भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET पेपर लीक नहीं ‘कराया गया’, फूटा खान सर का गुस्सा, बोले-...


होमवीडियोदेश

NEET पेपर लीक नहीं ‘कराया गया’, फूटा खान सर का गुस्‍सा, बोले- छात्रों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़

X

title=

NEET पेपर लीक नहीं ‘कराया गया’, फूटा खान सर का गुस्‍सा, बोले- छात्रों के भविष्य से कर रहे खिलवाड़

 

arw img

देशभर में नीट परीक्षा को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. पेपर लीक मामले पर शिक्षा विशेषज्ञों और छात्रों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. इस मामले में खान सर ने साफ कहा कि इसे सिर्फ ‘पेपर लीक’ कहना गलत होगा, क्योंकि यह ‘कराया गया अपराध’ है. उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल किसी न किसी परीक्षा में गड़बड़ी सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती. खान सर ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में एक-एक नंबर छात्रों का भविष्य तय करता है. ऐसे में परीक्षा दोबारा कराने की बात उन लाखों छात्रों के मानसिक दबाव को नजरअंदाज करना है, जिन्होंने वर्षों मेहनत की होती है. उनका कहना था कि एक नंबर कम होने से किसी का आईआईटी या एम्स का सपना टूट सकता है. विवाद के बीच अब परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसे पर बड़ी बहस छिड़ गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top