भारत इस साल 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 की मेजबानी कर रहा है. दो दिनों तक चलने वाला यह अहम सम्मेलन 14 और 15 मई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. इस सम्मेलन में ब्रिक्स समूह से जुड़े कई देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे. ईरान के उप विदेश मंत्री Kazem Gharibabadi ने इस मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दुनिया अब दबाव की राजनीति नहीं, बराबरी और सम्मान चाहती है. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान ऊर्जा, ट्रांजिट और रणनीतिक ताकत के जरिए BRICS को नई दिशा दे सकता है। नई दिल्ली में जारी बैठकों को उन्होंने “असली बहुपक्षवाद” मजबूत करने की कोशिश बताया. ब्रिक्स समिट से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को दिल्ली में चिली के विदेश मंत्री फ्रैंसिस्को पेरेज मैकेन्ना के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं के बीच भारत-चिली संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिली के विदेश मंत्री से मुलाकात बेहद सकारात्मक रही. दोनों देशों ने बाजारों और सप्लाई सोर्सिंग में विविधता लाने, प्राथमिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और सर्विस इकोनॉमी को आसान बनाने पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 14 मई को सुबह 10 बजे विदेश मंत्रियों का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा. इसके बाद सुबह 10:30 बजे पहले सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सदस्य देशों के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘सेवा तीर्थ’ में सभी विदेश मंत्रियों की संयुक्त मुलाकात निर्धारित की गई है. इसके बाद 3 बजकर 10 मिनट पर दूसरे सेशन की शुरुआत होगी. फिर शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की तरफ से भारत मंडपम में ही डिनर का आयोजन किया जाएगा. समिट के अगले दिन 15 मई को सुबह 10 बजे तीसरे सेशन की शुरुआत होगी. इस बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथोपिया, और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमिरात की ओर से उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है. ईरान की ओर से भी उप-विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि चीन के शेरपा प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की उम्मीद है. BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली रवाना हुए अराघची, प्लेन पर लिखा मीनाब 168 का दर्द BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ब्रिक्स (BRICS) विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. उनकी यह यात्रा कूटनीतिक रूप से जितनी अहम है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके विमान पर लिखे एक संदेश की हो रही है. अराघची के विमान पर ‘मीनाब 168’ का विशेष रूप से ज़िक्र किया गया है, जो सीधे तौर पर इजरायल और अमेरिका को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है. दरअसल, ईरान के मीनाब शहर में हुए एक हमले में 168 छात्राओं की जान चली गई थी, जिसका आरोप ईरान अमेरिका और इजरायल पर लगाता रहा है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने से पहले विमान पर इस संख्या को अंकित करना ईरान के उस दर्द और विरोध को दर्शाता है, जिसे वह दुनिया के सामने रखना चाहता है. दिल्ली में होने वाली इस बैठक के दौरान वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय तनाव पर गहन चर्चा की उम्मीद है. BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी करेंगे संबोधित, उठाएंगे ग्लोबल साउथ की आवाज BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, सप्लाई चेन और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. ईरान युद्ध के असर और मौजूदा हालात भी एजेंडे में शामिल रहेंगे. सभी विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. भारत इस मंच के जरिए ग्लोबल साउथ की आवाज़ और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देगा. BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे, एयरापोर्ट पर भव्य स्वागत BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री भारत पहुंच चुके हैं BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स के मंच से ईरान का अमेरिका पर निशाना, कहा- दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम गरीबाबादी ने BRICS मंच से अमेरिका की एकतरफा पाबंदियों और दबाव की राजनीति का खुलकर विरोध किया. उन्होंने कहा कि BRICS ऐसा मंच बनना चाहिए जो बराबरी, आपसी सम्मान और देशों के अधिकारों की रक्षा करे. ग़रीबाबादी ने कहा कि ईरान अपनी ऊर्जा, ट्रांजिट नेटवर्क और भू-राजनीतिक क्षमता के जरिए BRICS एजेंडे में अहम योगदान दे सकता है. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में चल रही BRICS बैठकों में ईरान सक्रिय भूमिका निभा रहा है. उनके मुताबिक यह कदम असली बहुपक्षवाद यानी मल्टीलैट्रलिज्म मजबूत करने की रणनीतिक कोशिश है. उन्होंने कहा कि BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक ग्लोबल साउथ के सहयोग, स्वतंत्र व्यापार, वित्तीय साझेदारी और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में सुधार का बड़ा अवसर साबित हो सकती है. BRICS Summit 2026 LIVE: भारत-चिली के बीच बढ़ेगी आर्थिक साझेदारी, जयशंकर ने सप्लाई चेन सहयोग पर की अहम बातचीत BRICS Summit 2026 LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बातचीत में बाजारों और सप्लाई सोर्स को विविध बनाने के लिए सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया. दोनों देशों ने प्राथमिकता वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर सहमति जताई. सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में बहुपक्षीय और प्लुरिलेटरल मंचों पर मिलकर काम करने, व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय मजबूत करने पर सहमति बनी. BRICS Summit 2026 LIVE: दिल्ली में ईरान की बड़ी कूटनीतिक दस्तक, उप विदेश मंत्री ने भारत संग की अहम बातचीत BRICS Summit 2026 LIVE: ईरान के उप विदेश मंत्री नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय के सचिव