यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी की स्मृति में बना यह पार्क शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है. यह पार्क शहर में मिठनपुरा में स्थित हैं. यहां हरियाली के बीच टहलने और समय बिताने का अलग ही अनुभव मिलता है. बच्चों और युवाओं के लिए यह पसंदीदा जगह मानी जाती है. 

शहर की भागदौड़ से दूर प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने वालों के लिए मणिका मन बेहतरीन स्थान है. यहां का शांत माहौल और प्राकृतिक दृश्य लोगों को सुकून का एहसास कराते हैं. पिकनिक और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह काफी उपयुक्त है. 

इंदिरा पार्क भी मुजफ्फरपुर के पुराने और लोकप्रिय पार्कों में गिना जाता है। यहां सुबह योग और व्यायाम करने वाले लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। बच्चों के लिए भी यह मनोरंजन का अच्छा केंद्र है।

धार्मिक दृष्टिकोण से मुजफ्फरपुर का प्रसिद्ध गरीबस्थान मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. सावन महीने में यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं. धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए घूमने का यह प्रमुख स्थल है. इसके अलावा साहू पोखर, राज राजेश्वरी देवी मंदिर और बंगलामुखी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध हैं. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top