भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! सूर्य देव...

Last Updated:May 31, 2026, 06:53 IST Aaj Ka Tula Rashifal 31 May 2026: तुला राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम और खुशियां लेकर आ सकता है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी नए अवसर से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों को भी अच्छे समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिन बेहद सुखद रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. घर में किसी शुभ आयोजन या पारिवारिक चर्चा से खुशी का माहौल बन सकता है. मानसिक रूप से भी आप काफी संतुलित और प्रसन्न महसूस करेंगे. कुल मिलाकर यह दिन आर्थिक प्रगति, पारिवारिक आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने के संकेत दे रहा है. ख़बरें फटाफट Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए 31 मई यानी आज का दिन सुख, समृद्धि और पारिवारिक खुशियों से भरपूर रहने वाला है. चंद्रमा आज भी आपके द्वितीय भाव यानी वृश्चिक राशि में विराजमान हैं. ज्योतिष में द्वितीय भाव को धन, वाणी, परिवार और कुटुंब का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ रिश्तों में भी मधुरता लेकर आएगा. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार रविवार की छुट्टी होने के बावजूद आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत बनी रहेगी. धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप किसी निवेश, बचत योजना या भविष्य की आर्थिक रणनीति पर विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए बेहद अनुकूल रहेगा. आने वाले सप्ताह की वित्तीय प्लानिंग करने में भी सफलता मिलेगी. व्यापार से जुड़े लोग नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगी. तुला राशि वालों के रिश्तें में बढ़ेगा प्यारआज का पूरा दिन परिवार और अपनों के साथ बिताने का अवसर मिलेगा. घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा और परिजनों के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. आपकी मधुर वाणी और सकारात्मक व्यवहार से रिश्तों में और अधिक मजबूती आएगी. परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन, बातचीत और समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. तुला राशि वालों का स्वास्थ्या रहेगा अच्छास्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा. दिनभर उत्साह बना रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा. तुला राशि वाले करें आज ये अचूक उपायआज रविवार का पावन दिन है. सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल रोली और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. साथ ही सूर्य मंत्रों का स्मरण करें. ऐसा करने से जीवन में तेज, धन, मान-सम्मान और सफलता में वृद्धि होगी. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ajmer,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

abhishek banerjee sonarpur, | Abhishek Banerjee security breach | सोनारपुर में अभिषेक...

Last Updated:May 30, 2026, 23:54 IST Abhishek Banerjee Security Breach: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली. हिंसक भीड़ ने उनके मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा घेरे को पूरी तरह तोड़ दिया. लोकल पुलिस का आउटर पेरीमीटर फेल होने से उपद्रवी सीधे वीआईपी के करीब आ गए. सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला. (PTI Photos) कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार को एक बेहद गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा घेरे को हिंसक भीड़ ने पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. इस हाई-प्रोफाइल वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के तमाम दावे मिनटों में धरे के धरे रह गए. हिंसक भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़कर सांसद पर सीधे पत्थरों और अंडों से हमला किया. इस घटना ने साबित कर दिया है कि वीआईपी सुरक्षा ग्रिड में एक छोटी सी लापरवाही भी कितने बड़े संकट को जन्म दे सकती है. जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी अचानक एक ही समय पर आयोजन स्थल पर जमा हो गए तो स्थानीय पुलिस का क्राउड कंट्रोल सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया. इसके बाद क्लोज प्रोटेक्शन टीम को तुरंत इमरजेंसी मोड में आना पड़ा. यह पूरी घटना आधुनिक वीआईपी सुरक्षा के लिए एक बड़ा सबक है. आउटर पेरीमीटर और लोकल पुलिस का कॉर्डन अचानक कैसे हुआ पूरी तरह ध्वस्त? जब अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद की हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे तो वहां पहले से ही भारी तनाव था. स्थानीय प्रशासन इस बात का अंदाजा लगाने में नाकाम रहा कि भीड़ कितनी आक्रामक हो सकती है. नियम के मुताबिक लोकल पुलिस को वीआईपी और आम जनता के बीच एक बफर जोन बनाना चाहिए था. यह बफर जोन प्रदर्शनकारियों को वीआईपी की गाड़ियों के पास आने से रोकता है. लेकिन सोनारपुर में जैसे ही सांसद की गाड़ी रुकी वैसे ही आक्रामक भीड़ बैरिकेड्स को लांघकर आगे बढ़ गई. Source link

ताज़ा खबर

scorpio blue moon on jyeshtha purnima rare lunar event know what is...

होमफोटोधर्म ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ब्लू मून, जानें कब बनता है और कितने होते हैं मून फेज Last Updated:May 31, 2026, 00:00 IST Scorpio Blue Moon 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात आसमान में दिखने वाला है दुर्लभ स्कॉर्पियो ब्लू मून, जिसे लेकर खगोल प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि यह विशेष खगोलीय घटना चांद के अलग-अलग मून फेज को समझने का सुनहरा मौका होगी. इस मौके पर जानिए स्कॉर्पियो ब्लू मून वास्तव में कब बनता है, इसकी खासियत क्या है और चांद के कुल कितने मून फेज होते हैं… Scorpio Blue Moon 2026: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात आसमान में स्कॉर्पियो ब्लू मून का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. जब एक माह में दो पूर्णिमा होती हैं, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है. इस दिन चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करेंगे, जिससे ब्लू मून को स्कॉर्पियो ब्लू मून कहा जा रहा है. हिंदू धर्म में अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और सत्यनारायण का पाठ किया जाता है. ऐसे में अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्कॉर्पियो ब्लू मून का होना बेहद दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. आइए जानते हैं कितने होते हैं मून फेज… सबसे चमकदार रूप में दिखाई देता है चंद्रमा – ब्लू मून को फुल मून भी कहा जाता है. पूर्णिमा यानी फुल मून वह खगोलीय स्थिति होती है, जब चंद्रमा का पृथ्वी की ओर वाला हिस्सा सूर्य की रोशनी से पूरी तरह प्रकाशित हो जाता है. इस दौरान चांद अपने सबसे चमकदार रूप में दिखाई देता है. हालांकि, हर रात चांद का आकार और स्वरूप बदलता हुआ नजर आता है. यह बदलाव चंद्रमा की विभिन्न कलाओं (मून फेज) के कारण होता है, जो लगभग 29.5 दिनों के चक्र में लगातार बदलती रहती हैं. पृथ्वी के चारों ओर लगातार परिक्रमा करता चंद्रमा – वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य हमारे सौर मंडल का एकमात्र ऐसा पिंड है, जो स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करता है. सूर्य की रोशनी पृथ्वी और चंद्रमा पर पड़ती है. चंद्रमा अपनी रोशनी स्वयं नहीं बनाता, बल्कि सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है. इसी परावर्तित प्रकाश को हम चांदनी के रूप में देखते हैं. चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर लगातार परिक्रमा करता रहता है, जिसके कारण पृथ्वी से दिखाई देने वाला उसका प्रकाशित हिस्सा बदलता रहता है. Add News18 as Preferred Source on Google चंद्रमा की 8 कलाएं – चंद्रमा की कुल आठ प्रमुख कलाएं होती हैं. इनमें अमावस्या (न्यू मून), बढ़ता हुआ अर्धचंद्र (वैक्सिंग क्रिसेंट), प्रथम चतुर्थांश (फर्स्ट क्वार्टर), बढ़ता हुआ गिबस (वैक्सिंग गिबस), पूर्णिमा (फुल मून), घटता हुआ गिबस (वेनिंग गिबस), तृतीय चतुर्थांश (थर्ड क्वार्टर) और घटता हुआ अर्धचंद्र (वेनिंग क्रिसेंट) शामिल हैं. यह पूरा चक्र लगभग हर 29.5 दिनों में दोहराया जाता है. कैसे बनता है फुल मून? – फुल मून तब होता है, जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य लगभग एक सीध में होते हैं. पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा सूर्य के ठीक विपरीत दिशा में स्थित होता है. इस स्थिति में चंद्रमा का पूरा प्रकाशित भाग पृथ्वी से दिखाई देता है और वह गोल तथा बेहद चमकदार नजर आता है. पूर्णिमा का चांद आमतौर पर सूर्यास्त के समय उगता है और सूर्योदय के समय अस्त होता है. सुपरमून की अवधारणा – खगोल विज्ञान में सुपरमून, ब्लड मून, ब्लू मून और हार्वेस्ट मून जैसे विशेष चंद्र घटनाक्रम भी होते हैं. सुपरमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होता है, जिससे वह सामान्य से बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है. वहीं, ब्लड मून के दौरान चंद्र ग्रहण की स्थिति में चांद लाल रंग का नजर आ सकता है. क्या होता है ब्लू मून? – ब्लू मून का नाम सुनकर भले ही चांद के नीले रंग का आभास हो, लेकिन वास्तव में इसका रंग नीला नहीं होता. आमतौर पर ब्लू मून उस दूसरी पूर्णिमा को कहा जाता है, जो एक ही कैलेंडर माह में आती है. 31 मई की पूर्णिमा भी एक ब्लू मून होगी. खगोल विज्ञान में एक अन्य परिभाषा के अनुसार, किसी मौसम में चार पूर्णिमाओं के होने पर तीसरी पूर्णिमा को भी ब्लू मून कहा जाता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों पर आज बरसेंगी सूर्य देव की कृपा, व्यापार का...

Last Updated:May 31, 2026, 03:31 IST Aaj ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं और सकारात्मक अवसरों से भरा रहेगा. करियर, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सोच-समझकर लिया गया हर निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित होगा. मीन राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन उत्साह, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण रंग ला सकते हैं, जिससे सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और आपके निर्णयों की सराहना होगी. आर्थिक मामलों में भी स्थिति संतोषजनक रहने के संकेत हैं. परिवार और प्रियजनों का सहयोग मन को प्रसन्न रखेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. कुल मिलाकर यह दिन प्रगति, खुशियों और सकारात्मक परिणामों का संदेश लेकर आएगा. मीन का करियर राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति के नए अवसर लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना होगी, जिससे नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बनेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें. धैर्य और समझदारी से किया गया प्रयास भविष्य में बड़ी सफलता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा. मीन का स्वास्थ्य राशिफलस्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. पुरानी शारीरिक समस्याओं में सुधार के संकेत मिलेंगे और शरीर में नई स्फूर्ति महसूस होगी. ऊर्जा का स्तर बेहतर रहने से दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे. मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न और संतुलित रहेंगे. हालांकि बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या आपको दिनभर स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखेगी. मीन का व्यापार राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. लंबे समय से रुकी योजनाएं रफ्तार पकड़ सकती हैं और टीम के सहयोग से अच्छे नतीजे मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर दस्तक दे सकते हैं. साझेदारी के काम में आपसी समझ बनाए रखें, क्योंकि मतभेद की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें. मीन का आर्थिक राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं. लंबे समय से किए गए निवेश लाभ दे सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत बनने की संभावना भी नजर आ रही है. अचानक किसी आर्थिक लाभ की खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, यह भविष्य में अच्छे और स्थायी लाभ का आधार बनेंगे. मीन का लव लाइफ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार और रिश्तों में खुशियों की सौगात लेकर आया है. पार्टनर के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी और पुराने मतभेद खत्म होंगे. कहीं बाहर घूमने या साथ में खास पल बिताने की योजना बन सकती है. विवाहित लोगों का दिन परिवार संग हंसी-खुशी बीतेगा. अपनों का सहयोग और स्नेह आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा. आज जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 8 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. मीन राशि वाले जो लोग धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद गरीबों में लाल रंग की वस्तुओं का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 31 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi new...

Last Updated:May 31, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 31 may 2026: धनु राशि के जातकों को आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी और सामंजस्य से मामला सुलझ जाएगा.  ख़बरें फटाफट जमुई: 31 मई 2026 का दिनर धनु राशि के जातकों के लिए कई बड़े अवसर इलाका आएगा. आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र से लाकर कारोबार में कई बड़े अवसर मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमाअपनी नीच राशि वृश्चिक में स्थित हैं, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है. वहीं मिथुन राशि में ग्रहों का मजबूत प्रभाव आपकी बौद्धिक क्षमता, संवाद कौशल और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक यदि किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं तो उसे सार्वजनिक करने के बजाय फिलहाल गोपनीय रखना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क से कार्यों में सफलता मिल सकती है. आज किसी सहकर्मी से बहस या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. आर्थिक मामलों में सामान्य रहेगा दिनज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आर्थिक मामलों में दिन आज का दिन सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन कुछ अचानक और अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं. पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस समय भावनाओं में बहकर खरीदारी करना आपके बजट को बिगाड़ सकता है. इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना और दैनिक बजट की समीक्षा करना जरूरी होगा. नए व्यापार की शुरुआत करने की सोच रहे जातकों को जल्दबाजी से बचते हुए संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए. संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों को मनचाही डील मिलने में कठिनाई हो सकती है और कीमत अपेक्षा से अधिक रह सकती है. बचत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि खर्चों की अधिकता भविष्य की योजनाओं को प्रभावित कर सकती है. निवेश से जुड़े फैसले विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही करें. दिनभर छोटी-छोटी आर्थिक सावधानियां आपको बड़े नुकसान से बचा सकती हैं. पारिवारिक जीवन में हो सकता है उतार-चढ़ावज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी और सामंजस्य से मामला सुलझ जाएगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे. अविवाहित जातकों को विवाह संबंधी प्रस्ताव मिलने की संभावना है. परिवार में किसी आयोजन या पार्टी की तैयारी को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है. आज भगवान गणेश की स्तुति करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज का शुभ अंक 6 और शुभ रंग हरा रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

परमेश्वर से लेकर प्रियांक खरगे तक, डिप्टी CM पद के लिए लंबी...

होमताजा खबरदेश कर्नाटक में डिप्टी CM पद के लिए लंबी कतार, DK के साथ कौन बनेगा नंबर-2 Last Updated:May 31, 2026, 01:38 IST डी के शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया. राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में शिवकुमार ने अपना दावा पेश करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है. उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि उन्हें मुख्यमंत्री और अन्य सदस्यों को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई जाए. सिद्धारमैया सरकार में शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था. ख़बरें फटाफट डी के शिवकुमार कर्नाटक के अगले सीएम होंगे. (फाइल फोटो) बेंगलुरु. डी के शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया की जगह लेने की तैयारी के साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व अब नई सरकार की रूपरेखा तय करते समय जाति, क्षेत्रीय और गुटीय हितों के बीच संतुलन बनाने पर काम कर रहा है. इसमें यह फैसला भी शामिल है कि क्या एक ही उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए या कई उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएं. कांग्रेस आलाकमान ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है, हालांकि पार्टी के भीतर विभिन्न सामाजिक समूहों और सत्ता के केंद्रों से जुड़े प्रमुख नेताओं को जगह देने के लिए कई उप-मुख्यमंत्री बनाने पर विचार-विमर्श चल रहा है. उप-मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गृह मंत्री जी. परमेश्वर का नाम भी शामिल है. वे अनुसूचित जाति के एक प्रमुख नेता हैं और पहले भी उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अगर पार्टी सत्ता-साझेदारी की व्यवस्था करने का फैसला करती है, तो उन्हें एक मज़बूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. जिन अन्य नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है, उनमें सतीश जारकीहोली, यू टी खादर, प्रियांक खरगे, एम बी पाटिल और ईश्वर खंड्रे शामिल हैं. ऐसी भी अटकलें हैं कि कांग्रेस नेतृत्व सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को भी कोई अहम भूमिका दे सकता है. इसके साथ ही, पार्टी कैबिनेट पदों और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के नए अध्यक्ष को लेकर भी बातचीत कर रही है, जिससे उप-मुख्यमंत्री का फैसला एक बड़े संतुलन बनाने के प्रयास का हिस्सा बन गया है. शिवकुमार तीन जून को लेंगे CM पद की शपथदूसरी ओर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता डी. के. शिवकुमार को तीन जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए शनिवार को आमंत्रित किया. इससे पहले शिवकुमार ने यहां लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात करके राज्य में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था. शिवकुमार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता थे. राज्यपाल ने शिवकुमार को लिखे एक पत्र में कहा, “मुझे आपका 30 मई, 2026 का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें आपने सरकार बनाने का दावा किया है. मैं आपको अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करता हूं.” पत्र में कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह तीन जून, 2026 को शाम चार बजकर पांच मिनट पर लोक भवन परिसर में होगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bangalore,Karnataka Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 31 may 2026 Virgo horoscope in hindi today...

Last Updated:May 31, 2026, 00:10 IST Aaj ka Kanya Rashifal 31 may 2026: सुबह के समय वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, लेकिन दोपहर बाद किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी.प्रॉपर्टी, व्यापार और निवेश के मामलों में शुभ अवसर मिल सकते हैं, वहीं छात्रों को भी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. ख़बरें फटाफट देवघर: कन्या राशि वालों आज ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हर राशि के ऊपर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है. पंचांग और ग्रहों की स्थिति के अनुसार कभी दिन बहुत शुभ रहता है तो कभी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज दिन रविवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि,ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि में होने जा रहा है. जिसका असर कन्या राशि वालों के जीवन पर भी दिखाई देगा. आज राहु का समय शाम 05 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है. इस समय कोई शुभ काम ना करें. वही सुबह 04 बजकर 33 मिनट से लेकर 07 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहने वाला है. वही देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन दोपहर के बाद समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह से दोपहर तक थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, जबकि शाम और रात का समय राहत और खुशी देने वाला रहेगा कार्यक्षेत्र में आज आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज सुबह के समय कन्या राशि वालों को अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति से बेवजह बहस करने से बचें. कार्यक्षेत्र में भी आज आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके काम को बिगाड़ सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधिकारियों के साथ संयमित व्यवहार रखना होगा. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को सुबह के समय किसी बड़े फैसले से बचना चाहिए. यदि आप व्यापार, जमीन, प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो दोपहर के बाद का समय आपके लिए ज्यादा शुभ माना जा रहा है. दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी और मन में चल रही चिंता भी धीरे-धीरे कम होगी. दोपहर के बाद छात्रों को मिल सकता है शुभ समाचारछात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. विशेष रूप से दोपहर के बाद किसी परीक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है. जिन छात्रों को लंबे समय से किसी रिजल्ट का इंतजार था, उन्हें आज राहत मिलने की संभावना है. परिवार के वातावरण की बात करें तो घर में शांति और सौहार्द बना रहेगा. शाम के समय मन काफी शांत और प्रसन्न रहेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में अच्छा भोजन या कोई विशेष व्यंजन भी बन सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और पुराने तनाव कम हो सकते हैं. वाहन चलाते समय बरतें सावधानी हालांकि आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिष के अनुसार मार्केश का योग बना हुआ है, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. सड़क पर सतर्क रहें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. मानसिक रूप से भी आज आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे. आज का उपायआज सुबह स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पण करे और भगवान सूर्य के बीज मंत्र का जाप करे.मन शांत हो जायेगा शारीरिक कष्ट दूर होगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

ताज़ा खबर

महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में भीषण आग, 14 दमकल गाड़ियां मौके...

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत में मोबाइल चार्जर का गोदाम चलाया जा रहा था. रात करीब 9:30 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. फायर कर्मी आग पर काबू पाने और इमारत की तलाशी लेने में जुटे हैं. फिलहाल किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है. मौके से सामने आए रेस्क्यू वीडियो ने इलाके में दहशत का माहौल है. Source link

ताज़ा खबर

500 मीटर तक कार को घसीटता रहा बेकाबू ट्रक, अंदर फंसी थी...

होमताजा खबरदेश 500m तक कार को घसीटता रहा बेकाबू ट्रक, अंदर फंसी थी भतीजी और चाचा; Video वायरल Last Updated:May 30, 2026, 22:30 IST Viral Video of Accident: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू हाइवा ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. उसे सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया. कार में एक शख्स अपनी भतीजी के साथ अस्पताल से घर लौट रहा था. गनीमत रही कि इस खौफनाक हादसे में चाचा-भतीजी की जान किसी चमत्कार से बच गई. उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाइवे पर चाचा-भतीजी को टक्कर मारकर घसीटता रहा ट्रक वाला. रूह कंपाने वाला वीडियो सामने आया है. Report by- Ayushi Truck Accident Viral Video: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आधी रात को एक जानलेवा सड़क हादसे ने दहशत पैदा कर दी. मंचेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगुआ कैनाल ब्रिज (पलासूनि ब्रिज) पर एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी और ब्रेक लगाने के बजाय कार को 500 मीटर तक घसीटता ले गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, सुब्रत नाम का एक व्यक्ति अपनी भतीजी को अस्पताल से लेकर कार से वापस घर लौट रहा था. रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी कार गंगुआ कैनाल ब्रिज पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया. कार को 500 मीटर तक घसीटता रहा. दौड़ाता रहा बेकाबू ट्रक इसके बावजूद बेरहम ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और कार को रगड़ते हुए करीब आधा किलोमीटर (500 मीटर) तक ले गया. कार के अंदर बैठे चाचा-भतीजी मौत को सामने देखकर चीखते रहे, लेकिन किसी चमत्कार से उनकी जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं. ड्राइवर ने बताई चौंकाने वाली वजह घटना की सूचना मिलते ही मंचेश्वर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार के अंदर से दोनों पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला. एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए उसे भुवनेश्वर के पहाला इलाके के पास से धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी ट्रक ड्राइवर की पहचान जगमोहन भुकता के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी सफाई देते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया. उसने बताया कि टक्कर मारने के बाद वह इसलिए नहीं रुका क्योंकि उसे डर था कि अगर वह वहां गाड़ी रोकेगा, तो मौजूद लोग और गुस्साई भीड़ उस पर हमला कर देगी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. भुवनेश्वर में यह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा कहां हुआ? यह खौफनाक हादसा भुवनेश्वर के मंचेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पलासूनि ब्रिज (गंगुआ कैनाल ब्रिज) पर आधी रात को हुआ. कार को कितनी दूर तक घसीटा गया और अंदर कौन-कौन मौजूद था? बेकाबू हाइवा ट्रक ने कार को करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा. कार के अंदर सुब्रत नाम का व्यक्ति और उसकी भतीजी मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए. ट्रक ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद मौके से भागने का क्या कारण बताया? पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि हादसे के बाद अगर वह रुका, तो गुस्साई भीड़ उस पर जानलेवा हमला कर सकती है, इसी डर से वह वहां से भाग गया. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

'शासक हत्यारे बन गए, शर्म आनी चाहिए भाजपा', अभिषेक पर हमले के...

Abhishek Banerjee Attacked: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भीड़ द्वारा हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे भीड़ ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया है, उनके साथ भारी धक्का-मुक्की की जा रही है और उन पर अंडे भी फेंके गए हैं. सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों के बीच उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की भारी जद्दोजहद देखी जा सकती है. अपने भतीजे और पार्टी के शीर्ष नेता पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद भावुक और गुस्से में आ गईं. उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराते हुए एक कड़ा मैसेज जारी किया है. ममता ने हमला बोलते हुए कहा, ‘शासक अब हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए.’ इस हमले के बाद से राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया है. Source link

Scroll to Top