सिद्धारमैया ने बढ़ाया नाम, विधायकों ने लगाई मुहर… कर्नाटक में DK युग...
होमताजा खबरदेश सिद्धारमैया ने बढ़ाया नाम, विधायकों ने लगाई मुहर… कर्नाटक में DK युग का आगाज Last Updated:May 30, 2026, 19:15 IST कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया. उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने किया. सीएलपी की बैठक में शिवकुमार के नाम पर मुहर लगने के साथ ही उनके कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. ख़बरें फटाफट डीके शिवकुमार तीन जून को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे. (फाइल फोटो) बेंगलुरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को शनिवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया, जिससे उनके राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया. यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को विधान सौध में हुई बैठक के दौरान विधायक दल के नये नेता के रूप में शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा. यह बैठक कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में हुई. सूत्रों ने बताया कि हालांकि, नये नेता के चयन के लिए विधायक दल की बैठक के दौरान कुछ समय के लिए विराम लिया गया और सिद्धारमैया, वेणुगोपाल और सुरजेवाला सहित शीर्ष नेता विचार-विमर्श के लिए अलग कमरे में चले गए. कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस हाई कमांड ने डीके शिवकुमार का नाम कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सुझाया. सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार को विधायक दल के नए नेता के रूप में प्रस्तावित किया और डॉ जी परमेश्वर ने इसका समर्थन किया. इसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति से सिद्धारमैया द्वारा प्रस्तावित नाम को स्वीकार कर लिया. मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि विधायक दल ने सर्वसम्मति से डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना है.” बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने सिद्धारमैया के प्रति विशेष आभार भी व्यक्त किया. पार्टी ने कहा कि कर्नाटक की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2013 से 2018 और 2023 से 2026 तक उनके कार्यकाल को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेंगे, साथ ही विपक्ष के नेता के रूप में उनकी सेवाओं को भी सराहा जाएगा. कांग्रेस विधायक दल ने अपने प्रस्ताव में कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति सिद्धारमैया की प्रतिबद्धता, उनका प्रशासनिक नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण और पार्टी नेतृत्व में उनकी अटूट आस्था प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है. शिवकुमार का नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह तीन जून को यहां लोक भवन के ग्लास हाउस में होगा. सिद्धारमैया सरकार में शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. सिद्धारमैया ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने अगले दिन उनका इस्तीफा स्वीकार करके मंत्रिपरिषद भंग कर दी. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Bangalore,Karnataka Source link









