भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

टॉप गन वाली फील‍िंंग…क्‍या था प्रतीक यादव का आखिरी पोस्ट? सोशल मीडिया...

Last Updated:May 13, 2026, 10:11 IST Prateek Yadav Last Post: प्रतीक यादव का संदिग्ध निधन, डिप्रेशन और जहर की आशंका पर जांच, गुरुग्राम मेदांता में इलाज चल रहा था, आखिरी पोस्ट में EA 300 उड़ाते हुए टॉप गन जैसी फीलिंग लिखी टॉप गन फील‍िंग वाली प्रतीक यादव की सोशल मीड‍िया पर लास्‍ट पोस्‍ट क्‍या है? Prateek Yadav last Social Media Post: प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक निधन हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रतीक यादव डिप्रेशन में थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता में इलाज भी चल रहा था. मौत के पीछे जहर की आशंका के चलते अब जांच का दायरा बढ़ने वाला है, लिहाजा प्रतीक से जुड़े लोगों के बजाय अब प्रतीक के सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियां भी जांच की जद में आ सकती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले प्रतीक अक्सर अपनी पोस्ट डालते थे और उससे उनके हाल-चाल में बारे में अंदाजा भी लगाया जाता था. आइए आपको बताते हैं कि निधन से ठीक पहले प्रतीक ने आखिरी पोस्ट क्या की थी और उसमें क्या कहा था? इस पोस्ट में प्रतीक ने कैप्शन लिखा, ‘इंजन दहाड़ उठा, आसमान ने रास्ता दिया और मैंने पूरी तरह कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया. EA 300 विमान के cockpit में बैठकर Gs खींचते हुए, बादलों को चीरता हुआ और हवा में बहता हुआ..बिल्कुल टॉप गन वाली फीलिंग! बहुत intense, तेज और यादगार पल. ये था एड्रेनालिन का प्योरेस्ट फॉर्म.’ प्रतीक इस वीडियो में हंसते हैं, हाथ हिलाते हैं और रोमांच को फील करते हैं. बता दें कि इसी से मिला-जुला एक वीडियो प्रतीक ने 8 फरवरी 2026 को भी पोस्ट किया था. इसमें भी वह आसमान में रोमांच को महसूस कर रहे थे, ऐसे में ठीक दो महीने बाद फिर से वे उसी थ्रिल को शायद मिस कर रहे थे और उन्होंने इसे पोस्ट किया. हालांकि प्रतीक की सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर उनके बेहद संवेदनशील होने की ओर इशारा कर रही हैं. अक्सर पोस्ट्स में वे जानवरों के प्रति दयाभाव रखने, जानवरों को भी प्रेम करने की लोगों को नसीहत देते नजर आ रहे हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ही बता रही हैं कि वे अपने पालतू कुत्ते और जानवरों के प्रति भी काफी भावुक और संवेदनशील थे. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

प्रतीक-अपर्णा यादव की शादी बन गई थी 2012 की सुर्खियां, दोनों की...

Prateek Yadav-Aparna Love Story-Wedding: अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की शादी भाजपा नेता अपर्णा यादव से हुई थी. अपर्णा और प्रतीक की शादी ने साल 2012 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह उस वक्त की हाई-प्रोफाइल शादी तो थी ही, लव-विद अरेंज्ड मैरिज का भी नायाब उदाहरण थी. इन दोनों ने एक-दूसरे को 11 साल डेट किया था. इसके बाद इन्होंने शादी की थी. आइए जानते हैं उनके स्कूल लव से लेकर शादी तक का सफर कैसा रहा. मुलायम सिंह के फिटनेस फ्रीक बेटे प्रतीक यादव भले ही राजनीति में नहीं थे लेकिन वे लोगों की नजरों और लाइमलाइट में हमेशा बने रहे. इसकी सबसे खास वजह थी उनकी बिंदास जिंदगी और आलीशान लाइफस्टाइल. प्रतीक यादव की लव स्टोरी और शादी, दोनों ही यादव खानदान के यादगार लम्हों में शामिल हैं. प्रतीक और अपर्णा की लव स्‍टोरी काफी फि‍ल्‍मी है. इनकी प्रेम कहानी स्‍कूल टाइम से शुरू हुई थी जो शादी के मंडप तक पहुंची. प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से 2012 में हुई थी. यह उस वक्त की हाई-प्रोफाइल शादी थी. जिसमें एक से एक बड़े सिनेमाई सितारे और राजनीतिक हस्तियां शिरकत करने पहुंची थीं. उस वक्त मुलायम सिंह का रसूख और दबदबा भी इतना था कि यह यादव खानदान की यादगार शादियों में से एक थी. यह अपर्णा और प्रतीक की लव विद अरेंज्ड मैरिज थी. अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की प्रेम कहानी बेहद ही फिल्मी है. ये दोनों लखनऊ में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे लेकिन कॉमन दोस्तों और इंटर स्कूल फंक्शनों के चलते एक दूसरे से मिलते थे और एक दूसरे के साथ समय बिता पाते थे. धीरे-धीरे दोस्ती का ये सिलसिला काफी आगे बढ़ गया और प्यार में बदल गया, हालांकि एक घटना से पहले तक दोनों ही इस प्रेम कहानी से अंजान थे. साल 2001 की बात है जब अपर्णा यादव एक बार किसी फ्रेंड की जन्मदिन की पार्टी में गईं और वहां प्रतीक भी आए हुए थे. अपर्णा को पहले ये नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं. पार्टी खत्म होने के बाद प्रतीक ने अपर्णा बात कर रहे थे तभी प्रतीक ने उनसे उनकी ई-मेल आईडी मांगी. चूंकि उस दौर में फोन का चलन उतना नहीं था तो अपर्णा ने प्रतीक को मेल आईडी दे दी. कुछ दिन बाद अपर्णा अपना ई-मेल चेक कर रही थी तो उन्होंने देखा कि प्रतीक यादव के बहुत सारे मेल इनबॉक्स में पड़े थे. जब अपर्णा ने एक-एक मेल पढ़कर देखा तो उनकी खुशी और आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा. प्रतीक ने हर ईमेल में उन्हें अपने दिल की बात लिख भेजी थी और अपर्णा के प्रति अपने जज्बातों को बयां किया था. प्रतीक और अपर्णा अलग-अलग स्‍कूलों में पढ़ने के बाद भी इंटर स्‍कूल कार्यक्रमों में एक दूसरे से म‍िलते थे और खूब बातें करते थे. इस तरह ईमेल से प्रतीक ने अपर्णा को पहली बार प्रपोज किया था. इसके बाद अपर्णा के दिल ने भी हामी भर दी और प्रेम की ये कहानी अगले 11 सालों तक लखनऊ की हवाओं में गुनगुनाती रही. दोनों ने 11 साल डेट करने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी तो दोनों के ही परिवार वाले राजी हो गए और साल 2012 में यह लव विद अरेंज्ड मैरिज हुई. बताया जाता है कि प्रतीक और अपर्णा की शादी साल 2012 की सबसे हिट शादी थी और इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं. अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल अंबानी और तमाम राजनीतिक कद्दावर हस्तियां इस विवाह में शामिल हुए थे. उस वक्त लखनऊ के गलियारों में प्रतीक और अपर्णा की लवस्टोरी और शादी के खूब चर्चे हुए. शादी के बाद अपर्णा और प्रतीक का जीवन खुशहाल बीत रहा था और फिर उनके घर एक बेटी प्रथमा का जन्म हुआ. दोनों ही मिलकर प्रथमा को पाल रहे थे. जहां प्रतीक पूरी तरह राजनीति से दूर जिम और बिजनेस पर फोकस्ड थे तो अपर्णा को राजनीति में आने का मन हुआ. अपर्णा ने बीजेपी ज्वॉइन की, जो उनके और सपा खानदान के बीच टकराव की वजह भी बनी.यहीं से दोनों के रिश्तों ने अचानक एक मोड़ ले लिया. फिर 2025 में खबर आई कि अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते में कुछ खटपट चल रही है. दोनों के विचारों में टकराव हो रहे हैं. इसकी झलकियां जब तब अपर्णा के बयानों और प्रतीक की ऑनलाइन पोस्ट से मिलती रहती थीं, और फिर एक दिन ऐसा हुआ जिसने दोनों के रिश्तों से प्रेरणा लेने वाले हजारों दिलों को तोड़ दिया. एक दिन इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव एक पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया और अपर्णा पर कई आरोप लगाए. प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, मैं जल्द से जल्द अपनी पत्नी अपर्णा से तलाक लेने जा रहा हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया है. प्रतीक ने कहा कि अपर्णा की इच्छा केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनने की है. उन्होंने यह भी लिखा कि वह इस समय खराब मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, लेकिन अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है. प्रतीक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, हालांकि इतने पर भी अपर्णा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं अब प्रतीक के निधन की खबर ने सभी को झकझोर दिया है.प्रतीक की मौत के पीछे जहर की आशंका जताई गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है और पोस्टमॉर्टम का इंतजार किया जा रहा है. Source link

ताज़ा खबर

गर्मियों में खाना है कुछ टेस्टी तो आम और सूजी से बनाएं...

Last Updated:May 13, 2026, 08:03 IST अगर आप कम सामग्री में कुछ स्वादिष्ट और अलग बनाना चाहते हैं, तो मैंगो रवा केक एक बेहतरीन विकल्प है. आम की मिठास और सूजी की सॉफ्टनेस से तैयार यह केक स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे दोबारा जरूर मांगता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. इस रेसिपी में मैदा की जगह सूजी यानी रवा का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे केक हल्का, स्पंजी और स्वाद में बेहद लाजवाब बनता है. आम का प्राकृतिक स्वाद इसमें मिठास और खुशबू दोनों बढ़ा देता है. अगर आप घर पर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. अब केक टिन को तेल लगाकर अच्छी तरह ग्रीस करें और उस पर थोड़ा आटा छिड़ककर चारों तरफ फैला दें. अतिरिक्त आटा निकाल दें. इसके बाद टूटी फ्रूटी में भी थोड़ा सा आटा मिलाएं, ताकि वह केक में नीचे न बैठे. अब थोड़ी टूटी फ्रूटी बचाकर बाकी बैटर में डालकर मिक्स करें. अब एक बड़े बाउल में सूजी का पाउडर लें और उसमें तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद तैयार आम का पेस्ट इसमें डालें और मिश्रण को एक ही दिशा में लगातार चलाते हुए मिलाएं, ऐसा करने से केक की टेक्सचर अच्छी बनती है. अब इसमें एक कप दूध डालकर बैटर तैयार करें. बैटर को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए ढककर रख दें. Add News18 as Preferred Source on Google अब केक को पहले से गरम किए हुए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 25 मिनट तक बेक करें. तय समय के बाद टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो समझ लीजिए कि आपका केक पूरी तरह तैयार है. यदि बैटर चिपक रहा हो तो इसे 5 से 7 मिनट और बेक करें. गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आमों की बहार छा जाती है. आम से बनने वाली मिठाइयों और डेज़र्ट्स का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, ऐसे में अगर घर पर आसानी से बनने वाला कोई खास केक मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद आसान और कम सामग्री में बनने वाला स्वादिष्ट मैंगो रवा केक. यह केक बिना ज्यादा मेहनत के तैयार हो जाता है और इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि बच्चे हों या बड़े, सभी इसे पसंद करेंगे. खास बात यह है कि इसे आप ओवन और गैस दोनों पर आसानी से बना सकते हैं. बर्तन को अच्छे से ढककर मीडियम आंच पर 35 से 40 मिनट तक बेक करें. गैस पर बना यह केक भी उतना ही स्वादिष्ट और स्पंजी बनता है. गर्मियों में आम के स्वाद से भरपूर यह मैंगो रवा केक आपके घर की मिठास को और बढ़ा देगा. कम सामग्री और आसान विधि के कारण इसे कोई भी आसानी से बना सकता है. चाय के साथ या बच्चों की पार्टी में यह केक एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा. कुछ देर बाद आप देखेंगे कि सूजी फूलकर मिश्रण को गाढ़ा बना चुकी है. अब इसमें जरूरत अनुसार थोड़ा और दूध डालें और बैटर की कंसिस्टेंसी चेक करें. बैटर ना ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही बहुत गाढ़ा. इसी दौरान ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें. सबसे पहले सूजी को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह फाइन पीस लें, ताकि उसका स्मूद पाउडर तैयार हो जाए. इसके बाद इस पाउडर को छान लें, जिससे केक की बनावट और भी मुलायम बने. अब मिक्सर जार में आम का पल्प डालें और उसमें चीनी मिलाकर एकदम स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब बैटर में बेकिंग पाउडर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. तैयार बैटर को केक टिन में डाल दें. टिन को 2-3 बार हल्का पटकें, ताकि उसमें मौजूद एयर बबल्स निकल जाएं और बैटर बराबर सेट हो जाए. इसके बाद ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और बची हुई टूटी फ्रूटी डालकर सजाएं. केक तैयार होने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चाकू की मदद से किनारों को अलग करें और प्लेट में निकाल लें. अब स्वादिष्ट और मुलायम मैंगो रवा केक तैयार है. परिवार के साथ इसका आनंद लें. अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है. इस केक को गैस पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए एक भारी तले वाले बर्तन को प्लेट से ढककर लगभग 10 मिनट तक गरम करें। फिर उसमें एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक टिन रख दें. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

PM Narendra Modi convoy | पीएम मोदी ने काफिला आधा किया, सरकारी...

होमताजा खबरदेश PM मोदी ने सेट किया एग्जांपल, आधा कर दिया अपना काफिला, SPG को खास निर्देश Last Updated:May 13, 2026, 07:08 IST PM Narendra Modi News: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है. पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे एक साल के लिए सोना न खरीदें और विदेश यात्राओं पर खर्च कम करें. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल भी संभलकर करने को कहा ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सके. अब पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत खुद से की है. पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा कर दिया है. देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से ‘किफायत’ बरतने की अपील के बाद सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है. पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे एक साल के लिए सोना न खरीदें और विदेश यात्राओं पर खर्च कम करें. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल भी संभलकर करने को कहा ताकि देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सके. PM Narendra Modi: पीएम मोदी जो कहते हैं, वो खुद भी करते हैं. इसका सबूत उन्होंने खुद दिया है. पूरी दुनिया में ईंधन संकट की आहट है. संकट से बचने को भारत में भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. यही कारण है कि पीएम मोदी अब लोगों को विदेश यात्रा न करने की अपील कर रहे हैं. सोना न खरीदने को कह रहे हैं. खर्च कम करने को प्रेरित कर रहे हैं. पीएम मोदी केवल देशवासियों से ही ऐसा करने को नहीं कह रहे. वह खुद भी इसे अमल में ला रहे हैं. या यूं कहिए कि उन्होंने एग्जांपल सेट कर दिया है. जी हां, पीएम मोदी ने अपना काफिला आधा कर दिया है. एसपीजी को खास निर्देश देकर काफिले में गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी कम करने को कहा है. टीओआई की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर उनके काफिले का आकार आधिकारिक रूप से कम कर दिया गया है. पीएम मोदी का यह एक बड़ा कदम है. इससे पीएम मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की मिसाल पेश की है. पीएम मोदी ने इस उम्मीद से ऐसा किया है, ताकि बाकी सरकारी विभाग भी इसका पालन करेंगे. हालांकि, पीएम मोदी के इस निर्देश का असर दिखने लगा है. यूपी से एमपी तक मंत्रियों के काफिले कम होने लगे हैं. PM मोदी का एसपीजी को निर्देश सूत्रों की मानें तो, पीएम मोदी ने एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को काफिला कम करने का निर्दश दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या 50% तक कम की जाए. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए. हालांकि, इसके लिए नई गाड़ियां न खरीदी जाएं ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके. पीएम मोदी की फाइल फोटो SPG ने एक्शन दिखाना शुरू कियापीएम मोदी का निर्देश मिलते ही एसपीजी एक्शन में है. एसपीजी ने पीएम के निर्देशों को लागू करना शुरू कर दिया है एसपीजी यह भी सुनिश्चित कर रही है कि भले काफिला कम हो, मगर सुरक्षा के लिए जरूरी नियमों में कोई ढील न दी जाए. सूत्रों का कहना है कि हाल ही में पीएम की दिल्ली के बाहर की यात्राओं में काफिले का आकार पहले से छोटा नजर आया है. एसपीजी अब आगे भी इस दिशा में काम करेगी ताकि ब्लू बुक में दिए गए सख्त नियमों का पालन हो सके. पीएम मोदी ने ऐसा क्यों किया? गौरतलब है कि पीएम मोदी का यह कदम ऐसे वक्त में आया है, जब वह लगातार देशवासियों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं. पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद दौरे के दौरान लोगों से ईंधन और सोने की खपत कम करने की अपील भी की थी. इसके कुछ घंटे बाद गुजरात में भी पीएम मोदी ने यही दोहराया था. महज 24 घंटे में दो बार पीएम मोदी ने ईंधन और सोने की खपत में कमी की अपील की थी. पीएम मोदी के इस कार्य का क्या संकेत अब सवाल है कि आखिर पीएम मोदी ने अपना काफिला छोटा क्यों किया? तो इसके पीछे वजह है एग्जांपल सेट करना. जी हां, पीएम ने खुद पहल करके अन्य विभागों और राज्य सरकारों को एक संकेत दिया है. अब पीएम मोदी की पहल के बाद बाकी सरकारी विभाग भी ऐसा ही कदम उठाएंगे. केंद्र सरकार के मंत्रालय भी अब खर्च कटौती के लिए ऐसे कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं. सरकार अपने कर्मचारियों को मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने, कारपूलिंग को अपनाने और बड़े-खर्चीले कार्यक्रम से बचने को प्रमोट कर रही है. About the Author Shankar Pandit Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

‘आईने में खुद को प्रिंस नहीं, इंसान देखता हूँ’… शाही विरासत के...

होमताजा खबरदेश हैदराबाद: शाही चकाचौंध से दूर आज़म जाह ने विरासत और न्याय पर दिया बड़ा बयान Last Updated:May 13, 2026, 05:48 IST Hyderabad News: हैदराबाद के आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह के बेटे प्रिंस आज़म जाह ने विरासत और शाही पहचान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वे खुद को प्रिंस से ज्यादा एक साधारण इंसान मानते हैं और उनके लिए ईमानदारी सबसे बड़ी संपत्ति है. संपत्ति विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सुन्नी मुस्लिम कानून के तहत संपत्ति सभी वारिसों में बराबर बंटनी चाहिए. आज़म जाह ने शाही चकाचौंध को छोड़कर सादगी और भारतीय कानून के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की है. ख़बरें फटाफट Hyderabad News: दुनिया के सबसे अमीर घरानों में शुमार हैदराबाद का निज़ाम परिवार एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार वजह रईसी नहीं, बल्कि विरासत के वारिस का सादगी भरा सच है. सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान, जिन्हें 1937 में टाइम मैग्जीन ने दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बताया था, उनके परपोते प्रिंस आज़म जाह ने अपनी पहचान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. प्रिंस आज़म जाह, जो आठवें निज़ाम मुकर्रम जाह और प्रिंसेस आयशा के बेटे हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शाही खिताबों के बजाय इंसानियत और सच्चाई को प्राथमिकता देते हैं. एक विशेष बातचीत के दौरान आज़म जाह ने कहा कि वे अपने नाम के साथ जुड़ने वाले ‘प्रिंस’ के खिताब को न तो पहचान मानते हैं और न ही बोझ. उन्होंने दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि जब भी वे आईने में देखते हैं, तो उन्हें प्रिंस आज़म जाह नहीं, बल्कि सिर्फ एक साधारण इंसान दिखाई देता है. उनके अनुसार, उनके पिता मुकर्रम जाह ने उन्हें सिखाया था कि इंसान की असली पहचान उसके पद या खिताब से नहीं, बल्कि उसकी ईमानदारी और निष्पक्षता जैसे मूल्यों से बनती है. पिता की यादें और ऑस्ट्रेलिया का वो फार्म हाउसअपने पिता मुकर्रम जाह को याद करते हुए आज़म जाह भावुक हो गए. उन्होंने उन्हें एक शांत और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाला इंसान बताया, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता अपनी जिंदगी के सबसे सुखद पल ऑस्ट्रेलिया के फार्म हाउस पर बिताते थे. वहां वे किसी तामझाम या सुरक्षा घेरे के बिना एक स्वतंत्र नागरिक की तरह सिनेमा जाते थे और घूमते थे. सादगी का यही गुण आज़म जाह की शख्सियत में भी झलकता है. संपत्ति विवाद पर सख्त रुख और कानूनी पक्षअपने पिता के निधन के बाद संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों पर आज़म जाह ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि 1971 में प्रिवी पर्स की समाप्ति के साथ ही निज़ाम की उपाधि आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है. उनके पिता आखिरी मान्यता प्राप्त निज़ाम थे. कानूनी स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता एक भारतीय नागरिक थे और उन पर सुन्नी मुस्लिम उत्तराधिकार कानून लागू होता है. इस कानून के तहत संपत्ति सभी वारिसों में बराबर बंटनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी उपाधि या केवल पैसे के लिए नहीं, बल्कि अपने पिता के सम्मान और न्याय के लिए खड़े हैं. पुरानी गलियों से लगाव और लो-प्रोफाइल जीवनचिरान पैलेस और पुरानी हवेली में बीते बचपन को याद करते हुए आज़म जाह ने बताया कि उन्हें आज भी हैदराबाद के पुराने शहर की गलियों और वहां की तहजीब से गहरा लगाव है. उन्होंने जानबूझकर लाइमलाइट से दूर एक ‘लो-प्रोफाइल’ जीवन चुना है. हालांकि, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर परिवार की प्रतिष्ठा और न्याय की रक्षा के लिए उन्हें सार्वजनिक मंच पर आना पड़ा, तो वे कदम पीछे नहीं हटाएंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब निज़ाम की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाइयाँ सुर्खियों में हैं. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Hyderabad,Telangana Source link

ताज़ा खबर

छोटा आकार-भयंकर प्रहार! खुले समंदर में भले ही US शेर, लेकिन हॉर्मुज...

जहां विशाल अमेरिकी युद्धपोत और एयरक्राफ्ट कैरियर अपनी भारी-भरकम ताकत पर भरोसा करते हैं, वहीं गदीर अपनी अदृश्यता को हथियार बनाती है. स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के संकरे और उथले रास्तों में यह पनडुब्बी किसी गुरिल्ला लड़ाके की तरह व्यवहार करती है. चुपचाप समुद्र तल पर बैठ जाना, रडार को चकमा देना और अचानक टॉरपीडो या क्रूज मिसाइल से वार करना. इसकी यही खूबी इसे दुनिया की सबसे खतरनाक मिनी सबमरीन बनाती है, क्योंकि यह दिखने से पहले ही दुश्मन का काम तमाम कर देती है. यह मेक इन ईरान की वह ताकत है जिसने समुद्र के नीचे जंग की परिभाषा ही बदल दी है. ईरानी नौसेना की गदीर-क्लास मिनी सबमरीन आज के समुद्री युद्ध एक बेहतरीन उदाहरण है. फारस की खाड़ी और स्‍ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे उथले और संकरे समुद्री रास्तों के लिए डिजाइन की गई यह पनडुब्बी अपनी छोटी बनावट के बावजूद दुश्मन के बड़े जहाजों के लिए काल साबित हो सकती है. छोटा आकार, बड़ा हमलागदीर-क्लास की सबसे बड़ी खूबी इसका छोटा आकार है. लगभग 29 मीटर लंबी और 115 टन (सतह पर) वजन वाली यह पनडुब्बी उत्तर कोरिया की यूनो-क्लास (Yono-class) पर आधारित मानी जाती है. · अदृश्यता: इसका छोटा आकार इसे रडार और सोनार की पकड़ से दूर रखता है. यह समुद्र तल के बहुत करीब बैठ सकती है जिससे इसे ढूंढना लगभग नामुमकिन हो जाता है. · उथले पानी की विशेषज्ञ: जहां बड़ी परमाणु पनडुब्बियां कम गहरे पानी में जाने से कतराती हैं, गदीर वहां आसानी से पैंतरेबाजी कर सकती है. · पेलोड: इसमें दो 533mm के टॉरपीडो ट्यूब होते हैं. यह पनडुब्बी वल्दजारजैसे भारी टॉरपीडो के अलावा समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने और क्रूज मिसाइलें दागने में भी सक्षम है. हॉर्मुज की सुरक्षा का कवचईरान के लिए गदीर-क्लास सबमरीन एक डिटेरेंस का काम करती है. हॉर्मुज, जहां से दुनिया का 20% कच्चा तेल गुजरता है, वहां ये पनडुब्बियां किसी भी विदेशी बेड़े (जैसे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर) के लिए बड़ा खतरा हैं. यह भेड़िये के झुंड रणनीति पर काम करती है जहां कई छोटी पनडुब्बियां मिलकर एक बड़े जहाज को निशाना बनाती हैं. विशेषता विवरण उत्पत्ति ईरान (उत्तर कोरियाई ‘यूनो-क्लास’ पर आधारित) प्रकार मिनी / कोस्टल सबमरीन (Midget Submarine) लंबाई लगभग 29 मीटर विस्थापन 115 टन (सतह पर), 120 टन (पानी के भीतर) अधिकतम गहराई 200 – 250 मीटर हथियार 2 x 533mm टॉरपीडो ट्यूब (मिसाइल दागने में सक्षम) प्रमुख हथियार पेलोड वल्दजार टॉरपीडो, जस्क-2 क्रूज मिसाइल, समुद्री माइन्स चालक दल 7 – 9 सदस्य मुख्य मिशन कोस्टल डिफेंस, स्पेशल ऑपरेशन्स, माइन बिछाना ताकत (Advantage) उथले पानी में स्टेल्थ और अत्यधिक फुर्तीली मुख्य विशेषताएं · स्वदेशी तकनीक: इसे पूरी तरह से ईरान के समुद्री उद्योग संगठन द्वारा विकसित किया गया है. · त्वरित तैनाती: इसका निर्माण मॉड्यूलर तरीके से होता है, जिससे कम समय में अधिक पनडुब्बियां तैयार की जा सकती हैं. · विशेष ऑपरेशन्स: यह गोताखोरों को दुश्मन के तट तक गुप्त रूप से ले जाने और स्पेशल फोर्सेस के मिशन को अंजाम देने में माहिर है. · सोनार रेजिस्टेंस: इसकी बॉडी पर विशेष कोटिंग और शांत इलेक्ट्रिक मोटर इसे साइलेंट किलर बनाती है. सवाल-जवाब गदीर-क्लास सबमरीन की मारक रेंज कितनी है? हालाँकि इसकी सटीक रेंज गोपनीय है, लेकिन माना जाता है कि इसकी ऑपरेशनल रेंज लगभग 1,000 किलोमीटर है. यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में लंबे समय तक गश्त करने के लिए पर्याप्त है. क्या यह पनडुब्बी मिसाइल दाग सकती है? हां, हालिया अपग्रेड्स के बाद ग़दीर-क्लास सबमरीन अपने टॉरपीडो ट्यूब से ‘जस्क-2’ (Jask-2) जैसी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें दागने की क्षमता रखती है, जो इसे और भी खतरनाक बनाती है. परमाणु पनडुब्बी के मुकाबले यह कितनी प्रभावी है? खुले महासागर में यह परमाणु पनडुब्बी का मुकाबला नहीं कर सकती लेकिन तटीय क्षेत्रों और उथले पानी में यह अपनी स्टेल्थ क्षमता के कारण परमाणु पनडुब्बी से भी अधिक घातक साबित हो सकती है, क्योंकि इसे ढूंढना बहुत कठिन होता है. Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में नये...

Last Updated:May 13, 2026, 03:31 IST Aaj ka Meen Rashifal 13 May 2026, Pisces Horoscope Today: आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, जिससे मन मे निराशा रहेगी. मीन राशि के जातकों के लिए आज भाग्य अनुकूल बना हुआ है. व्यापार के हिसाब से आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. साथ ही नौकरी करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, साथ ही पदोन्नति या प्रशंसा के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी और निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा. आज का दिन ऊर्जा, उपलब्धियों और सकारात्मक व नकारात्मक सोच के साथ बीतेगा. लेकिन करियर के प्रति थोड़ी सावधानी रखना आवश्यक होंगी. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज बुधवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहने वाला है. प्रेम जीवन में अपनापन और विश्वास बढ़ेगा, जिससे रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत और खुशहाल बनेंगे. पार्टनर के साथ बेहतर संवाद आपकी बॉन्डिंग को और गहरा करेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं. सहकर्मियों के साथ मतभेद होने से काम में रुकावट और तनाव का माहौल बन सकता है. जल्दबाजी या कठोर व्यवहार आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करियर में परेशानी खड़ी कर सकते हैं. इसलिए आज वाणी पर संयम रखें और बेवजह बहस से दूर रहें. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलआज मीन राशि के व्यापारियों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा. बिज़नेस में नई उम्मीदें बनेंगी और कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी. लेकिन पार्टनर से तीखी वाणी की वजह से कुछ बहस हो सकती है. शाम होते-होते किसी करीबी दोस्त या भरोसेमंद साझेदार की मदद से आपको नया मौका मिल सकता है, जिससे अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. यहां तक कि आज कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है, जो आपके कारोबार को नई ऊंचाई दे सकता. उन्हें चाहिए वाणी पर सयंम रखे. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. मानसिक तनाव और शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे दिनभर आलस्य बना रहेगा. अधिक भागदौड़ और लापरवाही से थकावट बढ़ सकती है. खानपान में गड़बड़ी पेट संबंधी परेशानी दे सकती है, इसलिए बाहर के भोजन से बचें. योग और ध्यान न करने पर बेचैनी बढ़ सकती है. आराम की कमी और तनाव का असर आपकी ऊर्जा और कार्यक्षमता पर साफ दिखाई देगा. मीन राशि वालों की आर्थिक राशिफलआज आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है. धन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं और अचानक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. जरूरत के समय उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलने से मानसिक तनाव बना रहेगा. पुराने निवेश से नुकसान होने की आशंका है, जिससे आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है. नए निवेश में जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है. बिना सोच-विचार लिए गए फैसले आने वाले समय में आर्थिक कठिनाइयां बढ़ा सकते हैं, इसलिए धैर्य और सतर्कता बेहद जरूरी रहेगी. मीन राशि वालों की लव लाइफमीन राशि के जातकों के लिए आज वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी खास रहने वाला है. विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और प्रेम में मधुरता बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. वहीं प्रेम संबंधों में जुड़े जातकों के लिए आज का दिन रोमांस और खुशी से भरा रहेगा, पार्टनर के साथ बिताए गए पल यादगार बन सकते हैं. जो मीन राशि के जातक अभी सिंगल हैं, उनके लिए भी आज के दिन शुभ संकेत मिल रहे हैं. मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात के योग बन सकते हैं या कहीं से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है. मीन राशि वाले करें ये उपाययह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 5 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज भगवान गणेश जी महाराज को दूर्वा का भोग लगाए साथ ही गरीबों को हरी वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Dhanu Rashifal: 1, 2 नहीं…आज धनु राशि पर होगी कई शुभ योगों...

Last Updated:May 13, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 13 may 2026: आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी छवि मजबूत होगी. आज के दिन लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है. ख़बरें फटाफट जमुई. 13 मई 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ और लाभकारी रहने वाला है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि आज धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता आएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होगा. जबकि आज ही के दिन सूर्य, बुध और मंगल की युति से बुधादित्य योग और आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है. इतना ही नहीं, आज के दिनचंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति से वरिष्ठ योग का भी प्रभाव रहेगा. उन्होंने बताया कि आज इन सभी योग का प्रभाव धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के लोगों को आज के दिन नई तकनीक, नई सोच और अनुभव का पूरा लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में मजबूत होने वाली है आपकी छविज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी छवि मजबूत होगी. आज के दिन लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है. उन्होंने बताया कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से भी मजबूत रहेगा. आज आपको मेहनत का अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है. धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों से भी सम्मान और लाभ प्राप्त हो सकता है. पुराने समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिलने से मानसिक राहत महसूस होगी. दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से मनोरंजक और सुखद रहने वाला है. परिवार में आज छाई रहेगी खुशियांज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी मुश्किलें आसान हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन दिन सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और अपने साथी के प्रति गर्व और विश्वास की भावना मजबूत होगी. आज के दिन के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ अंक 9 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

CM बनते ही थलापति का बड़ा एक्शन: ‘विजय’ मोड में नई सरकार,...

चेन्नई: तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज होते ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपनी कार्यशैली के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं. रविवार को शपथ ग्रहण के बाद, मंगलवार को मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इसे विजय सरकार का ‘ब्यूरोक्रेटिक क्लीनअप’ माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाना है. मुख्य सचिव एम. साई कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव वित्त, राजस्व प्रशासन, पर्यटन और तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभागों में किए गए हैं. राजस्व और आपदा प्रबंधन: छुट्टी से लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरुगानंदम को अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्व प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन आयुक्त नियुक्त किया गया है. उन्होंने पी. अमुधा का स्थान लिया है. मुरुगानंदम की नियुक्ति को आपदा प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है. वित्त विभाग की कमान: चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एमए सिद्दीकी को अब वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्होंने टी. उदयचंद्रन की जगह ली है. राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारना विजय सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, और सिद्दीकी का अनुभव इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पर्यटन और संस्कृति: डॉ. एस. स्वर्णा को पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्ती विभाग की प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की कमान संभाल रही थीं. शराब बिक्री नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई राज्य के राजस्व का मुख्य स्रोत माने जाने वाले तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) में भी बड़ा बदलाव हुआ है. के. नंथकुमार को इस विभाग का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. वह टी. क्रिस्टुराज का स्थान लेंगे. विजय अपनी रैलियों में शराब नीति और भ्रष्टाचार पर कड़े रुख का संकेत दे चुके हैं, ऐसे में TASMAC के प्रमुख का बदला जाना काफी अहम है. विजय का विजन: ‘एक्शन ही पहचान’ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन तबादलों के जरिए थलापति विजय ने यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार में केवल परिणाम देने वाले अधिकारियों को ही महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे. रविवार को सत्ता संभालने के बाद से ही विजय ने फाइलों पर काम शुरू कर दिया था और महज दो दिनों के भीतर इन नियुक्तियों ने विपक्ष और नौकरशाही दोनों को चौंका दिया है. अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां और शर्तें पुराने सरकारी नियमों (1994 के आदेश संख्या 167) के तहत की गई हैं, लेकिन इसके पीछे की मंशा पूरी तरह ‘नई’ है. मुख्यमंत्री विजय ने कार्यभार संभालते ही पहला बड़ा कदम क्या उठाया है? मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शपथ लेने के 48 घंटों के भीतर तमिलनाडु में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का एक व्यापक तबादला और प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें वित्त और राजस्व जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं. राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन का नया आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है? वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरुगानंदम को अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्व प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन आयुक्त नियुक्त किया गया है. वित्त विभाग में हुए बदलाव के तहत टी. उदयचंद्रन की जगह किसे नियुक्त किया गया है? वित्त विभाग की जिम्मेदारी अब एमए सिद्दीकी को सौंपी गई है, जो पहले चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे. तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (TASMAC) का नया प्रबंध निदेशक कौन बना है? सहकारी समितियों के पूर्व रजिस्ट्रार के. नंथकुमार को TASMAC का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जहां वे टी. क्रिस्टुराज की जगह लेंगे. क्या यह तबादले किसी खास नीति के तहत किए गए हैं? हां, ये आदेश मुख्य सचिव एम. साई कुमार द्वारा राज्यपाल के नाम पर जारी किए गए हैं और इन्हें टीवीके (TVK) सरकार की नई प्रशासनिक नीति और कार्यकुशलता बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है. (IANS इनपुट्स) Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 13 may 2026 Virgo horoscope in hindi today...

Last Updated:May 13, 2026, 00:08 IST Aaj ka Kanya Rashifal 13 may 2026: आज कन्या राशि वालों पर चन्द्रमा की शुभ दृष्टि रहने वाली है, जिससे व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा.ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आमदनी बढ़ने, शुभ समाचार मिलने और प्रतियोगी छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं. ख़बरें फटाफट देवघर: दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग के आधार पर तय किया जाता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही रेवती नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. आज चन्द्रमा मीन राशि में संचार करेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ग्रहों की यह स्थिति आज कन्या राशि वालों के लिए उत्साह, सफलता और मानसिक शांति लेकर आने वाली है. हालांकि आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से लेकर 02 बजकर 10 मिनट तक राहु काल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं सुबह 07 बजकर 19 मिनट से लेकर 08 बजकर 52 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति फिर भी कन्या राशि वालों के लिए कई अच्छे संकेत दे रही है. नये व्यापार आरम्भ करने के लिए सबसे उत्तम दिन देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अत्यंत सकारात्मक रहने वाला है. लंबे समय से जिन कार्यों को लेकर मन में चिंता या असमंजस बना हुआ था, उसमें आज राहत मिल सकती है. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना हो सकती है. यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं या किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने अटके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अपने कार्यस्थल पर अच्छा माहौल मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश नजर आ सकते हैं. मन मे सकरात्मक ऊर्जा महसूस होगी आज पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने वाला है. घर में शांति और खुशी का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे तथा आपसी प्रेम बढ़ेगा. लंबे समय बाद परिवार के साथ बैठकर हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है. आज मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आप पूरे दिन उत्साहित महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज चारों तरफ से आमदनी के संकेत मिल रहे हैं. कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. छोटे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है. प्रतियोगिता परीक्षा की त्यारी करने वाले छात्र को मिल सकती है सफलताछात्रों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परीक्षा, नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी जानकारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा, इसलिए किसी भी काम को पूरी लगन और सकारात्मक सोच के साथ करने की जरूरत है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, सफलता और नई उम्मीद लेकर आने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

Scroll to Top