भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

BSL में निजी गार्डों की बहाली का विरोध:400 होमगार्ड जवान डीसी कार्यालय...




बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली और पहले से तैनात होमगार्ड जवानों को हटाने की तैयारी के विरोध में करीब 400 जवान बोकारो उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रोकने की मांग की।
होमगार्ड जवान रुपांजलि ने बताया कि वे लंबे समय से बीएसएल में 24 घंटे ड्यूटी कर रही हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान भी जवानों ने ड्यूटी निभाई है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी और बाद में उनका पैर काटना पड़ा। अब वे कृत्रिम पैर लगाकर बीएसएल में ड्यूटी कर रही हैं।
महिला जवान गायत्री देवी ने कहा कि वे 1990-91 से बीएसएल में तैनात हैं। 1996-97 के आंदोलनों के दौरान भी उन्होंने टेंट लगाकर ड्यूटी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएल में 600 जवानों के नाम पर 400 से काम लिया जा रहा है और बाकी 200 जवानों का कोई हिसाब नहीं है।
जवानों ने कहा कि उन्हें हटाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आएगा। उनका कहना है कि उन्हें हटाने का कोई साफ कारण या दूसरी व्यवस्था नहीं बताई गई है।
एक अन्य होमगार्ड जवान ने बताया कि गृह रक्षक 1984 से बीएसएल की सुरक्षा संभाल रहे हैं। 2010 में भी उन्हें हटाने की कोशिश हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नए अधिकारी निजी लाभ के लिए निजी एजेंसियों को बढ़ावा देना चाहते हैं।
जवानों ने मांग की कि बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली रोकी जाए। अगर प्रबंधन को गनमैन या अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की जरूरत है, तो होमगार्ड विभाग से ही जवान लिए जाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top