भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

1000 दुकानें, 5000 लोगों को रोजगार और लाखों का कारोबार…अमीर-गरीब, सबकी जरूरत...


बोकारो. बोकारो के सेक्टर 12 स्थित दुदींबाग बाजार जिले के सबसे बड़े और पुराने व्यस्त लोकल मार्केट्स में गिना जाता है. यहां सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. सब्जी, फल, किराना, मसाले, बर्तन, श्रृंगार, हार्डवेयर, फर्नीचर, स्टील के बक्से और बकरी बाजार तक, रोजमर्रा की जरूरतों का यह एक बड़ा केंद्र है.

यह बाजार सिर्फ बोकारो तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल समेत आसपास के कई इलाकों के व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भी खरीदारी का बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां करीब 1000 से अधिक दुकानें हैं, जबकि लगभग 5000 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हुए हैं.

पुराने कपड़ों के व्यापार के लिए भी फेमस
दुदींबाग मार्केट के दुकानदार सरदार तेज नारायण सिंह बताते हैं कि यह बाजार पुराने कपड़ों के व्यापार के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. यहां करीब 22 दुकानें पुराने कपड़ों की हैं, जो बीते 50 वर्षों से कारोबार कर रही हैं. इस मार्केट में अमीर हो या गरीब, सभी की जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाती हैं.

वहीं, बर्तन मार्केट के दुकानदार सागर बताते हैं कि यहां करीब 17 बर्तन की दुकानें हैं, जहां 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. उनका कहना है कि यह बाजार काफी पुराना है और यहां लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से खरीदारी करने पहुंचते हैं. शादी-विवाह और घरेलू जरूरतों के लिए यह बाजार लोगों की पहली पसंद माना जाता है.

कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र
सब्जी विक्रेता ओम प्रकाश के अनुसार दुदींबाग बाजार सब्जी कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र है. यहां 700 से अधिक सब्जी की दुकानें हैं. इसके अलावा श्रृंगार, हार्डवेयर और फर्नीचर से जुड़ी 20 से अधिक दुकानें भी संचालित होती हैं. पूरे बाजार में करीब 5000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, जिनका रोजगार इस बाजार से चलता है.

उन्होंने बताया कि इस बाजार में प्रतिदिन 10 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होता है. सुबह के समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, जब थोक और खुदरा दोनों तरह के ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं.

इन दिनों में रहती है सबसे अधिक भीड़
साड़ी दुकान संचालक शेखर बताते हैं कि दुदींबाग बाजार में सप्ताह के हर दिन दुकानें खुली रहती हैं, लेकिन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं.

वहीं, खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक शाबान अली ने बताया कि दुदींबाग बाजार पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत से आने वाले सामानों का बड़ा थोक बाजार माना जाता है. उन्होंने कहा कि यहां दूसरे बाजारों की तुलना में सामान कम कीमत पर मिल जाता है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top