भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

धनबाद में पति ने ब्लेड से काटी पत्नी की गर्दन:खाना बनाने का...

धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांडरपाला में रविवार को एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में आकर ब्लेड से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की तत्परता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। दोनों साथ करते थे काम, बहस के बाद चलाया ब्लेड जानकारी के अनुसार, झरिया के चौथाई कुल्ली निवासी शाहबाज उर्फ खैरुल अंसारी और उनकी पत्नी मेंहदी खातून एक ही स्थान पर काम करते थे। दोनों अलहबीबी मैरेज हॉल में खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे उग्र होता चला गया। गुस्से में नियंत्रण खो बैठे शाहबाज ने पास में मौजूद ब्लेड उठाया और पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, बचाई जान घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देख हर कोई सन्न रह गया। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए घायल महिला को उठाया और बिना देर किए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताया है। स्थानीय लोगों की सक्रियता से महिला की जान बच पाई, नहीं तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद वह अस्पताल भी गए और घायल महिला का हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। जिसमें पति ने गुस्से में आकर हमला किया। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Source link

झारखंड

बुटीक बिजनेस में छिपा है मोटा मुनाफा, बोकारो की डिजाइनर ने बताया...

बोकारो: आज के समय में महिलाओं के लिए बुटीक व्यवसाय आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन माध्यम बनकर उभरा है. कम पूंजी में शुरू होने वाला यह व्यवसाय न केवल रोजगार का अवसर प्रदान करता है, बल्कि अच्छी आय का स्रोत भी बन सकता है. बोकारो के सेक्टर-4 स्थित ‘द फैब्रिक जॉन’ बुटीक की संचालिका बसंती दास पिछले 35 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने बुटीक व्यवसाय शुरू करने से लेकर उसे सफल बनाने तक की कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. बसंती दास ने बताया कि बुटीक व्यवसाय को छोटे स्तर पर करीब 40 हजार रुपये की पूंजी से शुरू किया जा सकता है. इसमें दो सिलाई मशीनों पर लगभग 20 हजार रुपये, दुकान के इंटीरियर पर 5 हजार रुपये, दुकान या कार्यस्थल के किराये पर 5 हजार रुपये, स्टीम आयरन, कैंची और मेजरिंग टेप जैसे उपकरणों पर 5 हजार रुपये तथा टेलरिंग से जुड़े अन्य सामानों पर करीब 5 हजार रुपये खर्च किए जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि बुटीक में सिर्फ कपड़ों की सिलाई ही नहीं होती, बल्कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार कस्टम डिजाइनिंग का काम भी किया जाता है. इसमें सूट, ब्लाउज, लहंगा, गाउन, कुर्ती, फॉल-पिको, अल्टरशन और ब्राइडल वियर जैसी सेवाओं की अच्छी मांग रहती है. खासकर शादी-विवाह के सीजन में ऑर्डर बढ़ने से कमाई में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है. बसंती दास के अनुसार, साधारण डिजाइन वाले गाउन की सिलाई का शुल्क 1,500 रुपये से शुरू होकर 4,000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकता है. वहीं, कस्टम ब्लाउज डिजाइनिंग के लिए डिजाइन और कार्य की जटिलता के आधार पर 150 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक शुल्क लिया जाता है. ब्राइडल वियर और विशेष डिजाइन वाले परिधानों में मुनाफे की संभावना और भी अधिक रहती है. उन्होंने कहा कि बुटीक व्यवसाय शुरू करने से पहले कम से कम 4 से 5 वर्षों का अनुभव होना बेहद जरूरी है. इच्छुक लोग किसी स्थापित बुटीक में काम करके डिजाइनिंग, कटिंग, सिलाई और व्यवसाय प्रबंधन की बारीकियां सीख सकते हैं. इससे व्यवसाय शुरू करने में आने वाली चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है. बसंती दास ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में बुटीक व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करना भी जरूरी है. होम डिलीवरी, डिजाइन कैटलॉग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और डिजिटल प्रमोशन के जरिए ग्राहक संख्या बढ़ाई जा सकती है. इससे स्थानीय बाजार के अलावा दूसरे शहरों से भी ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि यदि इस व्यवसाय को सही योजना और ग्राहकों की पसंद के अनुसार संचालित किया जाए, तो छोटे शहरों और कस्बों में भी हर महीने 50 हजार रुपये या उससे अधिक की आय आसानी से अर्जित की जा सकती है. इतना ही नहीं, यह व्यवसाय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ दूसरों को रोजगार देने का अवसर भी प्रदान करता है. Source link

झारखंड

पति के अवैध संबंध पर पत्नी ने जताई नाराजगी:पति ने गला रेतकर...

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति का अवैध संबंध था। पत्नी इसपर आपत्ति जताई थी। जिससे नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका का नाम कुलसी देवी है। आरोपी पति का नाम दौलत साव है। हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही थाने चला गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घर बंद होने के कारण पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के बरामदे से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद की तस्वीरें देखें… खुद थाने पहुंचकर दी हत्या की जानकारी इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पति दौलत साव खुद रविवार सुबह करीब नौ बजे भरकट्टा ओपी पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। अवैध संबंध बना हत्या की वजह, जांच जारी ग्रामीणों के अनुसार, दौलत साव का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी कुलसी देवी विरोध करती थी। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस इस एंगल के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद निर्मम हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि आरोपी सहित दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। Source link

झारखंड

धनबाद में पति ने ब्लेड से काटी पत्नी की गर्दन:खाना बनाने का...

धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पांडरपाला में रविवार को एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में आकर ब्लेड से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की तत्परता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। दोनों साथ करते थे काम, बहस के बाद चलाया ब्लेड जानकारी के अनुसार, झरिया के चौथाई कुल्ली निवासी शाहबाज उर्फ खैरुल अंसारी और उनकी पत्नी मेंहदी खातून एक ही स्थान पर काम करते थे। दोनों अलहबीबी मैरेज हॉल में खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे उग्र होता चला गया। गुस्से में नियंत्रण खो बैठे शाहबाज ने पास में मौजूद ब्लेड उठाया और पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, बचाई जान घटना के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देख हर कोई सन्न रह गया। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए घायल महिला को उठाया और बिना देर किए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर लेकिन नियंत्रण में बताया है। स्थानीय लोगों की सक्रियता से महिला की जान बच पाई, नहीं तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद वह अस्पताल भी गए और घायल महिला का हालचाल जाना। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। जिसमें पति ने गुस्से में आकर हमला किया। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Source link

झारखंड

अहीर सेना की बैठक आज संगठन मजबूती पर होगी चर्चा

गुमला|अहीर सेना प्रखंड समिति सिसई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 14 जून को सुबह 10 बजे से डूमर टोली स्थित आम बगीचा में आयोजित की गई है। इस बैठक में सिसई प्रखंड के सभी पंचायतों से अहीर समाज के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे। बैठक में समाज के हक, अधिकार और वर्तमान दशा-दिशा पर गहन मंथन किया जाएगा। अहीर सेना झारखंड के प्रदेश सचिव देव नारायण यादव ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को अहीर समाज की दशा और उनकी जायज मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अहीर समाज की मांगों और उनके अधिकारों पर ध्यान नहीं दिया, तो पूरा समाज सड़कों पर उतरकर उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अहीर समाज को ओबीसी आरक्षण का अपना हक हर कीमत पर वापस चाहिए। ​सचिव देव नारायण यादव ने समाज के सभी लोगों से इस बैठक में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले सभी स्वजातीय बंधु अहीर सेना झारखंड के आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) जरूर कराएं। इसके साथ ही, संगठन को बूथ और पंचायत स्तर पर मजबूत करने के लिए सिसई प्रखंड और विभिन्न पंचायतों की नई कमेटियों का गठन भी इसी बैठक में किया जाएगा। इस महाबैठक में समाज के होनहार और मेधावी छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया है, ताकि युवाओं को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। ​बैठक को सफल बनाने और सभी पंचायतों तक इसकी सूचना पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी अहीर सेना की ओर से सिसई प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव नीरज अधिकारी को सौंपी गई है। Source link

झारखंड

मतदाता मैपिंग कार्य में लाएं तेजी, 15 जून तक कराएं रजिस्ट्रेशन: भूषण...

भास्कर न्यूज|​गुमला झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला अध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की की अगुवाई में जिला उपायुक्त से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में राज्य और जिले में चल रहे एसआईआर -मतदाता सूची मैपिंग अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। विधायक भूषण तिर्की ने जिला उपायुक्त से कहा कि जिले में चल रहे मैपिंग कार्य की गति को तेज किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा जिला प्रशासन शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में कोई भी योग्य मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे और न ही किसी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। ​इस पर उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक को आश्वस्त किया कि सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मैपिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुमला जिले में अब तक 86.33 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जून 2026 तक हर हाल में अपनी मैपिंग का कार्य संपन्न करा लें, ताकि मताधिकार सुरक्षित रह सके। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव आरिफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य कलीम अख्तर, रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष मो. लड्डन, संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद सहित मनोज तिर्की, सिकुदा लकड़ा, तारा पन्ना, जगरानी एक्का, शोभा प्रतिमा, सेवाती टोप्पो, सरिता कुजूर, जोहनी मिंज, अनूपा लकड़ा, गीता पाठक, दीपिका देवी, मिली देवी, इरफान अली, अनवर खान, मंगलेश्वर एक्का, संजीव उरांव, चंद्र उरांव, कमलेश उरांव, संजय उरांव, रंजीत उरांव, शाहनवाज आलम, मो. नावेद, कृष्ण उरांव, पंकज खलखो, रवि वर्मा, नंदलाल पासवान, आकाश कुमार और आकाश सावन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। Source link

झारखंड

यूपी के हादसे का शिकार हुए लोगों का शव पहुंचा:पलामू में जनाजे...

उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे मेदिनीनगर के पांच लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हुआ, जहां उनकी कार एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में अजमल आलम, सोहराब राइन, चालक अरबाज खान, कैश आलम और हाजी अब्दुल रज्जाक शामिल हैं। सभी लोग 11 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद किछौछा शरीफ दरगाह में जियारत कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शव पहुंचते ही पसरा मातम, रातभर जुटे रहे लोग शनिवार देर रात जैसे ही पांचों शव पलामू के मेदिनीनगर पहुंचे, पूरे शहर में मातम पसर गया। मृतकों के घरों पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घरों पर पहुंचने लगे और संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पूरी रात मोहल्लों में सन्नाटा और गम का माहौल बना रहा। हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध नजर आया। स्थानीय लोग और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। रविवार को जनाजे में उमड़ी भीड़ रविवार सुबह छोटी मस्जिद में पांचों मृतकों की जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान मस्जिद और आसपास का पूरा इलाका लोगों से खचाखच भरा रहा। इसके बाद शवों को पुलिस लाइन रोड स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। Source link

झारखंड

Ritesh Madhav: 87 Blood Donations

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कोडरमा के रितेश माधव की कहानी समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है। महज 45 वर्ष की आयु में 87 बार रक्तदान कर चुके रितेश ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो एक व्यक्ति भी कई जिंदगियां बचा सकता है। . जेजे कॉलेज कोडरमा में कार्यरत रितेश नियमित अंतराल पर रक्तदान करते हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे सीधे किसी की जान बचाई जा सकती है। महज 45 वर्ष की आयु में 87 बार रक्तदान कर चुके रितेश ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो एक व्यक्ति भी कई जिंदगियां बचा सकता है। छात्र जीवन में लिया संकल्प, आज भी निभा रहे रितेश माधव ने वर्ष 2000 में पटना विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान पहली बार रक्तदान किया था। यह अवसर विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित एक शिविर में मिला। उसी समय उन्होंने 101 बार रक्तदान करने का संकल्प लिया था। इस लक्ष्य को पाने के लिए वह लगातार हर तीन से चार महीने के अंतराल पर रक्तदान करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने रक्त की कमी से लोगों को जूझते देखा, तभी यह संकल्प और मजबूत हुआ। आज भी वह उसी प्रतिबद्धता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। रितेश माधव ने वर्ष 2000 में पटना विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान पहली बार रक्तदान किया था। कोरोना काल और आपात स्थितियों में भी आगे रहे रितेश ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों को याद करते हुए बताया कि उस समय भी उन्होंने रक्तदान करने की इच्छा जताई थी, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें अस्पताल में मना कर दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने कई बार ऐसी स्थितियों का सामना किया, जब लोगों को तुरंत रक्त की आवश्यकता थी। दो वर्ष पहले एक सड़क हादसे में घायल महिला के लिए उन्होंने सदर अस्पताल में रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां रितेश ने मानवता की मिसाल पेश की है। रितेश कहते हैं कि अगर हर व्यक्ति थोड़ी जिम्मेदारी ले, तो किसी को भी रक्त की कमी से जान नहीं गंवानी पड़ेगी। हर व्यक्ति जिम्मेदारी ले तो नहीं होगी ब्लड की कमी रितेश बताते हैं कि रक्तदान करने के बावजूद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सामान्य जीवन जीते हैं। इसके लिए किसी विशेष डाइट की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने रक्तदान की तुलना कुएं के पानी से करते हुए कहा कि जैसे पानी को उपयोग में लाना जरूरी है वैसे ही रक्तदान भी शरीर के लिए लाभकारी है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें जिला और राज्य स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। रितेश कहते हैं कि अगर हर व्यक्ति थोड़ी जिम्मेदारी ले, तो किसी को भी रक्त की कमी से जान नहीं गंवानी पड़ेगी। Source link

झारखंड

देवघर हाईवे किनारे बना स्वास्थ्य केंद्र बंद:‘गोल्डन आवर’ में नहीं मिल रहा...

देवघर-दुमका-बासुकीनाथ नेशनल हाईवे पर स्थित खड़गडीहा स्वास्थ्य उपकेंद्र नियमित रूप से संचालित नहीं होने से क्षेत्र में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यह महत्वपूर्ण मार्ग बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम को जोड़ता है, जहां सालभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सावन माह में यहां लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में हाईवे किनारे स्थित स्वास्थ्य केंद्र का बंद रहना लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित यह केंद्र आसपास के हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी जीवनरक्षक साबित हो सकता था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। तीन साल पहले बना भवन, सेवाएं अब तक शुरू नहीं ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र का भवन करीब तीन से चार वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गया था, लेकिन आज तक यहां नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मी महीने में केवल कुछ दिन ही आते हैं। बाकी समय केंद्र बंद रहता है। इसके कारण सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब घायलों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता। उन्हें सीधे देवघर या दुमका रेफर करना पड़ता है। इससे इलाज में देरी होती है। कई बार मरीज की हालत बिगड़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए इस केंद्र का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ‘गोल्डन आवर’ में इलाज न मिलना गंभीर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा ‘गोल्डन आवर’ होता है, जो जीवन बचाने के लिए सबसे अहम माना जाता है। यदि इस दौरान प्राथमिक उपचार मिल जाए, तो गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। लेकिन केंद्र के बंद रहने से यह महत्वपूर्ण समय व्यर्थ हो रहा है। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि उन्हें केंद्र के नियमित रूप से बंद रहने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और स्वास्थ्य केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल यह सवाल बना हुआ है कि करोड़ों की लागत से बना यह केंद्र कब तक आम लोगों को वास्तविक स्वास्थ्य सुविधा दे पाएगा। Source link

झारखंड

नप के 5 करोड़ की 32 योजनाओं पर उठे सवाल उपायुक्त ने...

भास्कर न्यूज|गुमला नगर परिषद द्वारा हाल ही में जारी पांच करोड़ से अधिक की 32 विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा की शून्यकाल समिति के सभापति भूषण तिर्की ने इस पूरी निविदा प्रक्रिया में नियमों की घोर अनदेखी का आरोप लगाया है। विधायक ने निविदा (एनआईटी नंबर जीएमएल/एनपी /03/2026-27) में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए उपायुक्त से उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई की और सात सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है। इस जांच कमेटी की कमान अपर समाहर्ता राजीव नीरज को सौंपी गई है। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी इसके सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा कमेटी में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता, लेखा पदाधिकारी, राज्यकर संयुक्त आयुक्त गुमला अंचल, जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। डीसी ने जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर सभी तथ्यों का गहन अध्ययन कर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने का सख्त निर्देश दिया है। इसके साथ ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे जांच टीम को सभी जरूरी दस्तावेज और अपेक्षित सहयोग तुरंत उपलब्ध कराएं। भूषण तिर्की ने पत्र में ईओ मनीष कुमार पर कुछ पसंदीदा संवेदकों के साथ मिलीभगत कर निविदा प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। कहा है कि नियमों की अनदेखी कर योग्य संवेदकों को काम से वंचित करने का प्रयास किया गया है। निविदा में प्रभावशाली लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस मिलीभगत से सरकारी कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होने और सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंचने की आशंका जताई है। विधायक ने पूरे टेंडर की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, ईओ की भूमिका की विशेष जांच कर उन्हें कार्य से मुक्त करने, टेंडर में शामिल सभी संवेदकों, तकनीकी मूल्यांकन और वित्तीय बोली की गहन जांच करने और दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि सरकार को भी प्रेषित की है। धरना देने की तैयारी में है झामुमो: बताया जा रहा है कि निविदा प्रकिया में जांच के साथ-साथ अन्य कई मामले को लेकर झामुमो मोर्चा खोलने की तैयारी में है। इस निमित जल्द ही झामुमो द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। Source link

Scroll to Top