भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Best Tourist Spot: बोकारो का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, गर्मियों में ठंडी हवाओं...


Last Updated:

Bokaro Best Tourist Spot: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ किसी शांत और रोमांचक पर्यटन स्थल की तलाश कर रहे हैं, तो बोकारो और हजारीबाग की सीमा पर स्थित कोनार डैम आपके लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल हो सकता है. जहां प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवाएं, पानी की लहरों के बीच रोमांचक बोटिंग का आप आनंद उठा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

यहां के नौका विहार संचालक धीरज लहरी बताते हैं कि 2020 से यहां बोटिंग की सुविधा संचालित की जा रही है. गर्मियों के मौसम में डैम की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है और उनके यहां पर्यटकों के लिए 3 प्रकार की बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है.

रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए हाई स्पीड बोट सबसे लोकप्रिय है. जबकि परिवार और बच्चों और बुजुर्गों के लिए कश्मीरी शैली की शिकारा बोट काफी चर्चित है. वहीं, इसके अलावा पारंपरिक चप्पू वाली नाव का भी आनंद लिया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि उनके यहां हाई स्पीड बोट का किराया 100 रूपये प्रति व्यक्ति है, जबकि कश्मीरी शिकारा बोट का किराया 60 रूपये प्रति व्यक्ति है. वहीं, चप्पू बोट का किरया 100 रूपया प्रति व्यक्ति तय किया गया है. इन नावों के जरिए पर्यटकों को लगभग 1 से 1.5 किलोमीटर तक जल भ्रमण कराया जाता है, जिसकी अवधि करीब 10 से 15 तक मिनट तक होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पर्यटक रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि स्कूल के छात्र यदि अपने शिक्षकों के साथ समूह में आते हैं, तो उन्हें किराए में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट मिलती है.

वहीं, 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों का पूरा टिकट शुल्क लगता है. वहीं, नौका विहार का आनंद लेने पहुंचीं पर्यटक तिलकी देवी ने बताया कि कोनार डैम बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है. यहां बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का अनुभव काफी रोमांचक रहा है. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top