भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

RSS ऑफिस अटैक केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी सैफ का हाफ...


रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के एक आरोपी सैफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक RSS कार्यालय पर हुए हमले के बाद पुलिस ने सैफ समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन सैफ कोतवाली थाना की हाजत से खिड़की तोड़कर फरार हो गया था. उसके भागने की पूरी घटना थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया था.

हथियार छीनने का प्रयास
पुलिस को सूचना मिली कि सैफ बस से भागने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद मांडर टोल के पास पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया. पुलिस उसे अपने साथ लेकर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी ने फिर से भागने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने का प्रयास किया और मौके से फरार होने की कोशिश की.

पैर में लगी गोली
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं रुका तो जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान सैफ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अमन अंसारी और सायन खान नाम के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनसे भी पूछताछ जारी है.

पेट्रोल बम से हमला

बता दें कि दो दिन पहले दिन पहले देर रात रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका गया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली.

अब पुलिस इस पूरे मामले के पीछे की साजिश, हमले की योजना और आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है. आईए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस हमले में अब तक क्या कुछ हुआ है….

सवाल 1: रांची में क्या हुआ था?

रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर 16 जून की देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

सवाल 2: हमला कैसे किया गया?

पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपी कार से RSS कार्यालय के पास पहुंचे थे. उन्होंने पेट्रोल बम फेंका और वहां से फरार हो गए. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है.

सवाल 3: पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?

अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक आरोपी रांची का रहने वाला है, जबकि दो आरोपी लोहरदगा जिले के बताए जा रहे हैं.

सवाल 4: हमले में कितने पेट्रोल बम इस्तेमाल किए गए थे?

जांच में सामने आया है कि दो पेट्रोल बम तैयार किए गए थे. एक बम कार्यालय के गेट के बाहर मिला, जबकि दूसरा बम इमारत की छत पर फेंका गया था.

सवाल 5: क्या आरोपियों के पास से कोई सामान मिला?

हाँ. पुलिस ने आरोपियों के पास से पेट्रोल बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा सामान (रॉ मटेरियल) बरामद किया है.

सवाल 6: क्या यह सामान्य आपराधिक घटना थी?

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला एक बड़ी साजिश से जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. जांच एजेंसियां हमले के संभावित आतंकी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं.


सवाल 7: क्या हमले की योजना पहले से बनाई गई थी?

जांच में पता चला है कि RSS कार्यालय को निशाना बनाने की योजना करीब दो महीने से बनाई जा रही थी. आरोपियों ने हमले की पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी.

सवाल 8: क्या हमले का वीडियो भी बनाया गया था?


हाँ. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हमले का वीडियो बनाया था. बाद में यह वीडियो एक अन्य व्यक्ति को भी भेजा गया था.


सवाल 9: क्या आरोपियों का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है?

जांच में पता चला है कि एक आरोपी कुछ समय तक दुबई में रहा था. पुलिस को ऐसे डिजिटल सबूत मिले हैं जिनसे विदेशी हैंडलर्स से संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है.

सवाल 10: ISI और सोशल मीडिया का क्या कनेक्शन है?

पुलिस का दावा है कि आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए निर्देश मिल रहे थे. शुरुआती जांच में पाकिस्तान की ISI से जुड़े हैंडलर्स और शहजाद भट्टी मॉड्यूल से संपर्क की आशंका सामने आई है. हालांकि इसकी विस्तृत जांच अभी जारी है.

सवाल 11: पुलिस को कौन-कौन से सबूत मिले हैं?

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के डेटा को कब्जे में लिया है. डिजिटल फुटप्रिंट की जांच की जा रही है.

सवाल 12: क्या मामले की जांच पूरी हो गई है?

नहीं. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है. आरोपियों के अन्य साथियों, फंडिंग और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top