भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में जहरीला मशरूम खाने से महिला-बच्चे बीमार:उल्टी की शिकायत पर अस्पताल...




गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम का सेवन करने से एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। तीनों को उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तिसरी निवासी विजय यादव की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और परिवार के दो बच्चों ने जंगल से लाए गए मशरूम का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने तुरंत तीनों मरीजों को तीन पहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. ज्ञानेंद्र और स्वास्थ्यकर्मी अनूप ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने से मरीजों की स्थिति अब नियंत्रण में है और उनकी लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि बरसात के मौसम में जंगलों में कई प्रकार के मशरूम उगते हैं। इनमें से कुछ खाने योग्य होते हैं, जबकि कई प्रजातियां अत्यंत जहरीली होती हैं। सामान्य लोगों के लिए इनकी सही पहचान करना मुश्किल होता है। जहरीले मशरूम के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बेहोशी, लीवर और किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा भी हो सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top